एक्सप्लोरर

Delhi University 5th Cutoff List: दिल्ली यूनिवर्सिटी की पांचवी कटऑफ लिस्ट जारी, अभी भी 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक वालों को ही मौका

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने विभिन्न यूजी कोर्सेस में एडमिशन के लिए पांचवी कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है. अभी भी ज्यादातर कोर्सेस में 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक वालों को ही मिल रहा है एडमिशन.

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने विभिन्न यूजी कोर्सेस में एडमिशन के लिए पांचवीं कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है. ये लिस्ट आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस आदि कोर्सेस के लिए जारी हुई है. इस बार के बचे एडमिशन मेरिट के बेसिस पर हो रहे हैं. यहां देखने वाली बात ये है कि पांचवी कटऑफ लिस्ट जारी होने के बाद भी अधिकतर कोर्सेस में केवल उन्हीं स्टूडेंट्स को एडमिशन मिल रहा है जिनके 95 प्रतिशत से अधिक मार्क्स हैं. डीयू का कटऑफ अभी भी काफी हाई है.

किस कॉलेज में कितने अंक पर एडमिशन –

दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेजेस में एडमिशन के लिए एक-एक परसेंट कितना इंपॉर्टेंट है ये इस बात से समझा जा सकता है कि वहां के अधिकतर कॉलेजेस में एडमिशन 97 से 98 प्रतिशत पर बंद हुए हैं. हिंदू कॉलेज में एडमिशन बंद हो चुके हैं. मिरांडा हाउस ने बीए ऑनर्स (हिस्ट्री और सोशियोलॉजी) में 98.75 और 97.75 पर क्रमश: एडमिशन लिए हैं. हंसराज कॉलेज ने बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स का कटऑफ रखा 98.5 प्रतिशत. इसी तरह किरोड़ीमल कॉलेज, रामजस कॉलेज और श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में भी 98.25 प्रतिशत पर एडमिशन बंद हुए. इसी तरह बाकी कॉलेजेस का कटऑफ भी काफी हाई रहा.

इस तारीख पर होंगे एडमिशन –

जिन कैंडिडेट्स का नाम कटऑफ लिस्ट में है उन्हें पांचवी कटऑफ लिस्ट के मुताबिक 9 और 10 नवंबर को एडमिशन दिया जाएगा. हालांकि एडमिशन इस बात पर भी निर्भर करेगा कि चौथे राउंड की काउंसलिंग के बाद कितनी सीटें बची हैं.

वे स्टूडेंट्स जो योग्य हैं वे अब डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन के लिए जाएंगे और तय फीस भरेंगे. फीस 12 नवंबर 2021 तक भरी जा सकती है. इन एडमिशंस से संबंधित कोई भी जानकारी दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट से पायी जा सकती है, जिसका पता है – du.ac.in

यह भी पढ़ें:

India Post Recruitment 2021: इंडिया पोस्ट ने मध्य प्रदेश और झारखंड सर्किल के लिए विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, यहां जानें डिटेल्स 

UP Police SI Exam 2021: उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई परीक्षा 2021 देने जाएं तो साथ में जरूर ले जाएं ये डॉक्यूमेंट्स, देखें लिस्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget