एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली में महिलाएं भी चलाएंगी डीटीसी और क्लस्टर बसें, लाइसेंस प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षण शुरू

डीटीसी/क्लस्टर बसों में महिला ड्राइवरों को शामिल करने के लिए दिल्ली परिवहन विभाग ने बड़ी पहल की है. 38 महिला उम्मीदवारों के पहले बैच को बस ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

Delhi News: दिल्ली में अब महिलाएं भी डीटीसी और कलस्टर बसें चलाएंगी. परिवहन सेवा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर दिल्ली सरकार काम कर रही है. बुराड़ी चालक प्रशिक्षण संस्थान में भारी मोटर वाहन (एचएमवी) लाइसेंस प्राप्त करने के लिए महिलाओं का प्रशिक्षण शुरू हुआ है. प्रशिक्षण पूरा करने के बाद दिल्ली सरकार की बसें महिला चला सकेगी. फिलहाल, 38 महिला उम्मीदवारों के पहले बैच को प्रशिक्षित किया जा रहा है. परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत (Transport Minister Kailash Gehlot) ने बताया कि सोसाइटी फॉर ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (SDTI), बुरारी, दिल्ली में महिलाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है.

डीटीसी, कल्सटर बसों को चलाएगी महिला

डीटीसी/क्लस्टर बसों में महिला ड्राइवरों को शामिल करने के लिए परिवहन विभाग की बड़ी पहल का हिस्सा है. कार्यक्रम का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन में महिला सुरक्षा को बढ़ावा देना है. पहल का उद्देश्य भारत की राजधानी दिल्ली में महिलाओं को रोजगार का अवसर देना भी है. कार्यक्रम में परिवहन आयुक्त, एमडी दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी), एमडी डीआईएमटीएस और अशोक लीलैंड के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. पहल को एक संयुक्त उद्यम के रूप में लागू किया जा रहा है.

Delhi School Dress: बच्चों के पुराने ड्रेस हुए छोटे, दिल्ली में स्कूल खुलते ही बढ़ी यूनिफॉर्म और जूतों की डिमांड

महिलाओं को दी जा रही ड्राइविंग की ट्रेनिंग

दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मोडल ट्रांजिट सिस्टम लिमिटेड ने सीएसआर समर्थन के तहत कार्यक्रम को लागू करने के लिए सोसाइटी फॉर ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एसडीटीआई) से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं. महिला चालकों को संस्थान में विशेषज्ञों की तरफ से कौशल परीक्षण सहित योग्यता प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसमें कक्षा प्रशिक्षण और बस ड्राइविंग दोनों शामिल हैं. महिला चालकों को कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान पर अतिरिक्त प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा. कौशल परीक्षण सहित बस चलाने की क्षमता के लिए प्रशिक्षण की अवधि 30 दिन होगी. पात्र महिला उम्मीदवारों को 05 बैचों में प्रशिक्षण दिया जाएगा.

परिवहन विभाग डिम्ट्स के सहयोग से मिशन परिवर्तन नामक पहल को लागू कर रहा है. पहल का लक्ष्य महिलाओं को कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़ने और नौकरी के अवसर पैदा करने के लिए एचएमवी ड्राइवर बनाकर महिलाओं को सशक्त बनाना है. कार्यक्रम का उद्देश्य दिल्ली में प्रशिक्षित महिला एचएमवी ड्राइवरों का एक पूल बनाना और दिल्ली में महिलाओं के लिए अवसर और स्वरोजगार के बड़े दरवाजे खोलना है.

एसडीटीआई बुराड़ी ने पहले ही 100 से अधिक महिलाओं को संगठित किया था और कार्यक्रम के लिए 40 से अधिक महिलाओं को लर्नर लाइसेंस जारी किया गया था ताकि प्रशिक्षण कार्यक्रम का पहला बैच तुरंत शुरू हो सके. कार्यक्रम के लिए चुनी गई महिलाओं के पास पहले से ही एलएमवी लाइसेंस हैं और भारी वाहन चलाने को पेशे के रूप में अपनाने की इच्छा रखती हैं. चयनित महिलाओं के जीवन स्तर को ऊपर उठाने और बेहतर रोजगार के अवसर पैदा करने को ध्यान में रखते  कार्यक्रम बनाया गया है.

