एक्सप्लोरर

दिल्ली में ऑटो लिफ्टर गैंग का खुलासा, नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार, निशाने पर होती थी महंगी बाइक

Delhi News: सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के हौज काजी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इंटरस्टेट ऑटो लिफ्टर गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच सदस्यों को धर दबोचा. गैंग का एक सदस्य नाबालिग है.

Delhi Crime News: सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के हौज काजी थाना की टीम ने इंटरस्टेट ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गैंग के कुल पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया. पांच सदस्यों में एक किशोर भी शामिल है. आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार हाई-एंड मोटरसाइकिलें बरामद की गयी हैं. एडिशनल डीसीपी हुकमा राम ने बताया कि 21 फरवरी को हौज काजी थाना में ई-एफआईआर के माध्यम से रॉयल एनफील्ड बाइक चोरी होने की शिकायत की गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल टीम का गठन किया गया. 

जांच में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मैनुअल इंटेलिजेंस और तकनीकी सर्विलांस का सहारा लिया. जीपीएस ट्रैकिंग के माध्यम से चोरी की गई बाइक यूपी के गाजियाबाद स्थित लोनी में ट्रेस की गई. स्पेशल टीम ने 21 फरवरी को लोनी में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान बाइक बरामद कर मोहम्मद उमर को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी चोरी की बाइक को सुरक्षित रखने में गिरोह की मदद करता था.

इंटरस्टेट ऑटो लिफ्टर गैंग का खुलासा

मोहम्मद उमर से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मुज्जमिन , बिलाल, जरीफ और एक 16 वर्षीय नाबालिग को भी धर दबोचा. सभी आरोपी उस्मानपुर इलाके के रहने वाले हैं. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दिल्ली के अलग-अलग इलाके से चोरी की तीन और बाइक को बरामद किया. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने गिरोह का सरगना शादाब को बताया. उन्होंने बताया कि शादाब के कहने पर महंगी बाइक पर हाथ साफ किया जाता था.

किशोर समेत पांच सदस्य पकड़े गए

वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक को सुरक्षित ठिकाने पर रखते थे. शादाब के कहने पर चोरी की बाइक लोनी, गाजियाबाद में छिपाई जाती थी. बाद में शादाब चोरी की बाइक को बेचकर रकम का बंटवारा कर देता था. आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने ऑटो लिफ्टिंग के चार मामलों का खुलासा किया है. मास्टरमाइंड शादाब की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है. स्पेशल टीम में एसएचओ मनोज कुमार, एसआई वरुण, सत्यम् गुप्ता, एएसआई मुरारी लाल, संजीव, हेड कॉन्स्टेबल भगीरथ, विकास, कॉन्स्टेबल अमित और अजय शामिल थे.

ये भी पढ़ें-दिल्ली वालों के लिए काम की खबर, MCD ने संपत्ति कर जमा करने की तय की डेडलाइन, जानें आखिरी तारीख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफगानिस्तान में गुलामी हुई लीगल! अपराध करने पर मौलवियों को नहीं मिलेगी सजा, तालिबान सरकार ने बदले कानून
अफगानिस्तान में गुलामी हुई लीगल! अपराध करने पर मौलवियों को नहीं मिलेगी सजा, तालिबान सरकार ने बदले कानून
दिल्ली: 2022 के बाद जनवरी में सबसे अधिक बारिश, जानें बुधवार को कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?
दिल्ली: 2022 के बाद जनवरी में सबसे अधिक बारिश, जानें बुधवार को कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?
61वां शतक ठोक Joe Root ने रचा इतिहास, तोड़ दिया ब्रायन लारा का महारिकॉर्ड
61वां शतक ठोक जो रूट ने रचा इतिहास, तोड़ दिया ब्रायन लारा का महारिकॉर्ड
वो स्टारकिड जिसकी किस्मत बॉर्डर 2 ने चमका दी, पहली फिल्म हुई थी फ्लॉप, 5 साल पर्दे से रहे गायब
वो स्टारकिड जिसकी किस्मत बॉर्डर 2 ने चमका दी, पहली फिल्म हुई थी फ्लॉप, 5 साल पर्दे से रहे गायब

वीडियोज

Crime News : दगाबाज डॉ के LOVE की दिलजली नर्स | Sansani
Hajipur Violence: मूर्ति विसर्जन में रास्ता बदलने की बात पर दो गुटों के बीच झड़प! | Bihar News
Chitra Tripathi: राजनीति का नया क्लेश...UGC पर भड़का देश? | UGC Protest | Dharmendra
Bharat Ki Baat: 2 अफसर 2 इस्तीफे..ब्राह्मण vs क्षत्रिय? | Shankaracharya | CM Yogi | UP Politics
Seedha Sawal: UGC-जाति भेदभाव पर वरिष्ठ पत्रकारों का बड़ा खुलासा | Sandeep Chaudhary | Shankaracharya

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान में गुलामी हुई लीगल! अपराध करने पर मौलवियों को नहीं मिलेगी सजा, तालिबान सरकार ने बदले कानून
अफगानिस्तान में गुलामी हुई लीगल! अपराध करने पर मौलवियों को नहीं मिलेगी सजा, तालिबान सरकार ने बदले कानून
दिल्ली: 2022 के बाद जनवरी में सबसे अधिक बारिश, जानें बुधवार को कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?
दिल्ली: 2022 के बाद जनवरी में सबसे अधिक बारिश, जानें बुधवार को कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?
61वां शतक ठोक Joe Root ने रचा इतिहास, तोड़ दिया ब्रायन लारा का महारिकॉर्ड
61वां शतक ठोक जो रूट ने रचा इतिहास, तोड़ दिया ब्रायन लारा का महारिकॉर्ड
वो स्टारकिड जिसकी किस्मत बॉर्डर 2 ने चमका दी, पहली फिल्म हुई थी फ्लॉप, 5 साल पर्दे से रहे गायब
वो स्टारकिड जिसकी किस्मत बॉर्डर 2 ने चमका दी, पहली फिल्म हुई थी फ्लॉप, 5 साल पर्दे से रहे गायब
ब्रिटेन में ISI का साइलेंट ऑपरेशन? आसिम मुनीर के आलोचकों पर अटैक, अब तक 4 ब्रिटिश नागरिक गिरफ्तार
ब्रिटेन में ISI का साइलेंट ऑपरेशन? मुनीर के आलोचकों पर अटैक, अब तक चार गिरफ्तार
'ये DK-DK कौन चिल्ला रहा...', मंच पर भाषण दे रहे कर्नाटक CM सिद्धारमैया यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भड़के
'ये DK-DK कौन चिल्ला रहा...', मंच पर भाषण दे रहे कर्नाटक CM सिद्धारमैया यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भड़के
Video: फिल्मी अंदाज में लूट, एसयूवी लेकर शॉप में घुसे लुटेरे और उड़ा ले गए 10 करोड़ रुपये- वीडियो वायरल
फिल्मी अंदाज में लूट, एसयूवी लेकर शॉप में घुसे लुटेरे और उड़ा ले गए 10 करोड़ रुपये
Skin Cancer: सावधान! सिर्फ धूप से ही नहीं, शरीर के इन 'छिपे हुए' हिस्सों में भी हो सकता है स्किन कैंसर
सावधान! सिर्फ धूप से ही नहीं, शरीर के इन 'छिपे हुए' हिस्सों में भी हो सकता है स्किन कैंसर
Embed widget