एक्सप्लोरर

Weather News: दिल्ली में बर्फीली हवा और ठिठुरन से लोग घर में दुबकने को मजबूर, जानें आज कैसा रहेगा मौसम 

Cold Wave In Delhi आईएमडी के पूर्वानुमानों के मुताबिक दिल्ली और आसपास के इलाकों में रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जो सामान्य ये चार​ डिग्री कम है.

Delhi News: दिल्ली-एनसीआर में चल रही बर्फीली हवा और ठिठुरन से राजधानीवासियों का हाल ​बेहाल है. धूप नहीं निकलने की वजह से दिल्ली में ठंड जानलेवा स्तर तक पहुंच गया है. देश की राजधानी में शनिवार को भी धूप नहीं निकली और दिन भर बादल छाए रहे. भारत मौसम विभाग के मुताबिक आज भी सर्द मौसम से राहत मिलने की उम्मीद बहुत कम है. लोगों का चाहिए कि वो ठंड से बचकर रहें. आईएमडी के पूर्वानुमानों के मुताबिक दिल्ली और आसपास के इलाकों में रविवार को भी ठंडा दिन रहने की संभावना है. रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जो सामान्य ये चार​ डिग्री कम है. जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है जो समान्य से तीन डिग्री कम है. रविवार को बादल छाये रहने के आसार हैं. 

शीतलहर से राहत की न करें उम्मीद

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर के इलाके में शनिवार को लोग लगातार तीसरे दिन कड़ाके की ठंड से जूझते रहे. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है. आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा कि दिल्ली में गंभीर ठंड की स्थिति जारी रहने की संभावना है. सोमवार यानी 8 जनवरी भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा.

AQI बहुत खराब 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया. शनिवार को आनंद विहार में पीएम 10 का स्तर 409 पर गंभीर और पीएम 2.5 का 397 पर बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया.  जबकि सीओ (कार्बन मोनोऑक्साइड) का स्तर 125 और एनओ2 का 112 रहा.  इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे पर पीएम 2.5 का स्तर 333 रहा, जो बहुत खराब श्रेणी में है, जबकि पीएम 10 का स्तर 189 पर मध्यम श्रेणी में है. आईटीओ पर पीएम 2.5 का स्तर 315 और पीएम 10 का 185 दर्ज किया गया. सीओ का स्तर 80 पर संतोषजनक श्रेणी में रहा. पंजाबी बाग में पीएम 2.5 भी 418 पर पहुंच गया और पीएम 10 का स्तर 404 पर गंभीर श्रेणी में था. जहांगीरपुरी में पीएम 2.5 का स्तर 408 और पीएम 10 का 402 के साथ 'गंभीर' श्रेणी में प्रवेश कर गया.

बता दें कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छ, 51 और 100 के बीच संतोषजनक; 101 और 200 के बीच मध्यम; 201 और 300 के बीच खराब; 301 और 400 के बीच बहुत खराब; और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है.

Delhi Crime: एकतरफा प्यार से परेशान युवती ने पेट्रोल छिड़क युवक को जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
15 अगस्त से पहले दिल्ली में अलर्ट! सभी रेलवे स्टेशनों पर सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली में अलर्ट! सभी रेलवे स्टेशनों पर सख्त होगी चेकिंग

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget