एक्सप्लोरर

डीएमआरसी ने शुरू की Delhi one APP सेवा, अब यात्रियों को एक साथ मिलेगा DTC-Metro का टिकट 

DMRC Delhi one APP service: डीएमआरसी द्वारा Delhi one ऐप सेवा शुरू करने से उन लोगों को काफी राहत मिलेगी, जो बस और मेट्रो दोनों माध्यमों से यात्रा करते हैं.

Delhi News: दिल्ली मेट्रो रेल कॉपरिशन (डीएमआरसी) नवाचार के लिए चर्चित है. इस दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए दिल्ली मेट्रो ने 'One Delhi' मोबाइल एप्लिकेशन सेवा शुरू करने की घोषणा की है. इस मोबाइल ऐप से यात्री बिना रुकावट के और सुगमता से दिल्ली मेट्रो और दिल्ली की शहरी बस सेवाओं की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं. वर्तमान में 'One Delhi' ऐप के माध्यम से DTC बसों के लिए QR टिकट खरीदे जाते हैं, लेकिन अब दिल्ली सरकार के 'One Delhi' मोबाइल ऐप के जरिए लोग दिल्ली मेट्रो का टिकट भी खरीद सकेंगे.

यात्री कर सकेंगे मेट्रो टिकट की खरीदारी

डीएमआरसी ने अपनी टिकटिंग सेवाओं को वन दिल्ली ऐप से जोड़ दिया है. जिस तरह से स्टेशनों पर क्यूआर कोड स्कैन कर या ऐप के जरिए यात्री मोबाइल से ही मेट्रो में यात्रा का टिकट खरीद लेते हैं, उसी तरह से अब 'One Delhi' ऐप के जरिए भी ऑनलाइन पेमेंट कर यी मेट्रो का टिकट खरीदा जा सकेगा. यह टिकट भी क्यूआर कोड वाला होगा. यात्री अपने मोबाइल पर आए क्यूआर कोड को मेट्रो स्टेशन के एंट्री-एग्जिट गेट पर लगे क्यूआर कोड स्कैनर पर स्कैन करके मेट्रो में सफर कर सकेंगे.

मल्टीमॉडल इंटिग्रेशन को​ मिलेगा बढ़ावा

डीएमआरसी के इस कदम से उन लोगों को काफी राहत मिलेगी, जो बस और मेट्रो, दोनों माध्यमों से यात्रा करते हैं. इसके साथ ही मल्टीमॉडल इंटिग्रेशन को भी बढ़ावा मिलेगा और लोग बेहतर तरीके से अपनी यात्रा की योजना बना सकेंगे. शुक्रवार को डीएमआरसी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विकास कुमार और दिल्ली के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर आशीष कुंद्रा ने मिलकर इस नई सेवा की शुरुआत की. इस मौके पर IIT दिल्ली के सेंटर फॉर मोबिलिटी के हेड प्रवेश बियानी समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.

डेढ़ लाख लोग हर रोज खरीदते हैं क्यूआर कोड वाला DTC टिकट

डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि इंद्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी (IIT) दिल्ली के सहयोग से ही डीएमआरसी की टिकटिंग सेवाओं का 'One Delhi' ऐप के साथ इंटिग्रेशन किया गया है. IITD ही दिल्ली सरकार के 'One Delhi' ऐप को मैनेज करता है. वर्तमान में तकरीबन डेढ़ लाख लोग 'One Delhi' ऐप का इस्तेमाल कर क्यूआर कोड वाला टिकट खरीद कर बसों में सफर करते हैं.

एप्पल और एंड्रॉयड प्ले स्टोर से कर सकते हैं एप को डाऊनलोड

इस एप में यात्री शुरुआती और गंतव्य स्टेशन की जानकारी डाल कर अपनी पसंदीदा माध्यम से यात्रा की योजना बना सकते हैं. इसमें परिवहन के दोनों तरीकों की सहज उपलब्धता है. यह एप एप्पल और एंड्रॉयड प्ले-स्टोर पर उपलब्ध है. जिनके मोबाइल में पहले से ही यह एप इनस्टॉल है, उनके एप को अपडेट करते ही DTS और मेट्रो से यात्रा का विकल्प उन्हें मिलने लगेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवध ओझा ने राहुल गांधी को दी 2 खास सलाह, कहा- 'वो अच्छे नेता बन रहे हैं लेकिन...'
अवध ओझा ने राहुल गांधी को दी 2 खास सलाह, कहा- 'वो अच्छे नेता बन रहे हैं लेकिन...'
दिल्ली में प्रॉपर्टी मालिकों के लिए बड़ी राहत, MCD ने बढ़ाई प्रॉपर्टी टैक्स में छूट की अवधि
दिल्ली में प्रॉपर्टी मालिकों के लिए बड़ी राहत, MCD ने बढ़ाई प्रॉपर्टी टैक्स में छूट की अवधि
Delhi Weather: दिल्ली में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD की चेतावनी, जानें लें मौसम का अपडेट
दिल्ली में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD की चेतावनी, जानें लें मौसम का अपडेट
Delhi News: दिल्ली को और हरा-भरा बनाने की तैयारी, 22 विभाग मिलकर लगाएंगे 70.05 लाख पेड़-पौधे
दिल्ली को और हरा-भरा बनाने की तैयारी, 22 विभाग मिलकर लगाएंगे 70.05 लाख पेड़-पौधे

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के बाद तेल की कीमतों में फिर उछाल, 105 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा कच्चा तेल
Live: ट्रंप के भाषण के बाद तेल की कीमतों में फिर उछाल, 105 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा कच्चा तेल
महाराष्ट्र की 'लाडली बहनों' के लिए मुसीबत! बंद किए गए 68 लाख खाते, e-KYC नहीं है तो जल्द कराएं
महाराष्ट्र की 'लाडली बहनों' के लिए मुसीबत! बंद किए गए 68 लाख खाते, e-KYC नहीं है तो जल्द कराएं
इंडोनेशिया में तगड़े भूकंप के बाद सुनामी, कई घर और इमारतें जमींदोज, 1 महिला की मौत
इंडोनेशिया में तगड़े भूकंप के बाद सुनामी, कई घर और इमारतें जमींदोज, 1 महिला की मौत
IPL 2026 TEAM RANKINGS: सभी 10 टीमों ने खेल लिया अपना पहला मैच, नंबर 1 पर ये टीम, 5 'फिसड्डी' टीम को भी जानिए
IPL 2026 TEAM RANKINGS: सभी 10 टीमों ने खेल लिया अपना पहला मैच, नंबर 1 पर ये टीम, 5 'फिसड्डी' टीम को भी जानिए
Ustaad Bhagat Singh Final Box Office: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह', जानें- कितना रहेगा लाइफटाइम कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', जानें- कितना रहेगा लाइफटाइम कलेक्शन
West Bengal Election 2026: बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान, किसकी बन सकती है सरकार
बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान
Viral Video : वंदे भारत छूटी तो निकले दीदी के आंसू, हाथ जोड़ने पर भी ट्रेन नहीं रुकी तो भड़के यूजर्स
वंदे भारत छूटी तो निकले दीदी के आंसू, हाथ जोड़ने पर भी ट्रेन नहीं रुकी तो भड़के यूजर्स
तपती धूप में भी लहलहा रही है ये 'विदेशी लाल फसल', कम पानी में किसानों की चांदी ही चांदी
तपती धूप में भी लहलहा रही है ये 'विदेशी लाल फसल', कम पानी में किसानों की चांदी ही चांदी
Embed widget