एक्सप्लोरर

बस एक क्लिक पर मिलेगी हर सरकारी सेवा? दिल्ली सरकार की वेबसाइट में बड़ा बदलाव

Delhi Government Services: दिल्ली के मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि वेबसाइट का डिजाइन साफ-सुथरा हो, जल्दी खुले और जो जानकारी चाहिए वो आसानी से मिल जाए.

Dr Pankaj Kumar Singh: दिल्ली सरकार की वेबसाइट अब और ज्यादा तेज़, आसान और जनता के लिए मददगार बनने जा रही है. दिल्ली के आईटी, परिवहन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने आईटी विभाग की समीक्षा बैठक में साफ निर्देश दिया कि सभी जरूरी सरकारी सेवाएं वेबसाइट पर एक जगह और साफ तरीके से दिखनी चाहिए.

बैठक में डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर जल, सीवर, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग (PWD) और दूसरी जरूरी सेवाओं को पहले पेज पर एक अलग टैब में साफ-साफ दिखाया जाएगा, ताकि लोगों को ज़्यादा समय न लगाना पड़े. उन्होंने यह भी कहा कि वेबसाइट को तेज़ और मोबाइल पर भी आसान बनाना ज़रूरी है, ताकि कोई भी नागरिक कहीं से भी सेवाओं का इस्तेमाल कर सके.

आईटी मंत्री ने सभी सरकारी विभागों को हिदायत दी कि अपनी-अपनी वेबसाइट समय पर अपडेट करें और पुरानी जानकारी हटा दें. इसके लिए हर विभाग के प्रमुख यानी HOD को ज़िम्मेदारी दी गई है.

नई वेबसाइट में 100 से ज्यादा विभागों की सेवाएं शामिल होंगी. यह वेबसाइट खुले स्रोत वाले ड्रुपल टेक्नोलॉजी पर बनाई जा रही है और इसे तेज़ और सुरक्षित बनाने के लिए क्लाउड पर होस्ट किया जाएगा. वेबसाइट में हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में जानकारी होगी और यह सभी ब्राउज़र और डिवाइस पर ठीक से चलेगी.

डॉ. पंकज कुमार सिंह ने यह भी कहा कि वेबसाइट का डिज़ाइन साफ-सुथरा हो, जल्दी खुले और जो जानकारी चाहिए वो आसानी से मिल जाए. वेबसाइट में ऐसा सर्च ऑप्शन होगा जिससे कोई भी जानकारी कुछ ही सेकंड में मिल सके. दिल्ली सरकार का यह कदम नागरिकों को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक और कोशिश है, ताकि सरकारी सेवाएं पारदर्शी, तेज़ और सीधे जनता तक पहुंचने वाली बनें.

इसे भी पढ़ें: बागेश्वर वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर चढ़ा क्रिकेट का खुमार, लगाए छक्के-चौके, 1 ओवर में लिए 4 विकेट

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget