एक्सप्लोरर

'शीश महल का मोह नहीं छूट रहा', दिल्ली कांग्रेस का अरविंद केजरीवाल पर हमला

Delhi News: देवेंद्र यादव ने कहा, मैं पूछना चाहता हूं कि जब पूरी दिल्ली उन्हें घर देने की पेशकश कर रही है, तो अभी तक फैसला क्यों नहीं लिया? सहानुभूति बंटोरने का पाखंड ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा

Delhi Latest News: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते 17 सितंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उस दौरान आम आदमी पार्टी के दिग्गजों ने दावा किया था कि अरविंद केजरीवाल 15 दिन के भीतर मुख्यमंत्री आवास छोड़ देंगे, लेकिन इस्तीफे के 10 दिन बाद भी वो सीएम आवास में ही हैं. इस बीच आप नेताओं ने उनके लिए सरकारी आवास की भी मांग की. इसके बाद उन्हें कई इलाकों में आवास के विकल्प दिए गए, लेकिन अब तक अरविंद केजरीवाल ने किसी भी घर के लिए हामी नहीं भरी है. इसपर अब विपक्षी दलों ने निशाना साधा है.

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, "मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री आवास तो छोड़ना ही है, इसमें आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को महान बनाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? दिल्ली की जनता यह जानती है कि भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण केजरीवाल जेल गए थे. इसके बाद मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारियां निभाने में सुप्रीम कोर्ट की बंदिशों के कारण उन्होंने 17 सितंबर को इस्तीफा दिया."

'जब घर मिल रहा है तो क्यों नहीं ले रहे'- देवेंद्र यादव
उन्होंने कहा, "मैं पूछना चाहता हूं कि जब पूरी दिल्ली उन्हें घर देने की पेशकश कर रही है, तो अभी तक फैसला क्यों नहीं लिया? सहानुभूति बंटोरने का पाखंड अधिक दिनों तक चलने वाला नहीं है. अरविंद केजरीवाल 10 साल मुख्यमंत्री पद पर रहने के बाद घर ढूंढ रहे है, इस पर कोई विश्वास नहीं करेगा, लेकिन वे हमेशा ही खुद को असहाय, बेचारा और लाचार दिखाते रहते हैं, जिस पर दिल्ली की जनता को विश्वास दिलाने की जबरन कोशिश की जा रही है."

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, केजरीवाल अपनी नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में ही रहना चाहते हैं, ऐसे में उन्होंने डिफेंस कॉलोनी, पीतमपुरा, जोर बाग, चाणक्यपुरी, वंसत विहार और हौज खास आदि में आवास की पेशकश से नई दिल्ली विधानसभा के जोर बाग और चाणक्यपुरी जैसे क्षेत्रों में शिफ्ट होने का फैसला अभी तक क्यों नहीं लिया? केजरीवाल अपने लिए ऐसा घर ढूंढने पर ध्यान दे रहे है जहां वे अपनी पत्नी, बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता के साथ आराम से सहूलियतों और संसाधनों के साथ रह सके.

शीश महल का नहीं छूट रहा मोह- देवेंद्र यादव
उन्होंने कहा, "मैं पूरी आम आदमी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि, "क्या वो पिछले 10 सालों में दिल्ली की जनता को किसी भी तरह की सहूलियतें और मौलिक सुविधाएं दे पाए? अपने लिए बाधाओं और विवादों से मुक्त आवास ढूंढने वाले केजरीवाल ने उन मलिन बस्तियों, अनाधिकृत कॉलोनियों, पुनर्वास कॉलोनियों में रहने वाले गरीब लोगों के दर्द को क्यों नहीं समझे जो हर दिन बाधाओं और परेशानी की जिंदगी जीते हैं और जिनको बेहतर जीवन और सुविधाएं देने का उन्होंने लगातार वादा किया था."

उन्होंने केजरीवाल और आप पर आक्रामक होते हुए कहा, "पूरी आम आदमी पार्टी आज दिल्लीवालों से यह कहकर सहानूभूति बंटोरने की कोशिश कर रही है कि जल्द ही अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री आवास छोड़ देंगे, लेकिन प्रतिदिन बदलती घोषणाओं से लगता है कि केजरीवाल और उनके परिवार का शीश महल से मोह छूट नहीं रहा है."

ये भी पढ़ें-
MCD को लेकर सीएम आतिशी के बयान पर बीजेपी का पलटवार, सचदेवा ने कहा- 'भ्रम न फैलाएं, पहले एक्ट...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget