एक्सप्लोरर

दिल्ली में बिजली कटौती पर आतिशी का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला, 'BJP ने 1 महीने में...'

Delhi Power Cut: AAP नेता आतिशी ने कहा कि BJP की सरकार बनते ही ऐसा क्या हो गया कि यहां बिजली की कटौती होना शुरू हो गई, सच्चाई यह है कि BJP सरकार की नियत ही साफ़ नहीं है.

Delhi Power Cut News: दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आम आदमी पार्टी (AAP) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने बिजली कटौती का मुद्दा उठाया और बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. आतिशी ने कहा कि बीजेपी को न तो सरकार चलाने की योग्यता है और न ही जनता के हित में काम करने की नियत.

आतिशी ने कहा, "10 साल पहले तक दिल्ली लंबे-लंबे पावर कट्स के लिए जानी जाती थी. उस दौर में हर घर में हाथ का पंखा और इनवर्टर आम बात थी. दिल्ली में पैदा हुए लोग इसे अच्छे से जानते हैं. लेकिन फरवरी 2013 में जब से अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने, दिल्ली का बिजली परिदृश्य बदल गया. दिल्ली देश का इकलौता राज्य बन गया, जहां 24 घंटे बिजली मिलने लगी.''

'केंद्र सरकार के आंकड़े भी करते हैं तारीफ'
उन्होंने केंद्र सरकार की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, "केंद्र सरकार की ऑपरेशन रिलायबिलिटी रिपोर्ट बताती है कि दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियां देश में पहले नंबर पर हैं. दिल्ली वालों को आंकड़ों की जरूरत नहीं, उन्हें खुद पता है कि अब हर साल नए इनवर्टर नहीं खरीदने पड़ते. लेकिन जब से बीजेपी की सरकार दिल्ली में आई है, लंबे पावर कट्स फिर से शुरू हो गए हैं.''

'1 महीने में बिगड़े हालात'
पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने तंज कसते हुए कहा, "सोशल मीडिया पर हर दिन पावर कट्स की शिकायतें आ रही हैं. दिल्ली सरकार का डेटा बताता है कि 1 मार्च से कई इलाकों में लगातार बिजली कटौती हो रही है. 10 साल तक दिल्ली में 24 घंटे बिजली रही, लेकिन बीजेपी की सरकार बनते ही एक महीने में हालात बिगड़ गए. इसका मतलब साफ है- बीजेपी को सरकार चलानी नहीं आती."

बीजेपी की नियत और योग्यता पर सवाल
उन्होंने आगे कहा, "सरकार चलाने के दो तरीके होते हैं- या तो आप जनता के लिए काम करते हैं या पैसे बनाने में लग जाते हैं. जब मंत्री दिनभर अफसरों से पैसे बनाने के तरीके जुटाने में लगे हों, तो बिजली व्यवस्था कैसे सुचारु रहेगी ? जैसी सरकार की नियत और योग्यता होती है, वैसी ही गवर्नेंस मिलती है. AAP की नियत थी कि दिल्ली को 24 घंटे बिजली मिले, और हमने 10 साल तक यह करके दिखाया. लेकिन बीजेपी की नियत ऐसी नहीं है.

आतिशी ने सवाल उठाया, "एक महीने में ऐसा क्या हो गया ? मंत्री जी ने मीटिंग में ऐसा क्या कह दिया कि बिजली कटौती शुरू हो गई ? यह कोई शेड्यूल्ड कट्स नहीं, बल्कि मिसमैनेजमेंट का नतीजा है. AAP ने दिखाया कि दिल्ली में 24 घंटे बिजली संभव है, लेकिन बीजेपी इसे बरकरार नहीं रख सकी.

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बीजेपी की अक्षमता के कारण दिल्ली एक बार फिर अंधेरे की ओर बढ़ रही है. आतिशी के इस बयान से दिल्ली की सियासत में एक बार फिर गरमाहट बढ़ गई है.

नवरात्र पर 7 साल की बच्ची का काट दिया गला, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, इस शख्स पर शक

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget