एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव के बीच नारको सिंडिकेट का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

Delhi News: विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र जांच करते हुए दिल्ली पुलिस ने नारको सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. साथ ही, 2.70 करोड़ रुपये की स्कैम और 5.1 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं.

Delhi News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र और चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए, अवैध शराब, ड्रग्स और हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है. इस अभियान में एक राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय नारको सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया गया है.

टीम ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2.70 करोड़ रुपये की स्मैक और 5.1 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं. डीसीपी ANTF क्राइम ब्रांच के मुताबिक ANTF की टीम ने 20 जनवरी  को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुष्पा और अवेश उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार किया. उसके पास से 512 ग्राम स्मैक और 94 पुड़िया बरामद की गई. यह मात्रा NDPS अधिनियम के तहत वाणिज्यिक श्रेणी में आती है.

इस मामले में FIR नंबर 23/2025 के तहत धारा 21/25/29 NDPS अधिनियम और 238 (बी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया. जिसके बाद ANTF टीम ने स्वारूप नगर, दिल्ली में सक्रिय स्मैक तस्करों पुष्पा, अक्षय और बिट्टू के खिलाफ जानकारी जुटाई.इंस्पेक्टर विकास पन्नू के नेतृत्व और एसीपी राज कुमार (ANTF) की देखरेख में टीम ने पुष्पा और बिट्टू को स्मैक की अदला-बदली करते हुए उनके घर से गिरफ्तार किया.

पुष्पा को स्मैक सप्लाई करने वाला व्यक्ति अवतार सिंह उर्फ रिकी

डीसीपी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी पुष्पा को स्मैक सप्लाई करने वाला व्यक्ति अवतार सिंह उर्फ रिकी है. उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया. रिकी, पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर स्थित जेजे कॉलोनी चौखंडी का निवासी है. उसकी निशानदेही पर 5.1 लाख नकद, जो स्मैक की बिक्री से अर्जित थे, भी जब्त किए गए.

आरोपियों का प्रोफाइल

पुष्पा उर्फ बिन्नी  शालीमार बाग के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी की निवासी 40 वर्षीय पुष्पा स्मैक की सप्लाई में लिप्त है. वह स्मैक को पुड़िया बनाकर बिट्टू के जरिए हैदरपुर रेलवे ट्रैक पर बेचती थी. उसके खिलाफ पहले भी NDPS एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं. वहीं, दूसरा आरोपी अवेश उर्फ बिट्टू 28 वर्षीय बिट्टू हैदरपुर, शालीमार बाग का निवासी है. वह पुष्पा से स्मैक लेकर रेलवे लाइन के पास पुड़िया बेचता था. अवतार सिंह उर्फ रिकी तीसरा आरोपी है. 27 वर्षीय रिकी तिलक नगर के पश्चिम दिल्ली का निवासी है. वह पुष्पा को स्मैक सप्लाई करता था.

ये भी पढ़ें: दिल्ली: BJP में लगातार चल रही दूसरी पार्टी के नेताओं की जॉइनिंग, अब कांग्रेस को बड़ा झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget