एक्सप्लोरर

Haj 2023: हज यात्रा के आवेदन की बढ़ी लास्ट डेट, अब इस दिन तक हज यात्री कर सकेंगे ऑनलाइन अप्लाई

दिल्ली हज कमेटी ने अब 10 मार्च तक किए जाने वाले आवेदन की डेट को बढ़ाकर 20 मार्च कर दिया है. ऐसे में अगर आप भी हज यात्रा करना चाहते हैं, तो इस मौके का फायदा उठाकर जल्दी आवेदन कर दें.

Haj Yatra 2023: दिल्ली (Delhi) से हज यात्रियों की पहली फ्लाइट 6 जून को उड़ान भरेगी. इस यात्रा के लिए हजारों लोगों ने अब तक आवेदन किया है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख 10 मार्च तक तय की गई थी, लेकिन कई लोग जो किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं उनके लिए राहत भरी खबर है. दरअसल, दिल्ली हज कमेटी ने अब 10 मार्च तक किए जाने वाले आवेदन की डेट को बढ़ाकर 20 मार्च कर दिया है. ऐसे में अगर आप भी हज यात्रा करना चाहते हैं, तो इस मौके का फायदा उठा कर जल्दी आवेदन कर दें.

दरअसल, दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन कौशर जहां ने एबीपी न्यूज को बताया कि भारत सरकार और अल्प संख्यक मंत्रालय की तरफ से हज यात्रा के ऑनलाइन फॉर्म भरने की डेट को 20 मार्च शाम पांच बजे तक बढ़ाने का फैसला किया गया है. कौशर जहां ने कहा कि जो लोग हज 2023 पर जाना चाहते हैं, लेकिन किसी कारणवश ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाये थे. वह अब 20 मार्च शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं.

पासपोर्ट और फोटो के साथ ये दस्तावेज जरूरी
हज 2023 के आवेदन के लिए आवेदनकर्ता के पास पासपोर्ट होना जरूरी है जो कि 20 मार्च-2023 या उससे पहले का जारी किया हो. इसकी समाप्ति डेट 3 फरवरी 2024 या उसके बाद की होनी चाहिए. इसके अलावा पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट और ग्रुप लीडर के बैंक अकाउंट का कैंसल चेक होना भी जरुरी है. वहीं एक ग्रुप में अधिकतम चार लोग आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा 45 साल से अधिक उम्र की महिलाएं चार के ग्रुप व अकेले भी आवेदन कर सकती हैं.

अब तक 3 हजार से ज्यादा आवेदन हुए
कौशर जहां ने आगे बताया कि दिल्ली स्टेट हज कमेटी में अब तक 3,742 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. इनमें 70 साल से अधिक उम्र के 174 आवेदन प्राप्त हुए हैं. साथ ही अन्य महिलाओं के 42 आवेदन प्राप्त हुए हैं. उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली स्टेट हज कमेटी हज यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है. कौशर जहां ने बताया कि दिल्ली राज्य हज कमेटी हज मंजिल आसफ अली रोड में पहले की तरह ऑनलाइन फॉर्म भरने और जमा करने की सुविधा कार्यालय समय के दौरान उपलब्ध रहेगी. वहीं अधिक जानकारी के लिए हज यात्री सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालय के फोन नंबर  011-23230507 पर संपर्क भी कर सकते हैं.

Delhi Excise Policy Case: कौन हैं BRS नेता के. कविता जिन पर कस सकता है ED का शिकंजा?

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget