एक्सप्लोरर

Delhi की जेलों में बंद 10 हजार कैदियों को बनाया जाएगा हुनरमंद, रोजगार मुहैया कराने की भी है योजना 

Delhi Jail News: दिल्ली जेल प्रशासन के मुताबिक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत कैदियों को उनकी रुचि के क्षेत्र में चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा. साथ ही उन्हें काम के अवसर भी महैया कराए जाएंगे.

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की जेलों में बंद कैदियों को जेल प्रशासन की तरफ से स्किल इंडिया के तहत हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से जुड़े कौशल का प्रशिक्षण देने की योजना है. इस योजना पर अमल को लेकरतैयारी अंतिम चरण में है. इसका मकसद जेल में बंद कैदियों को हुनरमंद बनाने की है. स्किल ट्रेनिंग लेने वाले कैदियों को प्रशिक्षण के बाद प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा. ताकि प्रशिक्षण प्राप्त कैदी जब जेल से बाहर निकलें, तो प्राप्त प्रशिक्षण और प्रमाण-पत्र के आधार पर उन्हें इस क्षेत्र में उचित रोजगार मिल सके. 

दिल्ली जेल प्रशासन के मुताबिक जेल में बंद कैदियों के लिए इतनी बड़ी संख्या में रोजगारपरक प्रशिक्षण पहली बार हो रहा है. अब तक कैदियों के लिए किए गए पहलों में यह सबसे बड़ी कोशिश है.

कैदियों के चयन की जिममेदारी जेल अधीक्षकों की

इस प्रशिक्षण में शामिल होने वाले कैदियों का चयन जेल अधीक्षक करेंगे, क्योंकि जेल अधीक्षक जेल में बंद कैदियों के गुण-अवगुण, रुचि एवं हुनर से भली-भांति जानकार होते हैं. इसलिए जेल अधीक्षकों से कहा गया है कि वे अपने स्तर पर तय करें कि किस कैदी में क्या प्रतिभा है, जिसका उन्हें प्रशिक्षण देकर उसके हुनर को और निखारा जा सके. जिससे वे अपने हुनर के माहिर बन सकें. इसके तहत कैदियों को हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के पाक-शास्त्र, हाउस-कीपिंग आदि जैसे कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा. 

हर पहलू की विस्तार से दी जाएगी जानकारी 

इस योजना के तहत विभिन्न विधा में रुचि रखने वाले कैदियों को उनके रुचि के क्षेत्र में विशेषज्ञ बनाने के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस दौरान उन्हें सिद्धांत के साथ व्यावहारिक पक्ष के बारे में भी पर्याप्त जानकारी दी जाएगी. इस चार दिवसीय प्रशिक्षण कोर्स को इस तरह डिजाइन किया गया है, जिससे कैदियों को उस विधा से जुड़े तमाम पहलुओं की अच्छी तरह से जानकारी दी जा सके. आगामी फरवरी माह से इस प्रशिक्षण कोर्स की शुरूआत की जाएगी. अलग-अलग सत्रों के माध्यम से इसे अप्रैल माह तक सम्पन्न कर लिया जाएगा.

10 हजार कैदियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

तिहाड़ में अभी लगभग 20 हजार कैदी हैं, जिनमें से 50 प्रतिशत यानी 10 हजार कैदियों को यह व्यावसायिक प्रशिक्षण मुहैया कराया जाएगा. जिनका चयन इस तरह से किया जाएगा कि सभी जेलों के कैदियों की इसमें सहभागिता हो. इसलिए तय किया गया है कि दिल्ली की सभी जेलों से 50 प्रतिशत कैदियों को प्रशिक्षण के लिए चयनित किया जाए, ताकि सबके हुनर को निखारा जा सके.