प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए महिला उम्मीदवार का चयन मानदंड निम्नलिखित है:

  • गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल श्रेणी) के उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी
  • उम्मीदवार को दिल्ली का निवासी होना चाहिए
  • उम्मीदवार को वैध एलएमवी लाइसेंस धारक होना चाहिए जो एचएमवी श्रेणी में उन्नयन के लिए पूर्व योग्यता है.
  • उम्मीदवार को महिला वर्ग के लिए कानून द्वारा अनिवार्य चिकित्सा मानक को पूरा करना चाहिए.
  • कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षुओं को वाहन तंत्र और मरम्मत,  ड्राइविंग, यातायात, शिक्षा, जनसंपर्क और आग के खतरों पर प्रशिक्षण, प्राथमिक चिकित्सा और वाहन रखरखाव की ट्रेनिंग मिलेगी. 

Weather Forecast: गर्मी के प्रकोप में अभी नहीं आएगी कमी, जानें- अगले 5 दिनों में देश के किन राज्यों में चलेगी लू और कहां होगी बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: दिल्ली में वॉटर सप्लाई पर बड़ा संकट, चंद्रावल प्लांट हुआ ठप, लाखों लोग पानी के लिए परेशान
दिल्ली में वॉटर सप्लाई पर बड़ा संकट, चंद्रावल प्लांट हुआ ठप, लाखों लोग पानी के लिए परेशान
Delhi Weather: मार्च में मौसम का ऐसा यू-टर्न, क्या दिल्ली में फिर लौटेगी ठंड? जानें आगे का अपडेट
मार्च में मौसम का ऐसा यू-टर्न, क्या दिल्ली में फिर लौटेगी ठंड? जानें आगे का अपडेट
Delhi News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ पुलिस की याचिका, कोर्ट ने आरोपियों को जारी किया नोटिस
दिल्ली: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ पुलिस की याचिका, कोर्ट ने आरोपियों को जारी किया नोटिस
दिल्ली मेट्रो: स्मार्ट सफर की नई पहचान, नमो भारत कनेक्ट ऐप से 24 लाख से ज्यादा डिजिटल टिकट बुक
दिल्ली मेट्रो: स्मार्ट सफर की नई पहचान, नमो भारत कनेक्ट ऐप से 24 लाख से ज्यादा डिजिटल टिकट बुक

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान झुकने को नहीं तैयार, कैसे होगी शांति की बात? ट्रंप को नेतन्याहू ने लगाया फोन, बोले- 'समझौता ऐसा...'
ईरान झुकने को नहीं तैयार, कैसे होगी शांति की बात? ट्रंप को नेतन्याहू ने लगाया फोन, बोले- 'समझौता ऐसा...'
UP Weather: यूपी में आज शुष्क रहेगा मौसम, दिन में खिली धूप से बढ़ेगा पारा, नोएडा से लखनऊ तक IMD ने दिया अपडेट
यूपी में आज शुष्क रहेगा मौसम, दिन में खिली धूप से बढ़ेगा पारा, नोएडा से लखनऊ तक IMD ने दिया अपडेट
India-US Relations: पहले मार्को रुबियो फिर गल्फ देशों के राजदूतों संग जयशंकर की मीटिंग, जंग के बीच भारत कर क्या रहा?
पहले मार्को रुबियो फिर गल्फ देशों के राजदूतों संग जयशंकर की मीटिंग, जंग के बीच भारत कर क्या रहा?
IPL 2026 में पहली बार उतर सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, अपने दम पर मैच पलटने की रखते हैं ताकत
IPL 2026 में पहली बार उतर सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, अपने दम पर मैच पलटने की रखते हैं ताकत
Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh: पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
4 महीने बाद मिला देश का सिपाही, देखते ही गले लग रो पड़ी बीवी, वीडियो देख बिलख पड़ा इंटरनेट
4 महीने बाद मिला देश का सिपाही, देखते ही गले लग रो पड़ी बीवी, वीडियो देख बिलख पड़ा इंटरनेट
श्रम योगी मानधन योजना का खाता हो गया है फ्रीज, ऐसे करवा सकते हैं एक्टिव
श्रम योगी मानधन योजना का खाता हो गया है फ्रीज, ऐसे करवा सकते हैं एक्टिव
पहली बार कब और कहां छपी मौसम की रिपोर्ट, जानें कहां बना था पहला मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट?
पहली बार कब और कहां छपी मौसम की रिपोर्ट, जानें कहां बना था पहला मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट?
Embed widget