एक्सप्लोरर

दिल्ली में प्रदूषण को रोकना संभव है? पर्यावरणविद का जवाब- 'सरकार को इन योजनाओं पर...'

Delhi Air Pollution: पर्यावरणविद रोहित कुमार का कहना है कि प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में कई प्रभावी कार्यक्रम लागू किए गए हैं. इनमें से सबसे महत्वपूर्ण है ‘क्लीन एयर एक्शन प्लान’ है.

Delhi Pollution News: दिल्ली में दीपावली पर हुई आतिशबाजी की वजह से एक्यूआई 400 के आसपास पहुंच गया. यह इंसानों के लिए खतरनाक स्तर है. इतनी खराब हवा में रहने से आम लोगों को न सिर्फ सांस की बीमारी होने का खतरा हमेशा बना रहता है. अहम सवाल यह है कि क्या दिल्ली में वायु प्रदूषण को रोकना संभव है? अगर हां तो कैसे?
 
इस सवाल के जवाब में पर्यावरणविद रोहित कुमार ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इस मामले में दिल्ली और केंद्र सरकार की भूमिका को अहम है. कुछ बातों में ध्यान केंद्रित करने से प्रदूषण को रोकना संभव है.  

लोगों को जागरूक करना होगा 

उनके मुताबिक, “सरकार की भूमिका प्रदूषण नियंत्रण में अत्यंत महत्वपूर्ण है. चाहे वह केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार. इनका एक अहम काम लोगों को जागरूक करना है. ताकि आम आदमी समझ सके कि उनके छोटे से कार्यों का पर्यावरण और स्वास्थ्य पर कितना बड़ा प्रभाव पड़ सकता है. यह एक चुनौतीपूर्ण मामला है." 

पर्यावरणविद रोहित कुमार का कहना है कि प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिल रही है. सरकार ने इस दिशा में कई प्रभावी कार्यक्रम लागू किए हैं. इनमें से सबसे महत्वपूर्ण है ‘क्लीन एयर एक्शन प्लान’ है जो सरकार के द्वारा शॉर्ट, मीडियम और लॉन्ग टर्म योजनाओं पर काम कर रहा है. 

इस योजना के तहत शहरों में विशेष रूप से वायु प्रदूषण के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए सरकार जानकारी एकत्र कर रही है. साथ ही जरूरी कदम उठा रही है. इसके साथ ही यह लोगों को भागीदारी के लिए भी प्रेरित कर रही है.

उन्होंने आगे कहा, “दूसरा महत्वपूर्ण कार्यक्रम है "नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम" (एनकैप). यह एक उत्कृष्ट पहल है जिसमें हम पीएम स्तर पर 22-30% प्रदूषण को कम करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. इन कार्यक्रमों में दीर्घकालिक दृष्टिकोण और नीति की आवश्यकता होती है. सरकार ने इसके लिए कार्बन क्रेडिट और ग्रीन क्रेडिट जैसे कार्यक्रम भी शुरू किए हैं, जिससे इन पहलों को प्रोत्साहित किया जा सके. 

ग्रीन हाउस गैसों को करना होगा कम

इन योजनाओं के माध्यम से वायु प्रदूषण को कम करने और ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को नियंत्रित करने पर जोर दिया जा रहा है. इस दिशा में कई प्रयास किए जा रहे हैं. यह संगठन अपने सदस्यों और अन्य हितधारकों, जैसे कि समुदायों और व्यक्तियों को जानकारी प्रदान कर रहा है, ताकि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग ले सकें.”

रोहित कुमार के अनुसार, “लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वे कार्बन क्रेडिट या ग्रीन क्रेडिट के माध्यम से अपने कार्य करें. इससे वे इस दिशा में लगातार प्रयासरत रहेंगे और वायु प्रदूषण एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से दूर रहेंगे.”

