एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में कोहरा, ठंड और प्रदूषण का ट्रिपल अटैक, पालम में रिकॉर्ड 9 घंटे तक विजिबिलिटी शून्य, कब होगी बारिश?

Delhi Weather Update: मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक रविवार को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी. दिल्ली में सोमवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.

Delhi Weather Today: दिल्ली में पिछले कई दिनों से जारी शीतलहर के बीच अब कोहरा, ठंड और प्रदूषण का ट्रिपल अटैक कहर ढा रहा है. शनिवार को दिल्ली के ज्यादातर इलाके कोहरे की सफेद चादर से ढके रहे. हालांकि, रविवार की सुबह शनिवार की तुलना में कोहरे का असर कम देखने को मिला. 

दिल्ली के पालम में 9 घंटे और सफदरजंग में आठ घंटे तक अति घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी जीरो रही. चार जनवरी को इस सीजन में सबसे अधिक देर तक छाया कोहरा रहा. रविवार को भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी. वहीं सोमवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.

अभी और सताएगी सर्दी 

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को स्मॉग रहेगा. अधिकांश जगहों पर मध्यम कोहरा रहेगा. कुछ जगहों पर घना कोहरा भी रह सकता है. आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान में कमी आ सकती है. यह वापस एक बार 20 डिग्री से नीचे जा सकता है. अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रह सकता है.

मौसम विभाग के मुताबिक 6 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है. सुबह के समय होने वाली इस बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं. मध्यम कोहरा रहेगा. अधिकतम तापमान गिरकर 16 डिग्री तक रह जाएगा. वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक रह सकता है. 

दिल्ली में 7 से 10 जनवरी 2025 के बीच स्मॉग के साथ मध्यम कोहरा रहेगा. 7 और 8 जनवरी को तेज हवाएं चलेंगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री और न्यूनतम 5 से 9 डिग्री तक रह सकता है.

81 ट्रेनें देर से चलीं

हवाई उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइ्ट24 डॉट कॉम’ पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार दिल्ली हवाई अड्डे पर 400 से अधिक उड़ानें विलंबित हुईं. घने कोहरे के कारण शनिवार को 81 ट्रेनें देरी से चलीं. जबकि 15 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा. उत्तर रेलवे ने कहा कि कुल 59 ट्रेनें छह घंटे और 22 करीब आठ घंटे देरी से चल रही हैं.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के शनिवार को अनुसार शहर में अधिकतम तापमान औसत से 0.7 डिग्री अधिक 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

औसत AQI बहुत खराब 

दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में रही. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का 24 घंटे का औसत एक्यूआई 378 दर्ज किया गया. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है.

विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में बढ़ा AAP का कुनबा, इन नेताओं को संजय सिंह ने दिलाई सदस्यता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget