एक्सप्लोरर

Delhi Pollution: दिल्ली में सोमवार को बारिश के आसार, वायु प्रदूषण से मिल सकती है कुछ राहत

Delhi Air Pollution News: मौसम विभाग ने यह संभावना जताई है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजधानी दिल्ली में बारिश होगी. दिल्ली में वायु प्रदूषण अभी भी बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है.

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में वायु गुणवत्ता रविवार को एकबार फिर बेहद खराब दर्ज की गई. सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 385 दर्ज की गई है. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) के कारण वायु प्रदूषण से थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को बारिश के आसार हैं. वहीं, दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हर दिन शाम चार बजे एक्यूआई दर्ज की जाती है. शनिवार को एक्यूआई 389 था, जबकि शुक्रवार को 415, गुरुवार को 390, बुधवार को 394, मंगलवार को 365 और सोमवार को 348 दर्ज किया गया था. वहीं, बीते रविवार को एक्यूआई 301 दर्ज किया गया था. 

नवंबर में 10 दिन रहा एक्यूआई गंभीर श्रेणी में रहा
बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा माना जाता है जबकि 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब, 401 से 450 के बीच गंभीर और 450 से ऊपर बेहद गंभीर माना जाता है. इस साल नवंबर महीने में 10 दिन ऐसे थे जब राजधानी में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया था. जबकि पिछले साल नवंबर में केवल तीन दिन एक्यूआई गंभीर दर्ज किया गया था. वहीं, 2021 में नवंबर महीने में 12 दिन ऐसे थे जब वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर था. 

सोमवार को होगी राजधानी में बारिश
 भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है. आईएमडी के अनुसार सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 93 प्रतिशत रही. विभाग ने संभावना जताई है कि बारिश के कारण मंगलवार से कोहरा छा सकता है, जो दिसंबर के पहले सप्ताह तक बना रह सकता है. बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में ग्रैप का चरण-3 लागू है. इसके पहले वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए नवंबर के मध्य में स्कूलों और कॉलेजों में समय से पहले विंटर ब्रेक घोषणा कर दी गई थी, हालांकि विंटर ब्रेक 20 नवंबर को समाप्त हुआ है.

ये भी पढ़ें- Delhi: औचक निरीक्षण के लिए अंबेडकर अस्पताल पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज तो सामने आई ये बड़ी बात, मरीजों ने की शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संभल CO पर BJP सांसद मनोज तिवारी का बड़ा बयान, 'लोग अलग-अलग विचारधाराओं...'
संभल CO पर BJP सांसद मनोज तिवारी का बड़ा बयान, 'लोग अलग-अलग विचारधाराओं...'
'विकसित भारत 2047 की नई ऊर्जा हैं हमारी बेटियां'- IGDTUW के दीक्षांत समारोह में बोलीं CM रेखा
'विकसित भारत 2047 की नई ऊर्जा हैं हमारी बेटियां'- IGDTUW के दीक्षांत समारोह में बोलीं CM रेखा
'दिल ने वो दर्द महसूस किया जो...', तरुण की मां से मिले अभिनव अरोड़ा, पीड़ित परिवार को दी सांत्वना
'दिल ने वो दर्द महसूस किया जो...', तरुण की मां से मिले अभिनव अरोड़ा, पीड़ित परिवार को दी सांत्वना
LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग

वीडियोज

Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट!
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump | Netanyahu
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
Embed widget