बदलें जीवन शैली

प्रदूषण को लेकर लोगों को क्या सतर्कता बरतनी चाहिए? इस पर उन्होंने कहा, “मैं सबसे पहले आपको बताना चाहूंगा कि हाल ही में भारत सरकार ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक जीवन शैली अभियान शुरू किया है. जिसका उद्देश्य यह है कि हम सभी मिलकर अपने जीवनशैली में बदलाव लाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाएं. इस अभियान में कई ऐसे उपायों पर ध्यान दिया गया है जिन्हें अपनाकर हम दैनिक गतिविधियों में वायु प्रदूषण को कम कर सकते हैं.

ग्रीन क्रेडिट प्रोग्राम पर सरकार दे जोर 

इसके साथ ही सरकार एक "ग्रीन क्रेडिट प्रोग्राम" भी शुरू कर रही है, जिसका लक्ष्य 'इनडोर एयर पॉल्यूशन' को कम करना है. इस योजना के माध्यम से, हम स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं जैसे कि महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं को भी सुधार सकते हैं. 

लोगों को करना होगा ये काम

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अगर हम इन तरीकों को नियमित रूप से अपनाएं, तो हम फॉसिल फ्यूल के उपयोग को कम कर सकते हैं. हमें ओपन बर्निंग को प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए. इसके अलावा, निर्माण और निस्तारण के कार्यों में होने वाले वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए भी कदम उठाने की आवश्यकता है.”

उन्होंने आगे कहा, “हमें अपने दैनिक जीवन में ऐसे बदलाव लाने चाहिए, जो पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाएं. यदि हमें लगता है कि वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है, तो हमें सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए. हमें मास्क का उपयोग करना चाहिए और स्वस्थ भोजन का चयन करना चाहिए. साथ ही, हमें वायु गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए. ताकि हमें सांस लेने में कोई परेशानी न हो.”

Alipur Fire Update: अलीपुर में 20 घंटे बाद भी नहीं बुझी आग, CM आतिशी ने जताई चिंता, कहा- 'इस घटना की...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली विधानसभा में ‘फांसी घर’ बना विवाद, स्पीकर ने आतिशी को भेजा पत्र
दिल्ली विधानसभा में ‘फांसी घर’ बना विवाद, स्पीकर ने आतिशी को भेजा पत्र
Delhi News: दिल्ली के इन इलाकों में दो दिन तक पानी की किल्लत, इस वजह से सप्लाई होगी बाधित
दिल्ली के इन इलाकों में दो दिन तक पानी की किल्लत, इस वजह से सप्लाई होगी बाधित
Delhi News: दिल्ली में DDA का बड़ा कदम, सफदरजंग और ओल्ड राजेंद्र नगर में 775 करोड़ का रीडिवेलपमेंट
दिल्ली में DDA का बड़ा कदम, सफदरजंग और ओल्ड राजेंद्र नगर में 775 करोड़ का रीडिवेलपमेंट
Delhi News: दिल्ली में और भी सशक्त बनेंगी महिलाएं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की कई बड़ी योजनाओं की शुरुआत
दिल्ली में और भी सशक्त बनेंगी महिलाएं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की कई बड़ी योजनाओं की शुरुआत

वीडियोज

Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU
Chitra Tripathi: बेटे के लिए नीतीश का 'रिटायरमेंट प्लान'? | Big Breaking | Nitish Kumar | Bihar CM
Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले बड़ी हलचल, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा
पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले बड़ी हलचल, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Renault Bridger: जिम्नी और थार की टेंशन बढ़ाने जल्द आ सकती है ये मिनी डस्टर, जानें क्या होगा खास
Renault Bridger: जिम्नी और थार की टेंशन बढ़ाने जल्द आ सकती है ये मिनी डस्टर, जानें क्या होगा खास
Haldi Doodh Benefits: क्या रात में सोने से ठीक पहले हल्दी वाला दूध पीना सही? जानें एक्सपर्ट्स की राय
क्या रात में सोने से ठीक पहले हल्दी वाला दूध पीना सही? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Embed widget