एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में धूल भरी आंधी और बारिश से लुढ़का पारा, आज गरज के साथ बारिश की संभावना, क्या है IMD का अलर्ट?

Delhi Weather Update: दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो गुरुवार के अधिकतम तापमान से 3.8 डिग्री कम है. जानें शनिवार के लिए क्या है आईएमडी का अपडेट?

Delhi Weather Today News: दिल्ली में शुक्रवार शाम धूल भरी आंधी और बारिश की वजह से लोगों गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में शनिवार (12 अप्रैल) को गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है. आईएडी के मुताबिक दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

दिल्ली में शुक्रवार को तेज हवाएं चलने से मौसम में अचानक बदलाव हुआ और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो गुरुवार के अधिकतम तापमान से 3.8 डिग्री कम है. दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.


दिल्ली वालों को गर्मी से राहत

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और आसपास के शहरों में आज भी हल्की बारिश भी हो सकती है- गुरुवार से लगातार बारिश और आंधी के कारण गर्मी में गर्मी आई है. शनिवार को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे. कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है. 

दिल्ली में शुक्रवार की शाम धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलीं और मौसम विभाग ने आने वाले समय में प्रतिकूल मौसम की चेतावनी दी है. दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए ‘‘ऑरेंज अलर्ट’’ जारी किया गया है.

दिल्ली में खराब मौसम की वजह से शुक्रवार शाम इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 15 से ज्यादा उड़ानों का मार्ग बदल दिया गया.

हवाई अड्डे के संचालक दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) ने शाम 7:15 बजे ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली में खराब मौसम की वजह से दिल्ली हवाई अड्डे पर कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं. यात्रियों को सलाह दी जाती है. कि वे उड़ानों के बारे में ताजा जानकारी के लिए अपनी-अपनी एयरलाइन से संपर्क करें.’’

विमानन कंपनी ‘इंडिगो’ ने कहा कि दिल्ली और जयपुर में धूल भरी आंधी चल रही है, जिससे विमानों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, लिहाजा हवाई यातायात में रुकावट पैदा हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget