एक्सप्लोरर

दिल्ली में 88 साल पहले हुई थी ऐसी बारिश, वीकेंड पर फिर पानी-पानी होगी राजधानी, IMD का अपडेट

Delhi Rain: मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज 228.1 मिमी बारिश दर्ज की, जो जून की औसत बारिश 74.1 मिमी से तीन गुना अधिक है और कम से कम 16 साल में इस महीने के लिए सबसे अधिक है.

Delhi Rain: दिल्ली में आज भारी बारिश ने 88 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. आज राजधानी में 228.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 1936 के बाद से जून महीने में सबसे अधिक है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने दिल्ली में वीकेंड में और अधिक बारिश होने का अनुमान लगाया है. 

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज 228.1 मिमी बारिश दर्ज की, जो जून की औसत बारिश 74.1 मिमी से तीन गुना अधिक है और कम से कम 16 साल में इस महीने के लिए सबसे अधिक है. मानसून के मौसम के दौरान, दिल्ली में लगभग 650 मिमी बारिश होती है. इस मौसम में भारी बारिश के पहले दिन, राजधानी में शुक्रवार को कुल मानसून की एक तिहाई बारिश हुई. 

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1936 के बाद, दिल्ली में पिछले 88 सालों में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई है और 1901 से 2024 की अवधि में यह दूसरी सबसे अधिक बारिश है. इससे पहले 24 जून, 1936 को 235.5 मिमी के साथ सबसे अधिक वर्षा दर्ज की थी. शुक्रवार को, दिल्ली ने अपनी दूसरी सबसे अधिक बारिश दर्ज की. 30 जून, 1981 को, राजधानी ने 191.6 मिमी दर्ज की, जो तीसरी सबसे अधिक थी और 24 जून, 1933 को 139.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, लोधी रोड स्थित मौसम केंद्र ने आज सुबह 8.30 बजे समाप्त 24 घंटों में 192.8 मिमी बारिश दर्ज की, रिज में 150.4 मिमी, पालम में 106.6 मिमी, दिल्ली विश्वविद्यालय में 139 मिमी, पीतमपुरा में 138 मिमी, पूसा में 89 मिमी, मयूर विहार में 75 मिमी और तुगलकाबाद में 70.5 मिमी बारिश हुई. 

मौसम विभाग ने शनिवार को आमतौर पर बादल छाए रहने और मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया है, साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, क्योंकि शहर में ऑरेंज अलर्ट रहेगा.
आईएमडी ने वीकेंड पर दिल्ली में भारी से बहुत भारी बारिश की भी अनुमान लगाया है.

ये भी पढ़ें

परेशानी बयां करते हुए रो पड़े बुजुर्ग, मूसलाधार बारिश से जलमग्न हुए साउथ दिल्ली के कई इलाके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर शोरूम से महंगी बाइक उड़ाता था MBA छात्र, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर शोरूम से महंगी बाइक उड़ाता था MBA छात्र, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिल्ली में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान हादसा, कार के बोनट पर लटका ट्रैफिक पुलिसकर्मी, फिर सड़क पर गिरा
दिल्ली में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान हादसा, कार के बोनट पर लटका ट्रैफिक पुलिसकर्मी, फिर सड़क पर गिरा
CM रेखा ने UPSC 2026 के सफल अभ्यर्थियों को किया सम्मानित, बोलीं- आप हैं दिल्ली के गौरव
CM रेखा ने UPSC 2026 के सफल अभ्यर्थियों को किया सम्मानित, बोलीं- आप हैं दिल्ली के गौरव
दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी! CM रेखा ने की केंद्रीय मंत्री नड्डा से मुलाकात
दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी! CM रेखा ने की केंद्रीय मंत्री नड्डा से मुलाकात

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge क्या एक Propaganda फिल्म है? Zahoor Mistry का जवाब उड़ाएगा होश
Dhurandhar: The Revenge | Omar Haider को 1000 Cr होने पर Sanjay Dutt ने क्या बोला?
Iran-Israel War: महायुद्ध का अगला चरण अब चलेगा एटम बम ? | Breaking News | Middle East | World War 3
Saas Bahu Aur Saazish: ध्रुव ने अपने ही जीजा जी राघव के साथ किया बुरा सुलूक | Jaane Anjaane
Ashish Chanchlani Interview: FUN ROAST, Harsh Beniwal को कहा CHOR

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडियन एयरफोर्स ने रिटायर किए MiG-21 फाइटर जेट, अब कहां है पूरा बेड़ा? सैटेलाइट इमेज आई सामने
इंडियन एयरफोर्स ने रिटायर किए MiG-21 फाइटर जेट, अब कहां है पूरा बेड़ा? सैटेलाइट इमेज आई सामने
'कई मुस्लिम देशों ने सर्वोच्च...', PM मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम पर बोले सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती
'कई मुस्लिम देशों ने सर्वोच्च...', PM मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम पर बोले सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती
Oil Crisis: पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
तालिबान के खौफ से कांपा पाकिस्तान, PSL को लेना पड़ा बहुत बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
तालिबान के खौफ से कांपा पाकिस्तान, PSL को लेना पड़ा बहुत बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
Israel-US Iran War Live: ईरान के F-15 फाइटर जेट मार गिराने वाला दावा खारिज, ट्रंप के अल्टीमेटम पर पेजेशकियान का जवाब
Live: ईरान के F-15 फाइटर जेट मार गिराने वाला दावा खारिज, ट्रंप के अल्टीमेटम पर पेजेशकियान का जवाब
सम्राट चौधरी या निशांत नहीं… महागठबंधन ने की JDU के इस नेता को CM बनाने की मांग, बढ़ेगी BJP की टेंशन!
सम्राट या निशांत नहीं… महागठबंधन ने की JDU के इस नेता को CM बनाने की मांग, बढ़ेगी BJP की टेंशन!
यूपी में डेयरी खोलने के लिए भी सब्सिडी देती है सरकार, जानें कौन सी है योजना
यूपी में डेयरी खोलने के लिए भी सब्सिडी देती है सरकार, जानें कौन सी है योजना
Embed widget