एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली में 48 घंटों में चाकू से गोदकर दो की हत्या, नाबालिगों ने अलग-अलग वारदात को दिया अंजाम

Delhi Crime News: नाबालिगों की संलिप्तता वाले हत्या के दो वारदात सामने आए हैं. इनमें दो अलग-अलग घटनाओं में कुछ नाबालिगों ने मिल कर दो लोगों की चाकू गोद कर उनकी जान ले ली.

Delhi Crime: राजधानी दिल्ली में लोगों का गुस्सा और अपराध का ग्राफ प्रदूषण की तरह बढ़ता ही जा रहा है और आलम यह है कि लोग छोटी-छोटी बातों पर हत्या जैसी वारदात को भी अंजाम देने से परहेज नहीं कर रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि हत्या समेत कई अपराधों में नाबालिगों की भूमिका सामने आ रही है. नाबालिगों की संलिप्तता वाले हत्या के दो ऐसे ही वारदात सामने आए हैं, जिनमें दो अलग-अलग घटनाओं में कुछ नाबालिगों ने मिल कर दो लोगों की चाकू गोद कर उनकी जान ले ली. हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के दोनों मामलों में शामिल रहे कुल पांच नाबालिगों को दबोच लिया है और उनसे पूछताछ कर आगे की छानबीन में जुटी हुई है.

रावण दहन देखने गए दिव्यांग की चाकू से गोद कर हत्या

पहली घटना, रणहौला थाना इलाके की है, जहां अपने परिवार के साथ रावण दहन देखने गए एक दिव्यांग को कुछ अज्ञात युवकों ने चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी. इस मामले में मृतक की पहचान, रवि के रूप में हुई है. वह मोहन गार्डन के डिफेंस एनक्लेव के रहने वाले थे. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 अक्टूबर को विजयदशमी के मौके पर रवि अपने दोनों बेटों के साथ घर के पास ही रावण दहन देखने गए थे. जहां वे अचानक निढाल हो कर गिर पड़े. उनके बेटों ने देखा कि रवि की पीठ खून से लथपथ थी और उनके पीठ के साथ गर्दन पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था. रवि के बेटों ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी, जो रवि को लेकर नजदीकी अस्पताल लेकर गयी. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Delhi Crime: एकतरफा प्यार में नाकाम हुआ दो बच्चों का पिता, फिर शुरू कर दिया ये घिनौना खेल

सीसीटीवी से हुई आरोपियों की पहचान

अस्पताल से ही पुलिस को घटना की सूचना मिली, जिस पर पुलिस अस्पताल पहुंची और पूछताछ के बाद घटनास्थल पहुंची. छानबीन करने और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों को खंगालने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया और उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया. पूछताछ में दोनों आरोपियों के नाबालिग होने का पता चला. इस मामले में पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर अब आगे की छानबीन कर रही है. बताया जा रहा है कि साल 2007 में हुए एक हादसे में रवि ने अपने दोनों हाथ गंवा दिए थे.

अदरक कारोबारी की चाकू से गोद कर हत्या

वहीं, एक दूसरे मामले में महेंद्र पार्क इलाके में आजादपुर मंडी के अदरक कारोबारी की गुरुवार की तड़के सुबह चाकू से गोद कर हत्या कर दी गयी. बताया जा रहा है कि मृतक सुबह आजादपुर मंडी जाने के लिए घर से निकला था, जब मंडी के गेट में प्रवेश कर रहे थे तभी उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी गयी. बाबू जगजीवन राम अस्पताल से पुलिस को एक शख्स को मृत अवस्था मे लागये जाने की सूचना मिली थी. जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम मृतक के पास से मिली चीजों से उसकी पहचान भदौल के राजेश के तौर पर करने में कामयाब हुई. वह मूल रुप से बिहार के रहने वाले थे और पिछले 10 साल से भड़ौल में अपने परिवार के साथ रह कर अदरक का कारोबार कर रहे थे.

सीसीटीवी में कैद हुई हत्या की वारदात

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को तड़के 4:10 बजे एक शख्स को मृत अवस्था मे अस्पताल लाये जाने की सूचना मिली थी. जिस पर पुलिस टीम अस्पताल और फिर घटनास्थल पहुंची. जहां पुलिस, स्थानीय लोगों से पूछताछ और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने के बाद तीन नाबालिग आरोपियों की पहचान करने में कामयाब हुई. घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में हत्या की पूरी वारदात कैद हो गयी, जिसमें स्पष्ट नजर आ रहा था कि राजेश के साथ पांच नाबालिगों ने पहले झगड़ा किया, उसकी बुरी तरीके से पिटाई की और फिर ताबड़तोड़ चाकू से गोद कर उनकी जान ले ली.

किसी बात को लेकर पहले से चल रहा था झगड़ा

स्थानीय लोगों ने बताया की राजेश और नाबालिग आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर पहले से झगड़ा चल रहा था, जिसका बदला लेने के लिए गुरुवार को उन्होंने उसकी हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस तीनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर आगे की पुछताछ और छानबीन के साथ बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: दिल्ली में गंदगी फैलाने और बिना लाइसेंस कारोबार पर MCD सख्त, वसूला जाएगा तगड़ा जुर्माना
दिल्ली में गंदगी फैलाने और बिना लाइसेंस कारोबार पर MCD सख्त, वसूला जाएगा तगड़ा जुर्माना
Delhi News: नई नीति से बदलेगी दिल्ली के सड़कों की तस्वीर, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए जल्द लागू होगी EV Policy 2.0
नई नीति से बदलेगी दिल्ली के सड़कों की तस्वीर, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए जल्द लागू होगी EV Policy 2.0
दिल्ली से जयपुर तक बदला मौसम का मिजाज, धूलभरी आंधी के साथ हुई हल्की बारिश
दिल्ली से जयपुर तक बदला मौसम का मिजाज, धूलभरी आंधी के साथ हुई हल्की बारिश
दिल्ली में गौ-सेवा का नया अध्याय, सीएम रेखा ने गौशालाओं को दिए लीज एक्सटेंशन प्रमाणपत्र
दिल्ली में गौ-सेवा का नया अध्याय, सीएम रेखा ने गौशालाओं को दिए लीज एक्सटेंशन प्रमाणपत्र

वीडियोज

Iran US Israel War: खत्म होगा युद्ध? जंग के बीच Trump का चौंकाने वाला दावा! | Breaking | Netanyahu
Saas Bahu Aur Saazish: क्या सूरज जान पाएगा ईशा के बलिदान का सच? | Pati Brahmchari
Khabar Filmy Hain: नॉर्थ का स्वैग… साउथ का एक्शन… पैन इंडिया की तैयारी | Salmaan Khan | Bollywoood Masala
America Ground Operation: Hormuz के बाद अब होगी खर्ग पर भीषण लड़ाई? | Iran Israel War Update
Iran Israel War Update: हफ्तों तक चलेगा ईरान के खिलाफ जमीनी ऑपरेशन | Donald Trump | Pentagon

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका का दोस्त बनने चला था पाकिस्तान, US संसद रिपोर्ट में खुल गई काले कारनामों की पोल, बताया- आतंक का अड्डा
अमेरिका का दोस्त बनने चला था पाकिस्तान, US संसद रिपोर्ट में खुल गई काले कारनामों की पोल, बताया- आतंक का अड्डा
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
स्ट्रैपलेस ब्लाउज में दिव्यांका त्रिपाठी की ऑनस्क्रीन बेटी का हद से ज्यादा ग्लैमरस अंदाज, फैंस बोले- कितनी बड़ी हो गई है
स्ट्रैपलेस ब्लाउज में दिव्यांका त्रिपाठी की ऑनस्क्रीन बेटी का हद से ज्यादा ग्लैमरस अंदाज, फैंस बोले- कितनी बड़ी हो गई है
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी; तीनों को मिलेगी सजा?
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी
दिल्ली से जयपुर तक बदला मौसम का मिजाज, धूलभरी आंधी के साथ हुई हल्की बारिश
दिल्ली से जयपुर तक बदला मौसम का मिजाज, धूलभरी आंधी के साथ हुई हल्की बारिश
Alireza Tangsiri: ईरान ने कबूली IRGC नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसीरी की मौत, इजरायल ने किया था मारने का दावा
ईरान ने कबूली IRGC नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसीरी की मौत, इजरायल ने किया था मारने का दावा
Helium Gas Crisis: कहां-कहा इस्तेमाल होती है हीलियम गैस, ईरान जंग में कैसे हो रही इसकी कमी?
कहां-कहा इस्तेमाल होती है हीलियम गैस, ईरान जंग में कैसे हो रही इसकी कमी?
दिल पे जख्म खाते हैं....सिक्योरिटी गार्ड ने हूबहू नुसरत की आवाज में गाया गाना, वीडियो देख दंग रह गए लोग
दिल पे जख्म खाते हैं....सिक्योरिटी गार्ड ने हूबहू नुसरत की आवाज में गाया गाना, वीडियो देख दंग रह गए लोग
Embed widget