एक्सप्लोरर

Delhi Politics News: दिल्ली कांग्रेस की बड़ी बैठक, AAP को लेकर पास किया अहम प्रस्ताव 

Delhi Politics: कांग्रेस और आप ने ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव 2024 मिलकर लड़ा था, लेकिन इसका लाभ न तो कांग्रेस को न ही आम आदमी पार्टी उठा पाई. 

Delhi Politics Latest News: कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नेताओं समेत जिला पार्टी अध्यक्षों ने कहा है कि पार्टी को भविष्य में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ कोई गठबंधन नहीं करना चाहिए. आगामी विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ना चाहिए. आप के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस की ओर से यह बयान दिल्ली इकाई के प्रमुख देवेंद्र यादव द्वारा बुधवार को जिला अध्यक्षों और पर्यवेक्षकों के साथ ब्लॉक और जिला स्तर की मासिक बैठक में ‘फीडबैक’ लेने के बाद आया है. 

दरअसल, कांग्रेस और आप ने ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन इसका लाभ न तो कांग्रेस को न ही आप को मिला. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सभी सात लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की थी. 

कांग्रेस को अपने दम पर चुनाव लड़ने की जरूरत

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से कहा, ‘‘बैठक में राष्ट्रीय राजधानी के सभी जिला अध्यक्ष और पर्यवेक्षक मौजूद थे. चर्चा इस बात पर हुई कि हमें अगले छह से सात महीनों में चुनाव का सामना करना है. हमें कई प्रतिक्रियाएं मिलीं और जब गठबंधन के बारे में पूछा गया, तो सभी ने कहा कि पार्टी को आगामी चुनाव अपने दम पर लड़ना चाहिए.’’

सूत्रों ने यह भी निर्णय लिया कि चुनाव के दौरान पार्टी को ब्लॉक स्तर पर भी प्रचार पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. हमने 15 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है, जिसमें ताजा सुझावों और टिप्पणियों पर चर्चा कर दिल्ली कांग्रेस की भावी योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जाएगी. 

'आक्रामक अभियान चलाने की तैयारी'

उन्होंने कहा, ‘‘बैठक में आम सहमति यह रही कि पार्टी को भाजपा और ‘आप’ सरकारों के खिलाफ आक्रामक तरीके से अभियान चलाने की जरूरत है. लोगों से जुड़े प्रमुख मुद्दों जैसे कि जल संकट, बिजली संकट, जलभराव, प्रदूषण और सभी स्तरों पर भ्रष्टाचार से निपटने में उनके झूठ, निष्क्रियता और अक्षमता को उजागर करना शामिल है. बैठक में प्राप्त सुझावों में से एक यह था कि स्थानीय मुद्दों को उजागर करने के लिए विरोध प्रदर्शन किया जाए, जिससे स्थानीय लोगों के बीच कांग्रेस को लेकर बड़ा प्रभाव पड़ेगा.’’ 

'हर बूथ पर पार्टी बनाएगी 10 कार्यकर्ताओं की टीम'

देवेंद्र यादव ने यह भी कहा कि कई ब्लॉक और जिला कांग्रेस कमेटियों का कामकाज बहुत संतोषजनक नहीं है और पार्टी उन्हें सक्रिय और मजबूत करने के लिए कुछ कड़े कदम उठाएगी तथा पार्टी की स्थिति मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर 10-10 कार्यकर्ताओं की टीम बनाएगी. यादव ने ब्लॉक और जिला कांग्रेस कमेटियों के लिए समाज के सभी वर्गों, विशेषकर युवाओं को शामिल करके अपनी गतिविधियों को और अधिक आक्रामक तरीके से आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया. 

उन्होंने कहा कि सभी ब्लॉक अध्यक्ष अपने क्षेत्रों में 50 ऑटो रिक्शा पर कांग्रेस का नारा ‘‘हाथ बदलेगा अब दिल्ली में भी हालात’’ लिखवाएंगे. यादव ने कहा, ‘‘पार्टी उन जिला अध्यक्षों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करेगी जो तीन साल से अधिक समय से अपने पद पर बने हुए हैं.’’ उन्होंने कहा कि यह जानकर खुशी हुई कि इन बैठकों में जिला पर्यवेक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रही. 

Delhi Rains: दिल्ली के इन इलाकों में सुबह-सुबह हुई बारिश, जानें- अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: दिल्ली आबकारी केस में CBI का बड़ा कदम, ट्रायल कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में दी चुनौती
दिल्ली आबकारी केस में CBI का बड़ा कदम, ट्रायल कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में दी चुनौती
Holi पर 34 डिग्री तक पहुंच सकता है दिल्ली-एनसीआर का पारा, कई इलाके येलो जोन में, जानें- अपने इलाके का हाल
Holi पर 34 डिग्री तक पहुंच सकता है दिल्ली-एनसीआर का पारा, कई इलाके येलो जोन में, जानें- अपने इलाके का हाल
Delhi News: होली से पहले दिल्ली की बेटियों को मिला 100 करोड़ का गिफ्ट, लखपति बिटिया योजना का भी शुभारंभ
होली से पहले दिल्ली की बेटियों को मिला 100 करोड़ का गिफ्ट, लखपति बिटिया योजना का भी शुभारंभ
दिल्ली के तीन स्कूलों में बम की सूचना से हड़कंप, बच्चों को तुरंत किया गया बाहर, तलाश जारी
दिल्ली के तीन स्कूलों में बम की सूचना से हड़कंप, बच्चों को तुरंत किया गया बाहर, तलाश जारी

वीडियोज

Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UAE से लेकर इजरायल तक..., ईरानी मिसाइलों और ड्रोन ने इन 9 देशों में मचाई तबाही, देखें पूरी लिस्ट
UAE से लेकर इजरायल तक..., ईरानी मिसाइलों और ड्रोन ने इन 9 देशों में मचाई तबाही, देखें पूरी लिस्ट
Israel Iran War: ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
'रद्द करो पाकिस्तानियों के ग्रीन कार्ड और वीजा', इजरायल-ईरान जंग के बीच मार्को रुबियो से अमेरिकी की मांग, भारत का नाम लेकर पाकिस्तान की लगाई क्लास
'रद्द करो पाकिस्तानियों के ग्रीन कार्ड और वीजा', इजरायल-ईरान जंग के बीच मार्को रुबियो से अमेरिकी की मांग, भारत का नाम लेकर पाकिस्तान की लगाई क्लास
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतने के बाद संजू सैमसन ने किसे लगाया पहला वीडियो कॉल, अब सबको पता चल गया
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतने के बाद संजू सैमसन ने किसे लगाया पहला वीडियो कॉल, अब सबको पता चल गया
‘मैं सेफ हूं’, US-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट, बोलीं- ‘पैनिक न फैलाएं’
‘मैं सेफ हूं’, यूएस-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट
Israel Attack on Iran: फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
होली पर दिल्ली सरकार दे रही फ्री सिलेंडर, जानें कौन उठा सकता है लाभ?
होली पर दिल्ली सरकार दे रही फ्री सिलेंडर, जानें कौन उठा सकता है लाभ?
यहां है UPSC एग्जाम की तैयारी का स्मार्ट तरीका, जानें कैसे बना सकते हैं बेहतर स्ट्रेटजी
यहां है UPSC एग्जाम की तैयारी का स्मार्ट तरीका, जानें कैसे बना सकते हैं बेहतर स्ट्रेटजी
Embed widget