एक्सप्लोरर

Delhi Weather Update: दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक छाए रहेंगे बादल, गिरेगा पारा, 29 जनवरी को बारिश का अनुमान

दिल्ली (Delhi) के मौसम का मिजाज अभी नहीं बदलने वाला है. स्काईमेट वेदर के मौसम विशेषज्ञ महेश पलावत ने कहा कि अगले दो दिनों में दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है.

Delhi Weather Update: दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस महीने में अब तक का सबसे ज्यादा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग के बुलेटिन के अनुसार अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है. साथ ही मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में अगले कुछ दिन भी बादल छाए रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते 29 जनवरी को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है.

वहीं निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के मौसम विशेषज्ञ महेश पलावत ने कहा कि अगले दो दिनों में दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है. इससे पहले दिल्ली के कुछ हिस्सों में गुरुवार को हल्का कोहरा छाया रहा. दिल्ली में सर्दी के मौसम में अभी तक बारिश नहीं हुई है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार ऐसा नवंबर और दिसंबर में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की कमी के कारण हुआ. पिछले साल जनवरी में शहर में 82.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो 1901 के बाद से इस महीने में सबसे अधिक थी.

जनवरी में अभी तक आठ दिन रहा शीतलहर का प्रकोप

दिल्ली में इस साल जनवरी में अभी तक आठ दिन शीतलहर का प्रकोप रहा, जो कि 15 साल में सर्वाधिक है. दिल्ली में जनवरी 2020 में सात दिन शीतलहर चली थी, पिछले साल एक भी ऐसा दिन दर्ज नहीं किया गया. आईएमडी के अनुसार दिल्ली में पांच से नौ जनवरी तक भीषण शीतलहर चली, जो एक दशक में इस महीने में प्रचंड शीतलहर की दूसरी सबसे लंबी अवधि रही. अभी तक इस महीने 50 घंटे तक घना कोहरा छाया, जो 2019 के बाद से सबसे अधिक है.

दिल्ली में 297 दर्ज किया गया एक्यूआई

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में संपूर्ण वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 297 दर्ज किया गया. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

यह भी पढ़ें- BBC Documentary Row: हिरासत में लिए गए जामिया के 13 छात्र रिहा, पुलिस ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के जामिया नगर में अवैध LPG का खेल बेनकाब, 62 सिलेंडर के साथ आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के जामिया नगर में अवैध LPG का खेल बेनकाब, 62 सिलेंडर के साथ आरोपी गिरफ्तार
गुनाह की कमाई से खरीदी संपत्ति पर नहीं मिलेगी राहत, हो सकती है जब्त, दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
गुनाह की कमाई से खरीदी संपत्ति पर नहीं मिलेगी राहत, हो सकती है जब्त, दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
दिल्ली की नई EV पॉलिसी: पुरानी कार हटाकर इलेक्ट्रिक खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज! मिलेगी इतने लाख की छूट
दिल्ली की नई EV पॉलिसी: पुरानी कार हटाकर इलेक्ट्रिक खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज! मिलेगी इतने लाख की छूट
LPG Crisis: गैस किल्लत से बचने के लिए दुकानदारों ने खोजा नया तरीका, दिल्ली में डीजल भट्टियों की मांग तेज
गैस किल्लत से बचने के लिए दुकानदारों ने खोजा नया तरीका, दिल्ली में डीजल भट्टियों की मांग तेज

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: '...तो वह सच्चा मुसलमान नहीं...',मुस्लिम देशों को ईरान ने भेजा ओपन लेटर, पैगंबर मोहम्मद का मैसेज भी दिया
'...तो वह सच्चा मुसलमान नहीं...',मुस्लिम देशों को ईरान ने भेजा ओपन लेटर, पैगंबर मोहम्मद का मैसेज भी दिया
Haryana Politics: हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ूी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ूी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
400 अफगान लोगों का कातिल पाकिस्तान! तालिबान ने लगाया आरोप तो बोला- 'हमने अस्पताल पर...'
400 अफगान लोगों का कातिल पाकिस्तान! तालिबान ने लगाया आरोप तो बोला- 'हमने अस्पताल पर...'
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
नोरा फतेही-संजय दत्त के अश्लील गाने ‘सरके चुनर’ पर बढ़ता जा रहा बवाल, अब सूचना प्रसारण मंत्रालय को भेजी गई शिकायत
‘सरके चुनर’ गाने पर बढ़ता जा रहा बवाल, अब सूचना प्रसारण मंत्रालय को भेजी गई शिकायत
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
क्या परमाणु बम भी ले जा सकती है ईरान की सेज्जिल-2 मिसाइल, जानें कितनी मचाती है तबाही?
क्या परमाणु बम भी ले जा सकती है ईरान की सेज्जिल-2 मिसाइल, जानें कितनी मचाती है तबाही?
Endometriosis Pregnancy: क्या है एंडोमेट्रियोसिस, जानें महिलाओं की फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करती है यह बीमारी?
क्या है एंडोमेट्रियोसिस, जानें महिलाओं की फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करती है यह बीमारी?
Embed widget