एक्सप्लोरर

दिल्ली पुलिस ने दो हेरोइन स्मगलर को किया गिरफ्तार, एक पर पहले से दर्ज हैं 26 केस

Drug Smugglers: दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले की नारकोटिक्स टीम ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दो तस्करों को हेरोइन सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

Delhi Drug Smugglers News: दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले की नारकोटिक्स टीम ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 197.17 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद की है. इस मामले में दो ड्रग सप्लायर रफीकुल (32) और साहिल उर्फ सुहैल (24) को गिरफ्तार किया गया है. मुख्य आरोपी रफीकुल पर पहले से 26 आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी हाल ही में नशे की तस्करी में शामिल हुए थे और उन्होंने उत्तर-पश्चिम जिले में अपनी आपराधिक नेटवर्क तैयार कर लिया था.

विशेष टीम का किया गया गठन

डीसीपी उत्तर पश्चिम के मुताबिक उत्तर-पश्चिम जिले में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए नारकोटिक्स टीम को सतर्क किया गया था. विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें इंस्पेक्टर दिनेश दहिया के नेतृत्व में एसआई राजेंद्र, एएसआई दिनेश, एएसआई चंद्रपाल, एचसी सुनील, एचसी प्रवीण, एचसी श्रीभगवान, डब्ल्यूएचसी मंजू, डब्ल्यूएचसी छोटू, डब्ल्यूसीटी कोमल और कांस्टेबल अमरदीप शामिल थे. 

डीसीपी के मुताबिक मुख्य आरोपी रफीकुल, जो जहांगीरपुरी का निवासी है और इलाके में हेरोइन सप्लाई का मुख्य स्रोत माना जाता है, पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी. तकनीकी और मैनुअल निगरानी के जरिए उसकी गतिविधियों को ट्रैक किया जा रहा था. जिसके बाद टीम ने सटीक योजना बनाकर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की. 

तलाशी के दौरान रफीकुल के पास से 197.17 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद हुई. उसके खिलाफ थाना जहांगीरपुरी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21/25 के तहत मामला दर्ज किया गया. डीसीपी के मुताबिक पूछताछ के दौरान रफीकुल ने कबूल किया कि वह अपने साथी साहिल उर्फ सुहैल के साथ मिलकर इलाके में हेरोइन सप्लाई करता था. पुलिस ने साहिल को भी गिरफ्तार कर लिया. 

 26 मामलों में पहले से नामजद

दोनों आरोपियों ने बताया कि वे अन्य तस्करों से यह नशीला पदार्थ खरीदते थे और स्थानीय ड्रग पेडलर्स को सप्लाई करते थे. आरोपी रफीकुल (जहांगीरपुरी का निवासी) 26 मामलों में पहले से शामिल पाया गया है. वहीं दूसरा आरोपी साहिल उर्फ सुहैल बुराड़ी का रहने वाला है. फिलहाल पुलिस इन आरोपियों का इतिहास खंगालने में जुटी हुई है और साथ ही अन्य मामलों में शामिल होने की भी जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- Delhi Election 2025: BJP के साथ दिल्ली में चुनाव लड़ेगी JDU, पूर्वांचली बहुल इन सीटों पर कर रही दावेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने पूछा ये सवाल, सब हैरान
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने पूछा ये सवाल, सब हैरान
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget