एक्सप्लोरर

Delhi Air Pollution: दिल्ली में GRAP-3 हटाया गया, BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल कार के चलाने पर लगी रोक खत्म होगी

Delhi Air Pollution News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते दो दिनों के दौरान हुई बारिश से वायु गुणवत्ता सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई है जिस वजह से ग्रैप का तीसरा चरण भी अब हटा दिया गया है.

Delhi News: दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में सुधार को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की उप-समिति ने पूरे दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR)  में जीआरएपी (GRAP) के तीसरे स्टेज को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया है. इसके हटते ही राजधानी में BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीज़ल कार के चलाने पर लगी रोक भी हट जाएगी. साथ ही कंस्ट्रक्शन और डेमोलिशन पर लगाए गए रोक को भी हटा दिया गया है. 

सीएक्यूएम ने अपने आदेश में कहा है कि वायु गुणवत्ता में सुधार और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए यह फैसला किया गया है. सीएक्यूएम ने कहा कि सब-कमिटी ने 28 नवंबर को अपनी बैठक में वायु गुणवत्ता की स्थिति की समीक्षा की. इसके अलावा आईएमडी और आईआईटी मुंबई के मौसम संबंधी पूर्वानुमानों की भी समीक्षा की गई. इसके तहत यह पाया गया है कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 27 नवंबर की शाम 4 बजे 395 थी  जिसमें 28 नवंबर को 83 पॉइंट की गिरावट आई है और एक्यूआई का स्तर 312 दर्ज किया गया है. बता दें कि वायु गुणवत्ता सूचकांक 401-450 रहने पर ग्रैप का तीसरा चरण लागू करने का प्रावधान है. 

2 नवंबर के आदेश को रद्द किया गया
सीएक्यूएम ने कहा कि सब कमिटी  ने 2 नवंबर के आदेश को वापस लेते हुए ग्रैप के तीसरे चरण को तत्काल प्रभाव से हटाने का फैसला किया है. हालांकि स्टेज-1 और स्टेज-2 जारी रहेगा. साथ ही एनसीआर में सभी संबंधित एजेंसियों को यह निगरानी करनी होगी कि तीसरे चरण के तहत एक्शन लागू हैं या नहीं.

हवा चलने से प्रदूषक तत्व के बिखराव में मिली मदद
बता दें कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए बारिश की बड़ी भूमिका रही है. पश्चिमी विक्षोभ और हवा की अनुकूल गति के कारण राष्ट्रीय राजधानी और इससे सटे इलाकों में वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ. दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने सोमवार रात 8.30 बजे तक 7.2 मिमी बारिश दर्ज की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि हवा की गति सुधरकर 20 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई, जिससे प्रदूषक तत्वों के बिखराव में मदद मिली.

य़े भी पढ़ें- Delhi Crime: किसी ने एकतरफा प्यार तो किसी ने शक में युवती पर किया हमला, दो बड़ी वारदात से दिल्ली में सनसनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: मुठभेड़ में कुख्यात लुटेरा कालिया गिरफ्तार, 85 लाख की लूट के मामले में था वांटेड
दिल्ली: मुठभेड़ में कुख्यात लुटेरा कालिया गिरफ्तार, 85 लाख की लूट के मामले में था वांटेड
जजों की सुरक्षा पर दिल्ली HC सख्त, केंद्र, पुलिस और गृह मंत्रालय को एक हफ्ते में बैठक का आदेश
जजों की सुरक्षा पर दिल्ली HC सख्त, केंद्र, पुलिस और गृह मंत्रालय को एक हफ्ते में बैठक का आदेश
दिल्ली: जिस्मफरोशी के सबसे चर्चित केस में सोनू पंजाबन को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने रद्द की सजा
दिल्ली: जिस्मफरोशी के सबसे चर्चित केस में सोनू पंजाबन को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने रद्द की सजा
Delhi Budget: दिल्ली के बजट पर व्यापारियों की मुहर, कैट ने कहा- 'आत्मनिर्भर भारत के विजन के...'
दिल्ली बजट पर व्यापारियों की मुहर, कैट ने कहा- 'आत्मनिर्भर भारत के विजन के...'

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget