एक्सप्लोरर

बम की धमकी के बाद स्कूलों के लिए दिल्ली सरकार की एडवाइजरी, दिए ये अहम निर्देश

Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली पुलिस को बम की धमकी के बारे में कुल 131 कॉल मिले. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है. स्कूलों में जब सर्च किया गया तो कुछ नहीं मिला.

Schools Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी की घटनाओं के बाद दिल्ली सरकार ने एडवाइजरी जारी की है. सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों से कहा गया कि वो अपनी आधिकारिक ईमेल आईडी पर जो भी  ईमेल या मैसेज आएं उनका समय से चेक कर लिया जाए. चाहे वह स्कूल टाइम से पहले आ रहे हैं, स्कूल के दौरान आ रहे हैं या बाद में आ रहे हैं.

इसके साथ ही कहा गया कि अगर कुछ भी अवांछित मिलता है तो दिल्ली पुलिस और जिला या जोन के शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को सूचित करें. बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र स्कूल अथॉरिटी पेरेंट्स को भी सूचित करें और लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी को भी ताकि समय रहते किसी भी तरह की चुनौती या धमकी से निपटा जा सके.

बता दें कि इन धमकियों की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल करेगी. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मामला स्पेशल सेल में दर्ज किया जा रहा है और इसको लेकर एक टीम बनाई जाएगी. अधिकारी ने कहा कि ये मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित और इसकी गहनता से जांच की जरूरत है.

बम की धमकी मिलने के बाद दिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई. सभी मेट्रो स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड और बाजारों में सुरक्षा कड़ी की गई. पुलिस उपायुक्त (रेलवे) केपीएस मल्होत्रा ने कहा, ‘‘हमने प्रत्येक स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी कर दी है. हमने अपने कर्मियों को सतर्क कर दिया है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखने को कहा है.’’ 

एक सीनियर सुरक्षा अधिकारी ने कहा, ‘‘दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में एक सामान्य परामर्श जारी किया गया है और सीआईएसएफ के जवानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है.’’ एक अन्य अधिकारी ने कहा कि दिल्ली के अनेक हिस्सों में अर्द्धसैनिक बलों के साथ अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और शहर की सीमाओं पर अवरोधक लगा दिए गए हैं.

दिल्ली के स्कूलों को बम की धमकी में बड़ा खुलासा, अरबी शब्द से ISIS तक पहुंची शक की सूई

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget