एक्सप्लोरर

दिल्ली के नाले में बच्चे की डूबकर हुई मौत के लिए जिम्मेदार कौन?  देवेंद्र यादव ने AAP सरकार से की ये मांग 

Delhi News: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार, एलजी और मेयर ने नौ जून को मॉनसून की पहली बारिश के बाद वादा किया था कि जलभराव रोकने के इंतजाम किए जाएंगे. 

Delhi New Today: दिल्ली के वजीरपुर इलाके में सात वर्षीय प्रिंस की नाले में डूबने से मौत पर अब सियासत शुरू हो गई है. इस मसले पर बीजेपी ने एमसीडी और आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला था, जिस पर आप (AAP) ने पलटवार करते हुए बच्चे की मौत पर राजनीति न करने की सलाह बीजेपी को दी थी. वहीं, अब कांग्रेस ने भी आप सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार में भ्रष्टाचार इतना फैल गया है कि हर बारिश के बाद दिल्ली डूब जाती है. जलभराव की वजह से पानी में डूबकर मरने की घटनाएं थम नहीं रही हैं. दिल्ली सरकार को बच्चों की कोई चिंता नहीं है. जबकि आज की बारिश के बाद जलभराव से नौबत यहां तक आ गई कि पुलिस को ट्रैफिक एडवाइजरी तक जारी करनी पड़ी.

एक करोड़ मुआवजे की मांग

दिल्ली कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र के खुले नाले में गिरने से सात वर्षीय प्रिंस की मौत से पीड़ित उसके परिवारजनों से मुलाकात की. उसके बाद दिल्ली सरकार से पीड़ित के परिजनों के लिए एक करोड़ रुपए के मुआवजा देने की मांग की. उन्होंने कहा कि जहां हादसा हुआ है, वहां नाले को ढंक दिया गया है, लेकिन वहां से महज 50 कदम की दूरी पर अभी भी नाला खुला है.

दिल्ली में पानी में डूबने से मौत सरकार की लापरवाही के कारण हो रहे है. अगर दिल्ली सरकार या फिर निगम ने नालों को ढंक दिया होता तो ये हादसे नहीं होते. उन्होंने कहा कि खुले नाले का यह पहला हादसा नहीं है. दिल्ली में कई अन्य जगहों पर भी नालें में डूबने से लोगों की मौत हुई है.

देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार, उपराज्यपाल, और दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने नौ जून को मॉनसून की पहली बारिश के बाद यह वादा किया था कि दिल्ली में जलभराव रोकने के इंतजाम किए जाएंगे, जो केवल छलावा साबित हुआ.

Delhi Crime: दिल्ली में उधार के पैसे मांगने पर जानलेवा हमला, चाकू से गोदकर नाबालिग की हत्या

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
Delhi Weather: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget