एक्सप्लोरर

CM रेखा गुप्ता के पास कई विभाग, अरविंद केजरीवाल ने नहीं लिया था कोई मंत्रालय, कितनी अलग है नई कैबिनेट?

Delhi New Cabinet: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के पास कई अहम विभाग हैं जिनमें वित्त भी शामिल है. जबकि बाकी छह मंत्रियों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है.

Delhi Cabinet News: दिल्ली सरकार के गठन के साथ ही सीएम और मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया. सीएम रेखा गुप्ता के पास वित्त और महिला एवं बाल विकास समेत अहम मंत्रालय हैं जबकि आशीष सूद दिल्ली के गृह मंत्री और शिक्षा मंत्री बनाए गए हैं. वहीं, प्रवेश साहिब सिंह को पीडब्ल्यूडी जैसा बड़ा मंत्रालय दिया गया है. बता दें कि जब अरविंद केजरीवाल तीसरी बार सीएम बने थे तो उन्होंने अपने पास कोई भी विभाग नहीं रखा था. 

रेखा गुप्ता की कैबिनेट

सीएम रेखा गुप्ता वित्त, योजना, सामान्य प्रशासन विभाग, महिला एवं बाल विकास, सेवाएं, राजस्व, भूमि और भवन, सूचना एवं जनसंपर्क, सतर्कता, प्रशासनिक सुधार की जिम्मेदारी देखेंगी. इसके अलावा अन्य कोई भी विभाग जो अन्य मंत्रियों को आवंटित नहीं किया गया है उसकी जिम्मेदारी भी उन्हीं के पास होगी. वहीं, प्रवेश साहिब सिंह के पास लोक निर्माण विभाग (PWD), विधान मामलों, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, जल, गुरुद्वारा चुनाव को देखेंगे.

आशीष सूद को गृह, विद्युत, शहरी विकास (UD), शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है. मनजिंदर सिंह सिरसा के पास खाद्य एवं आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण, उद्योग का प्रभार है. रविंदर सिंह (इंद्राज) को सामाजिक कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, सहकारिता, चुनाव का प्रभार दिया गया है.  कपिल मिश्रा विधि एवं न्याय, श्रम विभाग, रोजगार विभाग, विकास, कला एवं संस्कृति, भाषा विभाग, पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे. जबकि डॉ. पंकज कुमार सिंह के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के लिए जवाबदेह होंगे. 

केजरीवाल ने नहीं रखा था अपने पास कोई भी विभाग

अरविंद केजरीवाल ने अपने पास कोई भी मंत्रालय नहीं रखा था. हालांकि जो विभाग किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए थे वह अरविंद केजरीवाल के पास थे. वित्त, लोक निर्माण, शिक्षा पर्यटन, योजना, भूमि एवं भवन, सतर्कता, सेवाएं, कला संस्कृति और भाषा जैसे अहम मंत्रालय मनीष सिसोदिया के पास थे. मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद यह जिम्मेदारी आतिशी को दे दी गई थी.

जेल जाने के बाद बदले गए आप कैबिनेट के विभाग

गृह, स्वास्थ्य, जल, इंडस्ट्रीज, शहरी विकास, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, श्रम और रोजगार की जिम्मेदारी मार्च 2023 तक सत्येंद्र जैन के पास थी. उनके जेल जाने के बाद  सौरभ भारद्वाज के पास थी. गोपाल राय के पास विकास, सामान्य प्रशासन और पर्यावरण विभाग का प्रभार था. परिवहन, आय, कानून एवं न्याय, विधायी मामले, सूचना प्रौद्योगिकी, प्रशासनिक सुधार का प्रभार कैलाश गहलोत के पास था. समाज कल्याण, एससी और एसटी सहयोगी, गुरुद्वारा चुनाव, महिला एवं बाल विकास प्रभार पहले राजेंद्र पाल गौतम और फिर 2022 में राज कुमार आनंद को दिया गया. मंत्री इमरान हुसैन के पास खाद्य आपूर्ति, वन और चुनाव विभाग था.

ये भी पढ़ें- Delhi CM: रेखा गुप्ता के दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर राजस्थान और एमपी के सीएम की प्रतिक्रिया, कह दी बड़ा बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: एलपीजी संकट का अयोध्या में राम रसोई और हनुमानगढ़ी के प्रसाद पर असर! अखिलेश यादव बोले- सनातनी परंपरा भी टूट रही
Live: एलपीजी संकट का अयोध्या में राम रसोई और हनुमानगढ़ी के प्रसाद पर असर! अखिलेश यादव बोले- सनातनी परंपरा भी टूट रही
अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने HC के चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने HC के चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
दिल्ली HC में वकीलों की कैंटीन में नहीं बनी दाल-चावल, LPG सिलेंडर सप्लाई प्रभावित
दिल्ली HC में वकीलों की कैंटीन में नहीं बनी दाल-चावल, LPG सिलेंडर सप्लाई प्रभावित
उत्तम नगर हत्याकांड: आरोपियों के घरों पर चला MCD का बुलडोजर, दिल्ली HC ने कार्रवाई पर लगाई रोक
उत्तम नगर हत्याकांड: आरोपियों के घरों पर चला MCD का बुलडोजर, दिल्ली HC ने कार्रवाई पर लगाई रोक

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में दलितों को कैसे साथ लाएगी कांग्रेस? कांशीराम के वोटर्स पर राहुल गांधी की नजर, बनाया ये प्लान
यूपी में दलितों को कैसे साथ लाएगी कांग्रेस? कांशीराम के वोटर्स पर राहुल गांधी की नजर, बनाया ये प्लान
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
US Israel Iran War Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता, जंग के बीच इजरायल का बड़ा फैसला 
Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता; इजरायल का बड़ा फैसला 
'कोच साहब आपकी स्माइल' वाले धोनी के पोस्ट पर बोले गौतम गंभीर, बताया मैच में क्यों नहीं मुस्कुराते 
'कोच साहब आपकी स्माइल' वाले धोनी के पोस्ट पर बोले गंभीर, बताया मैच में क्यों नहीं मुस्कुराते 
The Taj Story OTT Release: पांच महीने बाद ओटीटी पर रिलीज होगी परेश रावल की ‘द ताज स्टोरी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
ओटीटी पर रिलीज होने जा रही ‘द ताज स्टोरी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
Burning Eyes Reasons: घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण
घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण
'मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस कर रही राजनीति', केरल में बोले PM मोदी, कहा- हमने अपने नागरिकों...
'मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस कर रही राजनीति', केरल में बोले PM मोदी, कहा- हमने अपने नागरिकों...
Embed widget