एक्सप्लोरर

दिल्लीवाले तैयार रखें AC-कूलर! पड़ेगी भीषण गर्मी, अगले 6 दिन लू जैसी स्थिति का अनुमान

Delhi Weather: मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 4.4 डिग्री अधिक है.

Delhi Weather Prediction: दिल्ली में गर्मी से लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली है. राष्ट्रीय राजधानी का पारा और चढ़ेगा. दिल्ली में अगले छह दिन तक लू जैसी स्थिति रहने और तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने का अनुमान है. मौसम विभाग ने शुक्रवार (04 अप्रैल) को यह जानकारी दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी छह दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में लू जैसी स्थिति रहने और अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 4.4 डिग्री अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दिल्ली में पारा और चढ़ा

दिल्ली के अन्य निगरानी स्टेशन ने भी शुक्रवार को अधिक तापमान दर्ज किया, जिसमें रिज में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस, आयानगर में 38.1 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 38 डिग्री सेल्सियस और पालम में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. आईएमडी ने बताया कि दिन में आर्द्रता का स्तर 47 प्रतिशत से 18 प्रतिशत के बीच रहा.

5 अप्रैल को दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने राजधानी में शनिवार को तेज हवाएं चलने तथा कुछ स्थानों पर गर्म हवाएं चलने का अनुमान जताया है. उसने बताया कि दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

दिल्ली में AQI खराब कैटेगरी में दर्ज

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राजधानी में शुक्रवार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 219 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली ने दिल्ली की वायु गुणवत्ता में अगले दो दिन में सुधार होने और ‘मध्यम’ श्रेणी में रहने की संभावना जताई है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच का एक्यूआई ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच का एक्यूआई ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच का एक्यूआई ‘खराब’, 301 से 400 के बीच का एक्यूआई ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच का एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में कहां मिलते हैं कौन से पक्षी? पहली बार जारी हुआ बर्ड एटलस, 221 प्रजातियों का रिकॉर्ड
दिल्ली में कहां मिलते हैं कौन से पक्षी? पहली बार जारी हुआ बर्ड एटलस, 221 प्रजातियों का रिकॉर्ड
दिल्ली में पानी संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 'मटका फोड़' प्रदर्शन से BJP सरकार को घेरा
दिल्ली में पानी संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 'मटका फोड़' प्रदर्शन से BJP सरकार को घेरा
'AAP का तो बीजेपी में विलय...' INDIA Bloc की बैठक में शामिल न होने पर कांग्रेस नेता का बयान
'AAP का तो बीजेपी में विलय...' INDIA Bloc की बैठक में शामिल न होने पर कांग्रेस नेता का बयान
दिल्ली: झूला झूल रही थी 7 साल की तान्या, अचानक गिरा पिलर, मासूम की दर्दनाक मौत
दिल्ली: झूला झूल रही थी 7 साल की तान्या, अचानक गिरा पिलर, मासूम की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Embassy Advisory: ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
Israel Iran War Live Updates: 'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव? जानें सारी डिटेल्स
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव?
Karuppu OTT Release:'करुप्पु' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे सूर्या और तृषा की ये धमाकेदार फिल्म?
करुप्पु' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका, राज्यसभा के सांसद ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी
ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका, राज्यसभा के सांसद ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी
American Tourist in Bihar: US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
Embed widget