एक्सप्लोरर

दिल्ली में BJP के खिलाफ AAP ने किया प्रदर्शन, होली पर मुफ्त सिलेंडर के वादे की दिलाई याद

Delhi News: सदन के बाद अब आम आदमी पार्टी सड़क पर उतर गई है. बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन कर आप नेताओं ने चुनावी वादे की याद दिलाई. आप का दावा है कि 40 जगहों पर प्रदर्शन किया गया.

Delhi Politics: बीजेपी के चुनावी वादे पर आम आदमी पार्टी आक्रामक है. आज (बुधवार) दिल्ली के कई इलाकों में प्रदर्शन किया गया. आप नेताओं ने होली और दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने के वादे पर बीजेपी को घेरा. उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले बीजेपी ने त्योहार पर साल में दो बार मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया था. अब होली में दो दिन बचे हैं. बीजेपी सरकार ने मुफ्त सिलिंडर देने का ऐलान नहीं किया है. आप ने 40 जगहों पर प्रदर्शन कर बीजेपी को चुनावी वादों की याद दिलाई.

पूर्व विधायक ऋतुराज झा, पूर्व मेयर शैली ओबेरॉय के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतरीं. खाली सिलेंडर के साथ नारेबाजी कर रहे ऋतुराज झा समेत कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि बीजेपी ने चुनाव से पहले दिल्ली की महिलाओं को वादे किए थे. प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी की गारंटी तक बताया था. महिलाओं को 8 मार्च तक 2500 रुपये देने का वादा जुमला साबित हो गया.

BJP के खिलाफ AAP ने खोला मोर्चा

उन्होंने कहा, "साल में दो बार बीजेपी ने मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया था. महिलाएं होली पर मुफ्त सिलेंडर पाने का इंतजार कर रही हैं. दिल्ली की महिलाएं बीजेपी से पूछ रही हैं कि मुफ्त सिलेंडर भी हर महीने 2500 रुपये की तरह दूसरा जुमला साबित होगा." आप ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी को चुनावी वादे की याद दिलाना भी अब जुर्म हो गया है. आईटीओ पर प्रदर्शनकारी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

खाली सिलेंडर लेकर किया प्रदर्शन

पूर्व मेयर शैली ओबेरॉय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान चुनावी वादे पूरे करने की मांग की गई. कालकाजी और संगम विहार में खाली सिलेंडर के साथ आप कार्यकर्ताओं ने बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 2500 रुपये देने का वादा जुमला निकला. क्या होली पर भी मुफ्त सिलेंडर जुमला साबित होगा? ऋतुराज झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी चुनाव से पहले किए वादों की याद दिलाई. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वीजा के जरिए यात्री को नीदरलैंड भेजने की थी तैयारी

 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: दिल्ली में DDA का बड़ा कदम, सफदरजंग और ओल्ड राजेंद्र नगर में 775 करोड़ का रीडिवेलपमेंट
दिल्ली में DDA का बड़ा कदम, सफदरजंग और ओल्ड राजेंद्र नगर में 775 करोड़ का रीडिवेलपमेंट
Delhi News: दिल्ली में और भी सशक्त बनेंगी महिलाएं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की कई बड़ी योजनाओं की शुरुआत
दिल्ली में और भी सशक्त बनेंगी महिलाएं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की कई बड़ी योजनाओं की शुरुआत
Delhi News: कनॉट प्लेस में खिला बसंत का उत्सव, CM रेखा गुप्ता ने किया भव्य पुष्प महोत्सव का उद्घाटन
दिल्ली: कनॉट प्लेस में खिला बसंत का उत्सव, CM रेखा गुप्ता ने किया भव्य पुष्प महोत्सव का उद्घाटन
3 साल बाद 'आप' दफ्तर में उड़े खुशियों के रंग! क्लीन चिट के बाद केजरीवाल-सिसोदिया ने मनाई 'कट्टर ईमानदार' होली
3 साल बाद 'आप' दफ्तर में उड़े खुशियों के रंग! क्लीन चिट के बाद केजरीवाल-सिसोदिया ने मनाई 'कट्टर ईमानदार' होली

वीडियोज

Anil Kapoor ने Subedaar की Cast, Fitness और Discipline पर की खुलकर बात
Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
नीतीश के राज्यसभा जाने पर अखिलेश की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- BJP ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
Israel US Iran War: अमेरिका ने डुबोया IRIS DENA तो भड़का ईरान, फूंक डाला तेल का टैंकर, और खतरनाक हुई मिडिल ईस्ट की जंग
अमेरिका ने डुबोया IRIS DENA तो भड़का ईरान, फूंक डाला तेल का टैंकर, और खतरनाक हुई मिडिल ईस्ट की जंग
वरमाला के बाद अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया को लगाया गले, तो पापा सचिन का रिएक्शन हुआ वायरल; देखें वीडियो
वरमाला के बाद अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया को लगाया गले, तो पापा सचिन का रिएक्शन हुआ वायरल
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बिना चप्पल-जूते पहने पहुंचे रामचरण, वजह जान हो जाएंगे हैरान
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बिना चप्पल-जूते पहने पहुंचे रामचरण, वजह जान हो जाएंगे हैरान
Iran Attacks Middle East: सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
पीएम किसान योजना 22वीं किस्त को लेकर लेटेस्ट अपडेट, जल्द मिल सकते हैं 2000 रुपये
पीएम किसान योजना 22वीं किस्त को लेकर लेटेस्ट अपडेट, जल्द मिल सकते हैं 2000 रुपये
Embed widget