एक्सप्लोरर

Delhi Lok Sabha Elections: दिल्ली में चुनाव प्रचार को धार देने में कांग्रेस ने झोंकी ताकत, देवेंद्र यादव का BJP पर हमला

Delhi Lok Sabha Chunav 2024: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष के मुताबिक, "चुनाव में ज्यादा समय नही है, हमें इंडिया गठबंधन के सातों उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए मिलकर युद्धस्तर पर काम करना होगा."

Delhi Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली में लोकसभा की सभी सात सीटों पर जीत हासिल करने के लिए जहां भारतीय जनता पार्टी ने पूरा दम-खम लगा रखा है, वहीं इंडिया गठबंधन की आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी भी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ने के मूड में नहीं है. 25 मई को दिल्ली में होने वाले मतदान के लिए जिस तरह से "आप" और इसके नेताओं ने पूरा जोर लगा रखा है.  आम आदमी पार्टी बीजेपी को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आ रही है. अब उसी स्तर पर बीजेपी के सामने चुनौती पेश करते हुए दिल्ली कांग्रेस भी दिखाई देने लगी है. 

कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने में काफी समय लिया. यही वजह है कि पार्टी के प्रचार अभियान में भी वो धार नजर नहीं आ रही है. हालांकि, पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रचार अभियान में थोड़ी गति आई ही थी कि प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने पहले पद से इस्तीफा देकर और फिर पार्टी को छोड़कर बड़ा झटका दे दिया. जिससे उबरकर पार्टी अब प्रचार अभियान को गति देने की कोशिश में जुट गई है.

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आज प्रदेश कार्यालय में मीडिया स्ट्रेटजी कमेटी, सोशल मीडिया कमेटी और मीडिया पेनालिस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक की. जिसमें मौजूद पदाधिकारियों को सभी सातों लोकसभा सीटों में चल रहे चुनाव प्रचार अभियान को नई गति देने के निर्देश दिए. इस दौरान, पूर्व मंत्री एवं स्ट्रैटेजी कमेटी के चेयरमैन हारुन युसूफ, मंगतराम सिंघल, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, अ.भा.क. कमेटी की प्रवक्ता रागिनी नायक, बूथ मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन राजेश गर्ग, अली मेंहदी, नेशनल कोऑर्डिनेटर राहुल शर्मा, हिदायतुल्लाह, अनिरुद्ध शर्मा, हर्ष चैधरी, रमेश पोपली और तस्वीर सोलंकी आदि भी मौजूद रहे.

सोशल मीडिया सेल की जिम्मेदारी अहम: देवेंद्र यादव

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा "चुनाव में अब ज्यादा समय नही है, हमें इंडिया गठबंधन के सातों उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए मिलकर युद्धस्तर पर काम करना होगा." उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है, जिससे सीधे जनता तक बात पहुंचती है और वह भी बहुत जल्दी. इसलिए, सोशल मीडिया वॉरियर के कंधों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. वे कांग्रेस की गारंटी को सोशल मीडिया के माध्यम से सीधा जनता तक पहुंचा कर अपना काम बखूबी निभा भी रहे हैं.

5 न्याय और 25 गारंटी 

देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता चाॅदनी चौक, उत्तर पूर्वी और उत्तर पश्चिमी दिल्ली के कांग्रेस उम्मीदवारों के साथ-साथ दिल्ली की बाकी चारों सीटों पर जहां इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल आप के उम्मीदवार को जिताने के लिए मैदान में हैं. उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए गली, मोहल्ले में कांग्रेस की 5 न्याय और 25 गारंटी का प्रचार कर रहे है. जनसम्पर्क अभियान में कार्यकर्ता जनता को सुनिश्चित करें कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद उनके भविष्य को कांग्रेस की गारंटियों के द्वारा एक नई दिशा दी जाएगी. हर नागरिक को उनके अधिकार, रोजगार, न्याय, सामाजिक हक और बराबरी का अधिकार दिलाया जाएगा.

देश भर में मुफ्त बिजली- मुफ्त शिक्षा और फ्री इलाज, जनता के लिए अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटियां

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget