एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली में यमुना का वाटर लेवल वार्निंग मार्क के पार, नदी के किनारे निचले इलाके में फिर बाढ़ का खतरा!

Yamuna Water Level: दिल्ली में बारिश के कारण यमुना एकबार फिर पूरे प्रवाह के साथ बह रही है और यह चेतावनी मार्क को पार कर चुकी है. बाढ़ नियंत्रण विभाग ने निचले इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है.

Delhi News: पिछले दो दिनों में मूसलाधार बारिश (Heavy Rain) के बाद दिल्ली में यमुना (Yamuna) का जलस्तर 204.50 मीटर हो गया है. इसके साथ ही यह चेतावनी निशान को पार कर गया. केंद्रीय जल आयोग की वेबसाइट के अनुसार, पुराने रेलवे ब्रिज पर जल स्तर सोमवार दोपहर 3 बजे 203.48 मीटर था जो कि मंगलवार शाम 6 बजे बढ़कर 204.94 मीटर हो गया. हरियाणा (Haryana) के यमुनानगर जिले में हथिनीकुंड बैराज पर प्रवाह दर 30,153 क्यूसेक था जिसे मानसून के दौरान मध्यम स्तर का माना जाता है.

दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि नदी के किनारे कुछ स्थानों पर बाढ़ आ सकती है लेकिन गंभीर स्थिति की संभावना नहीं है. बता दें कि हिमाचल प्रदेश में रविवार से हो रही बारिश के कारण कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई है. पिछले दो दिनों में मूसलाधार बारिश ने उत्तराखंड को भी तबाह कर दिया, इमारतें नष्ट हो गईं और भूस्खलन हुआ जिससे बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री मंदिरों तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग टूट गए.

उत्तराखंड में भी गंगा खतरे के निशान से ऊपर
बारिश के कारण ज्यादातर नदियां उफान पर हैं. टिहरी, हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. उत्तराखंड के देहरादून में आपदा नियंत्रण कक्ष ने कहा कि अलकनंदा और मंदाकिनी रुद्रप्रयाग, श्रीनगर और देवप्रयाग में खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं. जुलाई के मध्य में, राष्ट्रीय राजधानी और यमुना नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण दिल्ली को अभूतपूर्व बाढ़ का सामना करना पड़ा.

जुलाई में यमुना ने तोड़े थे सारे रिकॉर्ड
13 जुलाई को यमुना रिकॉर्ड 208.66 मीटर तक बढ़ गई, जिसने अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया और चार दशकों से भी अधिक समय में शहर में अधिक गहराई तक प्रवेश कर गई. बाढ़ के दौरान 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जिससे संपत्ति, कारोबार और कमाई का करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ. 10 जुलाई से लगातार आठ दिनों तक नदी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर बही.

य़े भी पढ़ें- Independence Day 2023: दिल्ली में कई कैदियों को मिला सजा में छूट का तोहफा! 700 से ज्यादा बंदियों को नौकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा
Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा
Delhi Weather: बादलों से घिरा दिल्ली-NCR! बारिश और तूफान की चेतावनी, जानें किस दिन सबसे ज्यादा असर
बादलों से घिरा दिल्ली-NCR! बारिश और तूफान की चेतावनी, जानें किस दिन सबसे ज्यादा असर
ईरान युद्ध पर ये क्या बोल गए मनोज तिवारी, 'हमें ऐसी मध्यस्थता का शौक नहीं जो विश्व के लिए अच्छा नहीं'
ईरान युद्ध पर ये क्या बोल गए मनोज तिवारी, 'हमें ऐसी मध्यस्थता का शौक नहीं जो विश्व के लिए अच्छा नहीं'
Delhi News: टॉफी के बहाने 72 साल के बुजुर्ग ने 8 साल की बच्ची से किया रेप, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
दिल्ली: टॉफी के बहाने 72 साल के बुजुर्ग ने 8 साल की बच्ची से किया रेप, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे...', ईरान से जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा अमेरिका?
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे', जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा US?
'नीतीश कुमार निपट गए, अब…', CM के बेटे निशांत को लेकर कांग्रेस के सियासी दावे से खलबली
'नीतीश कुमार निपट गए, अब…', CM के बेटे निशांत को लेकर कांग्रेस के सियासी दावे से खलबली
Israel US Iran War Live: ईरान मुद्दे पर UN सुरक्षा परिषद की बैठक आज, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ईरान के समर्थन में भारी हंगामा
Live: ईरान मुद्दे पर UN सुरक्षा परिषद की बैठक आज, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ईरान के समर्थन में भारी हंगामा
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
इंटरनेट काम नहीं कर रहा तो UPI से ऐसे करें पेमेंट, नोट कर लें आसान तरीका
इंटरनेट काम नहीं कर रहा तो UPI से ऐसे करें पेमेंट, नोट कर लें आसान तरीका
COVID Cases In America: अमेरिका में अचानक बढ़ने लगे कोरोना के मामले, भारत को कितना खतरा?
अमेरिका में अचानक बढ़ने लगे कोरोना के मामले, भारत को कितना खतरा?
Embed widget