एक्सप्लोरर

दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, मौसम विभाग ने हरियाणा और पंजाब के लिए भी दिया अपडेट

Delhi Weather Update: दिल्ली एनसीआर में धूल भरी आंधी के बाद बारिश हुई. इस बारिश ने हीटवेव से लोगों को राहत दी है. मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश होगी.

Delhi Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में लू के बीच थोड़ी राहत मिली है. दिल्ली और नोएडा में गुरुवार (10 अप्रैल) को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई.

मौसम विभाग ने शाम के करीब छह बजे बताया कि अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली एनसीआर में दिल्ली यूनिवर्सिटी, सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, पंजाबी बाग, सीलमपुर, शहादरा, लाल किला, प्रीत विहार, हिंडन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम और छपरौला के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी.

दिल्ली में गर्मी का आलम यह था कि गुरुवार (10 अप्रैल) को शाम 5:30 बजे अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

न्यूनतम तापमान ने बढ़ाई चिंता

वहीं न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग छह डिग्री अधिक और इस मौसम का अब तक का उच्चतम तापमान है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, ''दिल्ली के कुछ हिस्सों में रात में गर्म और बहुत गर्म दोनों तरह की स्थिति दर्ज की गई.'' गर्म रात तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहता है, और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक होता है. 

'बहुत गर्म रात' तब घोषित की जाती है जब न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है. गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक था. बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

साल 2024 और 2023 में अप्रैल में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस को नहीं छूआ था. वहीं 2022 में अप्रैल में उच्चतम न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. 

किन राज्यों में है बारिश का अलर्ट?

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. पंजाब और हरियाणा में भी ओलावृष्टि, तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. 

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश की चेतावनी दी है. बिहार और झारखंड में भी बारिश हो रही है.

मौसम विभाग ने कहा कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के कुछ भागों में अगले 2-3 दिन दोपहर बाद बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ, आंधी-बारिश की संभावना है.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 7 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: मनीष सिसोदिया के घर होली खेलने पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- 'BJP ने शराब की...'
दिल्ली: मनीष सिसोदिया के घर होली खेलने पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- 'BJP ने शराब की...'
Delhi News: मनीष सिसोदिया ने AAP कार्यकर्ताओं के साथ खेली होली, बोले- 'आज कट्टर ईमानदार...'
दिल्ली: मनीष सिसोदिया ने AAP कार्यकर्ताओं के साथ खेली होली, बोले- 'आज कट्टर ईमानदार...'
Delhi News: 'अब शुरू हुआ असली घोटाला...', होली पर दिल्ली में शराब की दुकान खुले रहने पर हमलावर हुई AAP
'अब शुरू हुआ असली घोटाला...', होली पर दिल्ली में शराब की दुकान खुले रहने पर हमलावर हुई AAP
Holi 2026: देशभर में होली की धूम, CM योगी, रेखा गुप्ता समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई
देशभर में होली की धूम, CM योगी, रेखा गुप्ता समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र: MVA की तरफ से शरद पवार का राज्यसभा जाना तय! कांग्रेस ने किया समर्थन का ऐलान
महाराष्ट्र: MVA की तरफ से शरद पवार का राज्यसभा जाना तय! कांग्रेस ने किया समर्थन का ऐलान
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
अगले महीने कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, टिकट बुक है तो तुरंत चेक करें पूरी लिस्ट
अगले महीने कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, टिकट बुक है तो तुरंत चेक करें पूरी लिस्ट
World Luxurious Prison: इस देश की जेल के आगे फीके पड़ जाएंगे होटल, जानें क्या है इनके आलिशान होने की वजह
इस देश की जेल के आगे फीके पड़ जाएंगे होटल, जानें क्या है इनके आलिशान होने की वजह
Embed widget