एक्सप्लोरर

Delhi: कॉलेज में स्टूडेंट्स को पढ़ाने वाला प्रोफेसर करता था ऐसा काम की सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग, अब हुआ एक्शन

Delhi News: पीडीएच होल्डर और एनईटी योग्य शिक्षक कमलेश कुमार छात्रों को ड्रग्स की लत लगाकर उनके भविष्य को बर्बाद कर रहा था. उसे दिल्ली पुलिस ने 50 किलो गांजे, नकदी और ऑटो के साथ पकड़ा.

Delhi Crime News: कभी कॉलेजों में गेस्ट फैकल्टी के रूप में पढ़ा कर छात्रों के भविष्य को बनाने में उनकी सहायता करने वाला एक प्रोफेसर जो खुद PHD होल्डर और NET क्वालीफाई कर चुका है, वह छात्रों को सही राह पर ले जाने के बदले खुद ही भटकाने लगा. वह अपने साथियों के साथ मिल कर छात्रों को नशे की दलदल में धकेलने लगा.

यह सब उसने सिर्फ और सिर्फ शॉर्ट-कट और जल्दी से पैसे कमाने की चाह में किया. लेकिन उसका यह खेल ज्यादा दिन तक नहीं चल सका और इसकी भनक दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की टीम को लग गयी और उन्होंने छात्रों के भविष्य को बर्बाद करने वाले इस शख्स को एक रिसीवर के साथ दबोच लिया. इस मामले में एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है.

आरोपी PHD होल्डर और NET क्वालीफायर
डीसीपी सतीश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि,  इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान, प्रयागराज, यूपी के रहने वाले कमलेश कुमार और सुजीत कुमार साह के रूप में हुई है. इनके कब्जे से फ़ाईन क्वालिटी का 50 किलो गांजा, 50 हजार कैश और तस्करी में प्रयक्त ऑटो भी बरामद किया गया है. कमलेश PHD होल्डर है और उसने NET भी क्वालीफाई किया है. 

यह पहले यूपी के कई कॉलेज में गेस्ट फैकल्टी के रूप में छात्रों को पढ़ाता था. लेकिन बाद में यह गांजे की तस्करी और फिर इसके सप्लाई में लिप्त हो गया. यह अपने साथियों के साथ मिल कर दिल्ली के मुखर्जी नगर और मौरिस नगर में रहकर यूपीएससी और दूसरे कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट को ड्रग्स की लत लग कर उनके भविष्य को बर्बाद कर रहा था.

मुखर्जी नगर और मौरिस नगर के स्टूडेंट एरिया में बिकवाते थे गांजा
डीसीपी ने बताया कि आरोपी प्रोफेसर अपने सहयोगी की सहायता से उड़ीसा से गांजे की खेप को दिल्ली मंगवाता था. सुजीत ऑटो में गांजे को रख कर उंसके जीजा वीरेंद्र तक लेकर जाता था, जहां उसका जीजा वीरेंद्र, गांजे को छोटे-छोटे पाउच में भरवाकर मुखर्जी नगर और मौरिस नगर, जहां बड़ी संख्या में छात्र रहते हैं, में प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को बेचता था. लेकिन क्राइम ब्रांच पुलिस को प्रोफेसर के इस गोरखधंधे के बारे में खबर लग गई. 

पुलिस ने प्राप्त जानकारी को विकसित किया और इनके बारे में तमाम जानकारियों को जुटाया. जिसके बाद एसीपी विवेक त्यागी की देखरेख में इंस्पेक्टर अजय और पुखराज की टीम ने कमलेश कुमार और सुजीत कुमार को इनके एक नाबालिग साथी के साथ दबोच लिया.

दिल्ली में मंगवाता था गांजा की खेप
पुलिस के अनुसार कमलेश कुमार एयरफोर्स से रिटायर्ड है. इनको नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जहांगीरपुरी जाने के दौरान पुलिस टीम ने ट्रैप लगाकर पकड़ा. पूछताछ में सुजीत कुमार ने बताया कि उसका जीजा वीरेंद्र, कमलेश कुमार के साथ मिलकर गांजा की खेप दिल्ली में मंगवाता था. आगे उसे फिर स्टूडेंट एरिया में बिकवाता था. पुलिस टीम इस मामले में अब वीरेंद्र की तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें: चुनावी प्रचार में पहली बार उतरीं सुनीता केजरीवाल, पूर्वी दिल्ली में किया रोड शो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: दिल्लीवासियों को मिलेगी आज बड़ी सौगात, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे तीन नए कॉरिडोर का शिलान्यास
दिल्लीवासियों को मिलेगी आज बड़ी सौगात, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे तीन नए कॉरिडोर का शिलान्यास
दिल्ली: 'दरिंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी', उत्तम नगर मर्डर मामले पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
दिल्ली: 'दरिंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी', उत्तम नगर मर्डर मामले पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
Delhi Weather Update: गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड्स! मार्च में ही 36°C पहुंचा तापमान, दिल्ली-NCR में हीटवेव का अलर्ट
गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड्स! मार्च में ही 36°C पहुंचा तापमान, दिल्ली-NCR में हीटवेव का अलर्ट
Delhi News: सड़क खुदाई के लिए 'कॉल बिफोर यू डिग' ऐप अनिवार्य, हादसों पर लगेगी लगाम
दिल्ली: सड़क खुदाई के लिए 'कॉल बिफोर यू डिग' ऐप अनिवार्य, हादसों पर लगेगी लगाम

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जोहरान ममदानी के घर के बाहर बम से अटैक की कोशिश, पुलिस हिरासत में 2 संदिग्ध, जानें पूरा मामला
जोहरान ममदानी के घर के बाहर बम से अटैक की कोशिश, पुलिस हिरासत में 2 संदिग्ध, जानें पूरा मामला
Maharashtra News: 'कॉकरोच मरते नहीं...', ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले संजय राउत, भारत की भूमिका पर भी उठाए सवाल
'कॉकरोच मरते नहीं...', ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले संजय राउत, भारत की भूमिका पर भी उठाए सवाल
जिया शंकर को इस 'यूट्यूबर' ने किया शादी के लिए प्रपोज, एक्ट्रेस का रिएक्शन जान दंग रह जाएंगे आप
जिया शंकर को इस 'यूट्यूबर' ने किया शादी के लिए प्रपोज, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन
IND vs NZ T20I मैचों में इन खिलाड़ियों का रहा है सबसे ज्यादा 'डक' पर आउट होने का रिकॉर्ड, शर्मनाक लिस्ट में कौन-कौन शामिल
IND vs NZ T20I मैचों में इन खिलाड़ियों का रहा है सबसे ज्यादा 'डक' पर आउट होने का रिकॉर्ड, शर्मनाक लिस्ट में कौन-कौन शामिल
US-Israel Attack Iran: 'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
स्पेशल कंट्रोल रूम, एडवाइजरी और जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
कंट्रोल रूम, जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
क्या है पश्चिम बंगाल की कृषक बंधु योजना, इसमें किसानों को कितना मिलता है पैसा?
क्या है पश्चिम बंगाल की कृषक बंधु योजना, इसमें किसानों को कितना मिलता है पैसा?
पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 3 हजार से ज्यादा पदों के लिए करें अप्लाई
पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 3 हजार से ज्यादा पदों के लिए करें अप्लाई
Embed widget