एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन मिलाप' लापता बच्चों के लिए बना वरदान, 5 नाबालिगों की सकुशल घर वापसी

Delhi News: साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने 13 से 17 साल के बीच के पांच नाबालिग बच्चों को आधुनिक तकनीकों की मदद से सकुशल उनके परिवारों से मिलाया.

Delhi Crime News: दिल्ली की साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन मिलाप अभियान के तहत एक और उपलब्धि हासिल की. एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने पांच लापता नाबालिग बच्चों को सकुशल उनके परिवारों से मिलाया है. इनमें तीन लड़कियां और दो लड़के हैं, जिनकी उम्र 13 से 17 साल के बीच है. ये बच्चे अलग-अलग स्थानों से लापता हो गए थे. पुलिस टीम की सतर्कता, अथक प्रयास और आधुनिक तकनीकों के उपयोग से इन सभी बच्चों को सुरक्षित खोज निकाला गया.

डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने के अनुसार, 28 मई 2024 को किशनगढ़ थाना में एक 15 वर्षीय किशोर के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी. इस मामले में स्थानीय थाने में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई थी, लेकिन लड़के का कुछ पता नहीं चल पाया. इसके बाद एएचटीयू की टीम को किशोर की बरामदगी का जिम्मा सौंपा गया था. वहीं 8 फरवरी 2025 को एक अन्य मामले में पालम विलेज थाना में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की  के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई गई थी.

तीनों मामलों में पुलिस को नहीं मिला था सुराग
इसके अलावा 5 मार्च 2025 को पालम विलेज थाना में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की भी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी. इन तीनों ही मामलों में थाना पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद एएचटीयू के इंचार्च इंस्पेक्टर बलबीर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें एएसआई राम गोपाल, महिला हेड कॉन्स्टेबल शर्मिला और महिला कॉन्स्टेबल सीमा शामिल थे.

पुलिस टीम ने बच्चों के परिवारों से बातचीत की, उनके दोस्तों से पूछताछ की और गुप्त सूचना तंत्र को सक्रिय किया. टीम ने विभिन्न संस्थानों, पुलिस अधिकारियों और अन्य सूत्रों की भी मदद ली. इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज की जांच, मोबाइल ट्रैकिंग और व्यापक ग्राउंड वर्क भी की गई, जिससे मिली जानकारियों के आधार पर टीम ने गुमशुदाओं को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया.

झारखंड और दिल्ली से बरामद हुए लापता
डीसीपी ने बताया, "लापता किशोर को झारखंड के देवघर जिला स्थित मोहनपुर इलाके से बरामद किया गया. जबकि दोनों किशोरियों को क्रमशः दिल्ली के राजनगर पार्ट-2, पालम और रामफल चौक, द्वारका से सुरक्षित बरामद किया गया, जिन्हें आधिकारिक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया."

ऐसे ही दो अन्य मामलों में केशवपुरम और स्वरूप नगर थाना में 5 मार्च 2025 और 06 मार्च 2025 को क्रमशः 17 और 13 वर्षीय नाबालिग लड़की की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी. इन मामलों में भी शुरुआती छानबीन में स्थानीय पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा. जिसके बाद एएचटीयू के इंचार्च इंस्पेक्टर बलबीर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई.

इसमें महिला एसआई शिल्पी, एएसआई शेषपाल, महिला हेड संगीता शामिल थे. टीम ने परिवार और दोस्तों से पूछताछ की, गुप्त सूत्रों को सक्रिय किया और मोबाइल सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की सहायता से क्रमशः केशवपुरम और नई दिल्ली स्टेशन से बरामद कर लिया. जिन्हें आधिकारिक औपचारिकताओं के बाद उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया.

ये भी पढ़ें - Delhi: व्हाट्सएप के जरिए शख्स से 5.38 लाख रुपये की ठगी, दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को ऐसे दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में गुटखा को लेकर विवाद में चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
दिल्ली में गुटखा को लेकर विवाद में चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Delhi News: 'शिक्षा का अधिकार मनपसंद स्कूल की गारंटी नहीं', EWS कोटे पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला
'शिक्षा का अधिकार मनपसंद स्कूल की गारंटी नहीं', EWS कोटे पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला
मनी लॉन्ड्रिंग मामला, अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावेद अहमद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
मनी लॉन्ड्रिंग मामला, अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावेद अहमद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
दिल्ली में ‘जापान मॉडल’ से बाढ़ पर काबू की तैयारी, 18 डायवर्जन चैनल यमुना के पानी को करेंगे कंट्रोल
दिल्ली में ‘जापान मॉडल’ से बाढ़ पर काबू की तैयारी, 18 डायवर्जन चैनल यमुना के पानी को करेंगे कंट्रोल

वीडियोज

Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War
Chitra Tripathi: सत्ता का नया पावर सेंटर..तेहरान बदलेगा वर्ल्ड ऑर्डर! | War | Iran-Israel | Trump
Chitra Tripathi: ईरान vs अमेरिका... 36वें दिन जंग हुई और घातक! | America | Nato | Mojtaba Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
Embed widget