एक्सप्लोरर

दिल्ली में BJP सरकार के खिलाफ AAP का प्लान तैयार, बनाई ये बड़ी रणनीति

Delhi politics: दिल्ली में बीजेपी शपथ ग्रहण की तैयारी कर रही है, जबकि आप उसे घेरने के लिए अपनी रणनीति बना रही है. आप अभी से बीजेपी के शपथ ग्रहण पर सवाल उठा रही है.

Delhi News: दिल्ली में एक तरफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शपथ ग्रहण की तैयारियों में जुटी है, तो वहीं आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के गठन होने से पहले की अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है. दिल्ली के रामलीला मैदान में बीजेपी शपथ ग्रहण के जरिए अपना शक्ति प्रदर्शन करती हुई भी नजर आएगी तो वह सत्ता संभालने के बाद बीजेपी को आम आदमी पार्टी घेरना शुरू कर देगी.

इसके लिए आम आदमी पार्टी लगातार संगठन की बैठक कर रही है. आम आदमी पार्टी अभी से बीजेपी के शपथ ग्रहण को लेकर सवाल उठा रही है. दिल्ली आप संयोजक गोपाल राय का कहना है कि मंडप तैयार हो रहा है बाराती भी तैयार हैं, लेकिन दूल्हा गायब हो गया .

अब 19 फरवरी को होगी बैठक
दिल्ली में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने और मंत्रियों की शपथ के बाद आम आदमी पार्टी उनके कामकाज पर भी नजर रखेगी. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव पार्टी को मिली हार के बाद पहली बार 17 फरवरी को बैठक की, जिसमें सभी दिल्ली पदाधिकारी शामिल हुए बैठक में आगे की रणनीति को लेकर मंथन हुआ, उसके बाद अब 19 फरवरी को बैठक होगी, जिसमें 70 विधानसभा के पदाधिकारी शामिल होंगे.

सरकार के कामों पर रखेंगी नजर
उसके बाद 22 फरवरी को आप ने सभी संगठनों की बैठक बुलाई है जिसमें महिला विंग, पूर्वांचल विंग समेत ऑटो विंग भी है. साथ ही सरकार के कामकाज पर नजर रखने के लिए अलग से एक सेल भी तैयार करेगी, जो सरकार के कामों पर नजर रखेंगी.

वादों को भी दिलाएगी याद
दिल्ली विधानसभा में अब आम आदमी पार्टी मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाती हुई नजर आएगी, आम आदमी पार्टी बीजेपी द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान किए गए उनके वादों को भी याद दिलाएगी. सबसे पहले आप बीजेपी को महिलाओं के लिए किए गए वादे को याद दिलाएगी जिसमें महिला दिवस यानी कि 8 मार्च को महिलाओं के अकाउंट में 2500 रुपये देने का वादा है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने नो गन्स, नो गैंग्स अभियान किया तेज, हथियार के साथ दो कुख्यात लुटेरों को दबोचा

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget