एक्सप्लोरर

दिल्ली में बिजली कटौती के दावों पर BSES और टाटा पावर ने क्या कुछ कहा?

Delhi Power Cut News: BSES ने दिल्ली में बिजली काटने के आरोपों पर सफाई देते हुए कहा की सोशल मीडिया पर जो बिजली काटने के आरोप लगाए जा रहे हैं, वो गलत और भ्रामक हैं.

Delhi Power Cut: राजधानी दिल्ली में बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (Tata Power-DDL) और बीएसईएस ने बिजली कटौती के दावों पर सफाई दी है. बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली में बिजली कटौती को लेकर बीजेपी को घेर रही है. इस बीच कंपनियों ने बयान जारी किया है.

कंपनी ने साफ किया कि उत्तरी दिल्ली में बिजली आपूर्ति सामान्य है और किसी भी तरह की बड़ी समस्या नहीं है. कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सही जानकारी के लिए टाटा पावर-DDL और बीएसईएस के आधिकारिक नंबरों और प्लेटफॉर्म से संपर्क करें.

गर्मी में कितनी होगी मांग?

साथ ही बीएसईएस के अनुसार, 2025 की गर्मियों में दिल्ली की बिजली मांग पहली बार 9000 मेगावाट तक पहुंचने की संभावना है, जबकि इससे पहले, 2024 में यह मांग 8656 मेगावाट तक पहुंची थी और 2023 में दिल्ली में पहली बार गर्मी में बिजली की मांग ने 8 हज़ार मेगावाट का आंकड़ा पार हुआ था. 

बीएसईएस के मुताबिक़ उसकी दोनों वितरण कंपनियां—बीआरपीएल (BRPL) और बीवाईपीएल (BYPL)—दक्षिण, पश्चिम, पूर्व और मध्य दिल्ली में 50 लाख से अधिक उपभोक्ताओं और 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को बिजली उपलब्ध करवा रही हैं.

कंपनी ने क्या कहा?

 - कुछ इलाकों में हाल ही में जो बिजली कटौती हुई, वह मेंटेनेंस और सुधार कार्यों की वजह से थी, ताकि गर्मियों में ओवरलोडिंग से बचा जा सके.
 - दिल्ली विश्वविद्यालय: पिछले एक हफ्ते में बिजली नहीं गई.
 - किराड़ी: पिछले हफ्ते सात बार एक-एक घंटे की कटौती हुई, ताकि गर्मियों में लोड बढ़ने से पहले सिस्टम को मजबूत किया जा सके.
 - रोहिणी सेक्टर 22: पॉकेट 11 और 12 में ट्रांसफार्मर बदलने के लिए छह घंटे की बिजली कटौती की गई.
 - बुराड़ी: पिछले हफ्ते नौ बार तीन-तीन घंटे की कटौती हुई, ताकि गर्मियों में बिजली सप्लाई सुचारु बनी रहे.

टाटा पावर-DDL की पूरी तैयारी
कंपनी ने कहा कि इस साल गर्मियों में उत्तरी दिल्ली में बिजली की मांग 2,562 मेगावाट तक पहुंच सकती है. इसे पूरा करने के लिए 2,850 मेगावाट तक की बिजली का इंतजाम किया गया है. पूरे दिल्ली में जून-जुलाई तक बिजली की मांग 9,000 मेगावाट तक जाने की संभावना है.

मेंटेनेंस में देरी की वजह ग्रैप प्रतिबंध
टाटा पावर-DDL ने बताया कि हर साल अक्टूबर से मार्च के बीच मेंटेनेंस का काम किया जाता है, लेकिन इस बार नवंबर-दिसंबर 2024 में ग्रैप (GRAP) प्रतिबंधों के कारण यह संभव नहीं हुआ. इसलिए मार्च 2025 में मेंटेनेंस और नेटवर्क अपग्रेडेशन के काम को पूरा किया गया.

साथ ही बीएसईएस ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया है कि किसी भी तकनीकी समस्या या स्थानीय फॉल्ट की स्थिति में वे बीएसईएस से आसानी से संपर्क कर सकते हैं. कंपनी ने उपभोक्ताओं से 

दोनो ही कंपनियों  ने उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया कि बिजली की सप्लाई सामान्य है और गर्मियों में भी कोई समस्या नहीं होगी. यदि किसी को कोई परेशानी हो तो वे सीधे टाटा पावर-DDL से संपर्क  कर सकते है. वहीं तकनीकी समस्या या स्थानीय फॉल्ट की स्थिति में वे बीएसईएस से आसानी से संपर्क कर सकते है. 

बिजली आपूर्ति की निगरानी के लिए विशेष ‘वॉर रूम’ बनाए गए हैं, जहां वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखते हैं और त्वरित निर्णय लेते हैं. इसके अलावा, बीएसईएस की फील्ड टीमें हाई अलर्ट पर हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलती रहे.

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शुरू होगी मकानों की गिनती, आ गई जनगणना के पहले चरण की तारीख, पूछे जाएंगे 33 सवाल
दिल्ली में शुरू होगी मकानों की गिनती, आ गई जनगणना के पहले चरण की तारीख, पूछे जाएंगे 33 सवाल
दिल्ली में हनुमान जयंती की शोभायात्रा को लेकर पुलिस मुस्तैद, जहांगीरपुरी में सुरक्षा के खास इंतजाम
दिल्ली में हनुमान जयंती की शोभायात्रा को लेकर पुलिस मुस्तैद, जहांगीरपुरी में सुरक्षा के खास इंतजाम
Delhi News: दिल्ली में गंदगी फैलाने और बिना लाइसेंस कारोबार पर MCD सख्त, वसूला जाएगा तगड़ा जुर्माना
दिल्ली में गंदगी फैलाने और बिना लाइसेंस कारोबार पर MCD सख्त, वसूला जाएगा तगड़ा जुर्माना
Delhi News: नई नीति से बदलेगी दिल्ली के सड़कों की तस्वीर, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए जल्द लागू होगी EV Policy 2.0
नई नीति से बदलेगी दिल्ली के सड़कों की तस्वीर, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए जल्द लागू होगी EV Policy 2.0

वीडियोज

Iran US Israel War: खत्म होगा युद्ध? जंग के बीच Trump का चौंकाने वाला दावा! | Breaking | Netanyahu
Saas Bahu Aur Saazish: क्या सूरज जान पाएगा ईशा के बलिदान का सच? | Pati Brahmchari
Khabar Filmy Hain: नॉर्थ का स्वैग… साउथ का एक्शन… पैन इंडिया की तैयारी | Salmaan Khan | Bollywoood Masala
America Ground Operation: Hormuz के बाद अब होगी खर्ग पर भीषण लड़ाई? | Iran Israel War Update
Iran Israel War Update: हफ्तों तक चलेगा ईरान के खिलाफ जमीनी ऑपरेशन | Donald Trump | Pentagon

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 65 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 65 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल
हॉर्मुज को खोलो या फिर उड़ाएंगे पावर प्लांट और तेल कुएं, जिद पर अड़े ईरान को ट्रंप की नई धमकी
हॉर्मुज को खोलो या फिर उड़ाएंगे पावर प्लांट और तेल कुएं, जिद पर अड़े ईरान को ट्रंप की नई धमकी
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
'कप्तान' का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख पाएंगे साकिब सलीम-सिद्धार्थ निगम की ये सीरीज
'कप्तान' का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख पाएंगे साकिब सलीम-सिद्धार्थ निगम की ये सीरीज
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी; तीनों को मिलेगी सजा?
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
दिल्ली से जयपुर तक बदला मौसम का मिजाज, धूलभरी आंधी के साथ हुई हल्की बारिश
दिल्ली से जयपुर तक बदला मौसम का मिजाज, धूलभरी आंधी के साथ हुई हल्की बारिश
Causes Of Premature Ageing: 8 घंटे से ज्यादा बैठना स्मोकिंग जितना खतरनाक! जानें वे 8 आदतें, जो समय से पहले बना रहीं बूढ़ा
8 घंटे से ज्यादा बैठना स्मोकिंग जितना खतरनाक! जानें वे 8 आदतें, जो समय से पहले बना रहीं बूढ़ा
Embed widget