एक्सप्लोरर

Gurugram: गे डेटिंग ऐप से करते थे दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो बनाकर करते थे मारपीट, 4 युवक गिरफ्तार

Gurugram Crime News: गे ऐप के जरिए दोस्ती करना गुरुग्राम के एक युवक के लिए महंगा पड़ गया जब उसे बुलाकर पहले खाना खिलाया गया और फिर कार में बंदकर चार लोगों ने मारपीट की.

Gurugram News: साइबर सिटी गुरुग्राम (Gurugram) में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो गे डेटिंग ऐप (Gay Dating App) के जरिए लड़कों से दोस्ती करता था औऱ फिर उनके साथ घूमने फिरने के दौरान लूटपाट करता था. साथ ही उनके अश्लील वीडियो (Obscene Video) बनाकर उन्हें ब्लैकमेल भी करता था. गुरुग्राम पुलिस के क्राइम यूनिट डीएलएफ फेज 4 ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चारों दिल्ली के रहने वाले हैं जो इसी मामले को लेकर पहले भी दिल्ली की  जेल की हवा खा चुके हैं. मुख्य आरोपी केशव उर्फ कृत्विक बीबीए का छात्र है.

गुरुग्राम पुलिस के एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ऑनलाइन ऐप पर दोस्त बनाते थे, फिर घूमने-फिरने के बहाने बुलाते थे. चलती गाड़ी में कपड़े उतारकर वीडियो बनाते थे और फिर मारपीट और लूटपाट करते थे.  गुरुग्राम के सेक्टर 29 पुलिस थाने में एक व्यक्ति द्वारा शिकायत दी गई थी. जिसमें उसने लिखा था की उसकी ऑनलाइन गे डेटिंग ऐप के माध्यम से एक व्यक्ति के साथ बातचीत हुई थी.

कार की पिछली सीट पर धकेलकर की मारपीट
शिकायत में इस व्यक्ति ने कहा, '' सेक्टर-29 मार्केट में हमने खाना खाया और बाद में कार में बैठकर थोड़ी दूर ही चले थे कि अचानक उस व्यक्ति ने कार रोक दी और पेशाब करने के बहाने गाड़ी से उतर गया और तभी तीन व्यक्ति और मुंह पर मास्क पहने वहां पर आए और मेरे साथ मारपीट कर गाड़ी की पिछली सीट पर मुझे पटक दिया और मेरे कपड़े उतार दिए, इसके अलावा मेरा मोबाइल फोन और पर्स भी उन लोगों ने छीन लिया.''

अकाउंट से निकाल लिए 95 हजार
पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को बताया, '' पर्स में रखा मेरा डेबिट कार्ड उन्होंने निकाल लिया और उसका पिन मांगने लगे. और मुझे मारते पीटते रहे. फिर मेरी वीडियो बनानी शुरू कर दी. कुछ देर में वहां पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर उन्होंने अपनी गाड़ी वहां से तेजी से भाग ली. गाड़ी तेज भागने की वजह से पुलिस को शक हो गया और पुलिस की गाड़ी हमारी गाड़ी के पीछे लग गई. इस बीच एक मोड़ पर तीन लड़के गाड़ी से कूद गए और जो गाड़ी चला रहा था जैसे उसने गाड़ी मोड़ी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया. जैसी गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ गाड़ी चला रहा व्यक्ति भी गाड़ी छोड़ वहां से भाग निकला.'' पीड़ित ने बताया कि उसके अकाउंट से 95 हजार निकाल लिए गए थे. 

पकड़े गए आरोपी दिल्ली की जेल में भी रह चुके हैं बंद
गुरुग्राम के एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि  क्राइम यूनिट डीएलएफ फेज 4 ने एक टीम का गठन किया. क्राइम टीम ने अपने सूत्रों से आरोपियों का पता लगाया और सभी आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए सभी आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया जाएगा. जहां गुरुग्राम पुलिस उनके रिमांड की मांग करेगी.  आरोपियों की पहचान कृतित्व, मोहम्मद हुसैन उर्फ अप्पू, रवि वर्मा और दीपू शालिल के रूप में हुई है. 

ये भी पढ़ें-  Delhi: सरकारी स्कूल में 35 प्रिंसिपल की नियुक्तियों की जांच को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में SIR की डेट आगे बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली में SIR की डेट आगे बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत की मांग, कोर्ट का फैसला सुरक्षित
सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत की मांग, कोर्ट का फैसला सुरक्षित

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget