एक्सप्लोरर

दिल्ली के वॉटर पार्क में बड़ा हादसा, रोलर कोस्टर राइड से गिरकर लड़की की मौत, बिगड़ा था बैलेंस

Delhi Roller Coaster Accident: दिल्ली के कापसहेड़ा के वॉटर पार्क में रोलर कोस्टर की सवारी से गिरकर 24 वर्षीय प्रियंका की मौत हो गई. बीएनएस की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Delhi Kapasera Water Park Accident: दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में 'फन एंड फूड विलेज' में शनिवार (5 अप्रैल) को बड़ा हादसा हो गया. यहां रोलर कोस्टर राइड से गिरकर 24 वर्षीय प्रियंका की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह अपना संतुलन खो बैठी और राइड से गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं. 

प्रियंका को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि बीएनएस की धारा 289/106 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई जारी है.

मंगेतर के साथ वॉटर पार्क गई थी प्रियंका
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, प्रियंका अपने मंगेतर के साथ वॉटर पार्क गई थी. फरवरी 2026 में उसकी शादी होने वाली थी. मंगेतर और उसने वॉटर पार्क जाने का प्लान किया. इसके बाद वे दोनों वीकेंड पर फन एंड फूड विलेज पहुंचे. यहां उन्होंने कई प्रकार के झूले झूले और फिर रोलर कोस्टर राइड ली. जब रोलर कोस्टर एकदम ऊंचाई पर पहुंचा, तभी प्रियंका अचानक से सीधा नीचे गिर गई. आशंका जताई जा रही है कि उसका बैलेंस बिगड़ गया था. 

प्रियंका एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स मैनेजर थी. उसके घर में माता-पिता और भाई-बहन हैं. मंगेतर ने बताया है कि शनिवार शाम को जब वे रोलर कोस्टर में बैठे तो अचानक प्रियंका गिर गई. उसे कई चोटें आईं, वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी. उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.

हादसे के बाद बंद रोलर कोस्टर
वॉटर पार्क मैनेजमेंट ने इस हादसे के बाद रोलर कोस्टर को बंद कर दिया है. साथ ही पार्क का वह पूरा हिस्सा मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया है. अब प्रियंका के परिजन वॉटर पार्क पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगा रहे हैं. परिजनों का कहना है कि प्रियंका के गिरने के बाद उसे समय से अस्पताल नहीं ले जाया गया. परिवार का दावा है कि हादसे के बाद अपनी गलती छुपाने के लिए रोलर कोस्टर वाला एरिया भी बंद कर दिया गया है. अब उनकी पुलिस से मांग के कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाए.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान इन्होंने राजनीति, क्राइम और हेल्थ-लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी न्यूज के डिजिटल विंग में अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा को इतिहास, साहित्य और कविताएं पढ़ने में रुचि है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में बेमौसम बारिश का असर, गर्मी से राहत, किसानों की फसल को भारी नुकसान
दिल्ली-NCR में बेमौसम बारिश का असर, गर्मी से राहत, किसानों की फसल को भारी नुकसान
Delhi News: पुलिस की बड़ी लापरवाही पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, आरोपी की अग्रिम जमानत की खारिज
पुलिस की बड़ी लापरवाही पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, आरोपी की अग्रिम जमानत की खारिज
उत्तम नगर में पुलिस का कड़ा पहरा, ईद से पहले फ्लैग मार्च, अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती
उत्तम नगर में पुलिस का कड़ा पहरा, ईद से पहले फ्लैग मार्च, अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती
'1 साल से खाली पद, कब होगी नियुक्ति', अल्पसंख्यक आयोग की नियुक्तियों पर दिल्ली HC की केंद्र को फटकार
'1 साल से खाली पद, कब होगी नियुक्ति', अल्पसंख्यक आयोग की नियुक्तियों पर दिल्ली HC की केंद्र को फटकार

वीडियोज

“बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा, लेकिन ध्रुव राठी के बयान से छिड़ा नया विवाद”
Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Mamata Banerjee: ईद के मौके पर सियासी वार! ममता बनर्जी ने BJP पर बोला हमला, कहा-'हम अपने हक की लड़ाई...'
ईद के मौके पर सियासी वार! ममता ने BJP पर बोला हमला, कहा- 'हम अपने हक की लड़ाई...'
Rajasthan News: जयपुर में ईद पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, नमाजियों पर बरसाए फूल, दिया भाईचारे का संदेश
जयपुर में ईद पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, नमाजियों पर बरसाए फूल, दिया भाईचारे का संदेश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
Friday Box Office Collection: फ्राइडे को 'धुरंधर 2' के आगे छूटे 'उस्ताद भगत सिंह' के पसीने, जानें- बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल?
फ्राइडे को 'धुरंधर 2' के आगे छूटे 'उस्ताद भगत सिंह' के पसीने, जानें- बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल?
ईरान में अब तक 2000 लोगों की मौत, अमेरिका-इजरायल पर भड़का तेहरान, जानें क्या कहा
ईरान में अब तक 2000 लोगों की मौत, अमेरिका-इजरायल पर भड़का तेहरान, जानें क्या कहा
US Military In Middle East: ईरान जंग के बीच अमेरिकी मरीन की एंट्री, जानें कैसे USS पोर्टलैंड और बॉक्सर बदल सकते हैं युद्ध की तस्वीर
ईरान जंग के बीच अमेरिकी मरीन की एंट्री, जानें कैसे USS पोर्टलैंड और बॉक्सर बदल सकते हैं युद्ध की तस्वीर
दुनिया की सबसे बोरिंग डाइट से तेजी से घटेगा वजन, जानें क्यों है ये इतनी असरदार
दुनिया की सबसे बोरिंग डाइट से तेजी से घटेगा वजन, जानें क्यों है ये इतनी असरदार
राशन कार्ड धारकों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, अप्रैल में ही मिलेगा 3 महीने का राशन
राशन कार्ड धारकों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, अप्रैल में ही मिलेगा 3 महीने का राशन
Embed widget