एक्सप्लोरर

Haryana Election 2024: गुरुग्राम में विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटा प्रशासन, सोहना में बनेंगे 5 नए मतदान, राजनीतिक दलो में बनी सहमति

Gurugram News: SDM प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में गुरुग्राम के लघु सचिवालय में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों से सहमति मिलने के बाद अब सोहना में 5 नए मतदान केंद्र बनेंगे.

Haryana News: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम जिले के कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण जिला निर्वाचन अधिकारी एवं गुरुग्राम के डीसी निशांत कुमार यादव के मार्गदर्शन में संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में भारत निर्वाचन आयोग के नियमानुसार नए मतदान केंद्र बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. प्रस्ताव के विषय में राजनैतिक दलों को अवगत कराने व उस पर सभी की सहमति बनाने के लिए सोहना के एसडीएम प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में गुरुग्राम के लघु सचिवालय के वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम में बैठक का आयोजन किया गया. 

सोहना में बनेंगे 5 नए मतदान केंद्र

एसडीएम प्रदीप सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिला गुरुग्राम के अंतर्गत सभी चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों जिसमें 75-पटौदी , 76-बादशाहपुर, 77-गुडगांव व 78-सोहना के सभी मतदान केन्द्रों के भवनों की शत प्रतिशत जांच पड़ताल संबधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों के माध्यम से करवाई गई है. उक्त सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों की रिपोर्ट का अध्ययन करने के उपरान्त जिन शहरी/ग्रामीण मतदान केन्द्रो पर मतदाताओं की संख्या 1500 से अधिक होती है. वहां मतदाता की सुविधा के लिए उसी भवन में नए केंद्र बनाए जाते है. इसी प्रक्रिया का अनुसरण करते हुए सोहना विधानसभा में 5 नए मतदान केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव है. जिसे बैठक में उपस्थित सभी राजनैतिक दलों से सहमति मिलने के बाद मंजूरी के लिए भारत निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा. सोहना के एसडीएम द्वारा प्रस्ताव की विस्तृत जानकारी लेने के उपरांत बैठक में मौजूद राजनैतिक दलों ने अपनी सहमति प्रदान की है.

1257 से बढ़कर 1262 होगी संख्या

जिले में 05 नए मतदान केंद्र बनाने के प्रस्ताव की जानकारी देते हुए इलेक्शन तहसीलदार राजेंद्र सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग से प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद सोहना में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 244 ही जाएगी. इसी क्रम में पटौदी विधानसभा में बढ़े हुए मतदाताओं को 10, गुरुग्राम विधानसभा में 14 व बादशाहपुर में 17 मतदान केंद्रों में समायोजित किया गया है. इन तीनों विधानसभा में अभी कोई नया बूथ बनाने का प्रस्ताव नही है. यहां पहले की तरह कुल बूथों की संख्या गुरुग्राम में 351, बादशाहपुर विधानसभा में 420 व पटौदी में कुल बूथों की संख्या 247 ही रहेगी. इस प्रकार से गुरुग्राम जिला में 05 नए बूथ बनाने की अनुमति मिलने के उपरांत मतदान केंद्रों की संख्या 1257 से बढ़कर 1262 हो जाएगी. इस बैठक में गुरुग्राम के एसडीएम रविंद्र यादव, सीटीएम दर्शन यादव,  तहसीलदार मानेसर अजय कुमार, तहसीलदार पटौदी रीटा ग्रोवर,  नायब तहसीलदार सतबीर सिंह सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे. 

यह भी पढ़ें: Nuh Violence: कांग्रेस विधायक मामन खान की गिरफ्तारी पर कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान, देवेंद्र बबली बोले- 'कड़ी-से कड़ी कानूनी कार्रवाई...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध पर ये क्या बोल गए मनोज तिवारी, 'हमें ऐसी मध्यस्थता का शौक नहीं जो विश्व के लिए अच्छा नहीं'
ईरान युद्ध पर ये क्या बोल गए मनोज तिवारी, 'हमें ऐसी मध्यस्थता का शौक नहीं जो विश्व के लिए अच्छा नहीं'
Delhi News: टॉफी के बहाने 72 साल के बुजुर्ग ने 8 साल की बच्ची से किया रेप, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
दिल्ली: टॉफी के बहाने 72 साल के बुजुर्ग ने 8 साल की बच्ची से किया रेप, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
Delhi News: दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, रामनवमी पर पहाड़गंज के इन रास्तों से बचें, पढ़ें एडवाइजरी
दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, रामनवमी पर पहाड़गंज के इन रास्तों से बचें, पढ़ें एडवाइजरी
दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर धमाके जैसी आवाज, जांच में क्या पता चला?
दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर धमाके जैसी आवाज, जांच में क्या पता चला?

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Embed widget