एक्सप्लोरर

Delhi News: डीडीए की कार्रवाई पर भड़की कांग्रेस, पीड़ित परिवारों को कानूनी मदद का भरोसा

Delhi Politics: बीते दिनों डीडीए ने राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की. इस मामले में सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस नेताओं ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर मदद का वादा किया.

Delhi News Today: कांग्रेस ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा नगली चिल्ला, मयूर विहार, यमुना खादर में रह रहे करीब 250 लोगों को बेघर करने का आरोप लगाया. इसी क्रम कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल बेघर हुए पीड़ितों से मिला. 

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं वाले इस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन और पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक चौधरी मतीन अहमद, विजय कुमार, पटपड़गंज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार आदि शामिल रहे. 

पीड़ितों से मुलाकात के दौरान इस प्रतिनिधमंडल ने जहां एक तरफ केंद्र की मोदी सरकार को इन्हें बेघर करने का दोषी बताया, तो वहीं दूसरी तरफ लोगों को उनकी मदद करने का आश्वासन भी दिया.

'कांग्रेस कानूनी मदद को तैयार'
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि डीडीए ने यमुना खादर में जिन गरीब लोगों के घरों को ध्वस्त किया है, कांग्रेस पार्टी उनकी हर तरह से मदद करेगी और जरुरत पड़ी तो हम इनकी कानूनी तौर पर भी मदद करेंगे. 

उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस कैंप लगाकर इनको खाना, कपड़ा और हर घरेलू जरुरत का सामान भी उपलब्ध कराऐगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस मांग करती है कि उजाड़े गए लोगों को तुरंत राहत देते हुए उनके रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए.

पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने की ये मांग
डीडीए द्वारा बेघर किये गए लोगों के समर्थन में चौधरी अनिल कुमार ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, "सरकार को  इन लोगों के घरों को उजाड़ने से पहले उनके रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए थी." 

चौधरी अनिल कुमार ने मांग की कि सरकार उजाड़े गए लोगों को राजीव रत्न आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवेदन में छूट देकर रिहायश उपलब्ध कराए.

अनिल भारद्वाज ने लगाए गंभीर आरोप
इस मौके पर कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन और पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने कहा, "सरकार जन कल्याण के कार्यों में सक्रिय होने की बजाय लोगों के घरों को उजाड़ने में लगी है. डीडीए के जरिये किया गया तोड़फोड़ अमानवीय है, जिसमें सैकड़ों लोगों के घरों को उजाड़ा दिया है." 

पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने कहा, "सरकार ने गरीबों के घरों को नहीं उनके सपनों को तोड़ा है, क्योंकि यह लोग वर्षों से यहां रह रहे थे." उन्होंने कहा कि "कांग्रेस गरीबों की हर संभव मदद करेगी. जहां झुग्गी वहीं मकान का वादा करने वाली सरकार गरीबों को मकान देने की बजाय उनके घरोंदो को उजाड़ने में लगी है."

ये भी पढ़ें: Delhi Dengue: अब दिल्ली में डेंगू का अलर्ट, सौरभ भारद्वाज ने अफसरों को दिए ये आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की नई EV पॉलिसी: पुरानी कार हटाकर इलेक्ट्रिक खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज! मिलेगी इतने लाख की छूट
दिल्ली की नई EV पॉलिसी: पुरानी कार हटाकर इलेक्ट्रिक खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज! मिलेगी इतने लाख की छूट
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में गर्मी की दस्तक, आज 32 डिग्री तक जाएगा तापमान, बारिश को लेकर आया ये अपडेट
दिल्ली-NCR में गर्मी की दस्तक, आज 32 डिग्री तक जाएगा तापमान, बारिश को लेकर आया ये अपडेट
LPG की किल्लत के बीच दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोदाम में रखे अवैध 610 गैस सिलेंडर बरामद
LPG की किल्लत के बीच दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोदाम में रखे अवैध 610 गैस सिलेंडर बरामद
दिल्ली से बिहार तक दौड़ेंगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, 17 इंटर-स्टेट रूट पर शुरू होगी नई सेवा
दिल्ली से बिहार तक दौड़ेंगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, 17 इंटर-स्टेट रूट पर शुरू होगी नई सेवा

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’? आदित्य धर कर रहे स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी?
'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’? आदित्य धर कर रहे स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी?
Rajya Sabha Election Result 2026: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
गर्मी शुरू होते ही परेशान करने लगे हैं मच्छर, बिना स्प्रे या कॉइल करें इनका काम तमाम
गर्मी शुरू होते ही परेशान करने लगे हैं मच्छर, बिना स्प्रे या कॉइल करें इनका काम तमाम
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
Embed widget