रोजगार के अवसर भी मुहैया कराए जाएंगे

इस योजना को कार्यान्वित करने के लिए जेल प्रशासन प्रत्येक कोर्स के लिए स्पॉन्सर की तलाश में हैं. जिनसे यह भी अपेक्षा रहेगी कि कैदी जब जेल से बाहर निकलें, तो उन्हें संबंधित क्षेत्र में रोजगार मुहैया कराने में वह मदद कर सकें. जेल प्रशासन ने बताया कि कई कंपनियों ने इसमें रुचि भी दिखाई है.

Republic Day Traffic Advisory: दिल्ली में 17 से 21 जनवरी तक इन इलाकों में वाहनों की आवाजाही पर रहेगी रोक, ये हैं वैकल्पिक रास्ते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में आज धूप, कल से फिर बारिश और आंधी की एंट्री! मौसम में आएगा डबल ट्विस्ट
दिल्ली-NCR में आज धूप, कल से फिर बारिश और आंधी की एंट्री! मौसम में आएगा डबल ट्विस्ट
Delhi News: मुठभेड़ में कुख्यात लुटेरा कालिया गिरफ्तार, 85 लाख की लूट के मामले में था वांटेड
दिल्ली: मुठभेड़ में कुख्यात लुटेरा कालिया गिरफ्तार, 85 लाख की लूट के मामले में था वांटेड
जजों की सुरक्षा पर दिल्ली HC सख्त, केंद्र, पुलिस और गृह मंत्रालय को एक हफ्ते में बैठक का आदेश
जजों की सुरक्षा पर दिल्ली HC सख्त, केंद्र, पुलिस और गृह मंत्रालय को एक हफ्ते में बैठक का आदेश

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, PM मोदी क्यों बोले- आने वाला समय मुश्किल? अब तक 2,663 मौतें
Live: कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, PM मोदी क्यों बोले- आने वाला समय मुश्किल? अब तक 2,663 मौतें
महिलाओं के पक्ष में होगा यूपी चुनाव 2027! सपा ने किया 40 हजार देने का वादा, BJP ने निकाला यह तोड़
महिलाओं के पक्ष में होगा यूपी चुनाव 2027! सपा ने किया 40 हजार देने का वादा, BJP ने निकाला यह तोड़
Iran-Israel War: ईरान-इजराइल युद्ध के बीच PM मोदी ने किए ये 5 बड़े फैसले, जानें तेल-गैस संकट के बीच क्या कर रही सरकार?
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच PM मोदी ने किए ये 5 बड़े फैसले, जानें तेल-गैस संकट के बीच क्या कर रही सरकार?
ओस से राहत दिलाएगा नया नियम, IPL 2026 में कप्तान करेंगे गेंद बदलने का फैसला
ओस से राहत दिलाएगा नया नियम, IPL 2026 में कप्तान करेंगे गेंद बदलने का फैसला
Dhurandhar 2 Worldwide BO Day 6: दुनियाभर में 'धुरंधर 2' का आया सैलाब, 6ठे दिन टूटे चार फिल्मों के तगड़े रिकॉर्ड, अब 1000 करोड़ दूर नहीं
दुनियाभर में 'धुरंधर 2' का आया सैलाब, 6ठे दिन टूटे चार फिल्मों के तगड़े रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
अब खुल ही जाएगा होर्मुज स्ट्रेट! 50 दिन बाद ट्रंप ने PM मोदी को घुमाया फोन, भारत-अमेरिका का साझा प्लान क्या?
अब खुल ही जाएगा होर्मुज स्ट्रेट! 50 दिन बाद ट्रंप ने PM मोदी को घुमाया फोन, भारत-अमेरिका का साझा प्लान क्या?
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
Video: लहंगे में भी ‘हसल’ जारी, शादी के दिन दुल्हन ने भेजा जॉब एप्लिकेशन… वीडियो हुआ वायरल
लहंगे में भी ‘हसल’ जारी, शादी के दिन दुल्हन ने भेजा जॉब एप्लिकेशन… वीडियो हुआ वायरल
Embed widget