एक्सप्लोरर

Jai Kishan Death: दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व विधायक जय किशन का निधन, देवेंद्र यादव ने इस तरह किया याद

Jai Kishan Death News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चार बार के विधायक रहे जय किशन निधन हो गया है. उनके निधन पर देवेंद्र यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें कांग्रेस का एक प्रमुख दलित चेहरा बताया.

Jai Kishan Died: दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चार बार के विधायक रहे 66 वर्षीय जय किशन का निधन हो गया है. उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को गहरा आघात पहुंचा है. इस पर दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें कांग्रेस का एक प्रमुख दलित चेहरा बताया.

देवेंद्र यादव ने कहा, “जय किशन के जाने से कांग्रेस परिवार ने एक सच्चे जनसेवक और समाज के लिए समर्पित नेता को खो दिया है. उनका जाना अपूरणीय क्षति है. वे न सिर्फ सुल्तानपुरी के लोगों की आवाज थे, बल्कि दलित और वंचित समाज के लिए उम्मीद की किरण भी थे."

उन्होंने कहा कि जय किशन ने दिल्ली की सुल्तानपुरी विधानसभा सीट से चार बार विधायक के रूप में जनता की सेवा की और लंबे समय तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष जैसे जिम्मेदार पदों पर कार्य किया. उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के लिए लगातार संघर्ष किया और सामाजिक न्याय की आवाज़ बुलंद की.

जय किशन के पार्थिव शरीर को वाई ब्लॉक, सुल्तानपुरी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया, जहां उनके बड़े बेटे राहुल ढाका ने मुखाग्नि दी. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पूर्व विधायकों, पदाधिकारियों और आम जनता का भारी हुजूम मौजूद रहा. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता विपक्ष  राहुल गांधी ने भी जय किशन को श्रद्धासुमन अर्पित किए. खरगे ने शोक संतप्त परिवार से फोन पर बात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव समर्थन का आश्वासन दिया.

कांग्रेस नेता ने जताया शोक

देवेंद्र यादव ने कहा, “जय किशन जी पार्टी के प्रति पूरी तरह समर्पित थे. उन्होंने दलित समाज के उत्थान के लिए जीवन भर काम किया. कांग्रेस परिवार की ओर से मैं दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं. कांग्रेस के लिए उनका योगदान सदा याद रखा जाएगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस का रेखा गुप्ता सरकार पर निशाना, आर्थिक सर्वेक्षण को बताया पुराने आंकड़ों का नया खेल
कांग्रेस का रेखा गुप्ता सरकार पर निशाना, आर्थिक सर्वेक्षण को बताया पुराने आंकड़ों का नया खेल
दिल्ली में 260 करोड़ रुपये खर्च कर फ्री LPG देगी सरकार, रेखा गुप्ता ने किया बजट में ऐलान
दिल्ली में 260 करोड़ रुपये खर्च कर फ्री LPG देगी सरकार, रेखा गुप्ता ने किया बजट में ऐलान
Delhi Budget Session 2026 Highlights: सीएम रेखा गुप्ता ने खोला पिटारा, 10वीं के छात्रों को लैपटॉप! 9वीं की छात्राओं को मुफ्त साइकिल
Highlights: सीएम रेखा गुप्ता ने खोला पिटारा, 10वीं के छात्रों को लैपटॉप! 9वीं की छात्राओं को मुफ्त साइकिल
AIMIM नेता शौकत अली के विवादित बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले- 'देश कानून से चलता है’
AIMIM नेता शौकत अली के विवादित बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले- 'देश कानून से चलता है’

वीडियोज

Lamborghini Urus SE India review 2026 | Auto Live #urus #lamborghini
Renault Kiger : 10,000 Plus km Ownership Review | Auto Live
Mahindra XEV 9S vs Kia Carens Clavis EV | Best 7 Seater EV? | Comparison | Auto Live
Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
विधान परिषद से उद्धव ठाकरे के विदाई समारोह में CM फडणवीस बोले, 'राजनीति में मतभेद...'
विधान परिषद से उद्धव ठाकरे के विदाई समारोह में CM फडणवीस बोले, 'राजनीति में मतभेद...'
यूट्यूबर अरमान मलिक बने पांचवीं बार पिता, पहली पत्नी पायल ने दिया बच्चे को जन्म
यूट्यूबर अरमान मलिक बने पांचवीं बार पिता, पहली पत्नी पायल ने दिया बच्चे को जन्म
आकाश चोपड़ा ने चुनी CSK की सबसे खतरनाक प्लेइंग इलेवन, अंतिम-11 में सभी खूंखार खिलाड़ी
आकाश चोपड़ा ने चुनी CSK की सबसे खतरनाक प्लेइंग इलेवन, अंतिम-11 में सभी खूंखार खिलाड़ी
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले PM मोदी
10 साल में कैसे डूबी पाकिस्तान की लुटिया? अमेरिकी पत्रकार ने खोल दी पड़ोसी मुल्क की पोल
10 साल में कैसे डूबी पाकिस्तान की लुटिया? अमेरिकी पत्रकार ने खोल दी पड़ोसी मुल्क की पोल
31 मार्च से पहले ये 5 जरूरी काम पूरे कर लें, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
31 मार्च से पहले ये 5 जरूरी काम पूरे कर लें, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
Heart Attack Risk Factors: पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कम क्यों होते हैं हार्ट अटैक के मामले, क्या है कारण?
पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कम क्यों होते हैं हार्ट अटैक के मामले, क्या है कारण?
Embed widget