एक्सप्लोरर

झारखंड में बदला जाएगा CM? ज्यादातर विधायक इस नेता को देखना चाहते हैं मुख्यमंत्री

Jharkhand News: पार्टी सूत्रों के मुताबिक राज्य में नेतृत्व में परिवर्तन की संभावना है. यह बैठक महत्वपूर्ण है. सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायक यहां जमा हुए हैं.

Jharkhand News: झारखंड में मुख्यमंत्री बदले जा सकते हैं. सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी. सूत्रों की मानें तो ज्यादातर विधायक चाहते हैं कि हेमंत सोरेन फिर से मुख्यमंत्री बने. बता दें कि झारखंड में महागठबंधन के विधायकों की बैठक चल रही है. इस बैठक में सीएम चंपई सोरेन, हेमंत सोरेन और झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर सहित अन्य नेता मौजूद रहे. नवनिर्वाचित विधायक और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी इस बैठक में शामिल हुईं.

दरअसल, सत्ता पक्ष के विधायकों की मीटिंग में मुख्यमंत्री पद के लिए हेमंत सोरेन के नाम पर सहमति बनी है. इसके बाद से ये चर्चा तेज हो गई है कि हेमंत सोरेन फिर से झारखंड के सीएम बन सकते हैं. पार्टी सूत्रों के मुताबिक राज्य में नेतृत्व में परिवर्तन की संभावना है. यह बैठक महत्वपूर्ण है. सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायक यहां जमा हुए हैं.

बुधवार को 1,500 चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने सहित मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को अचानक रद्द किए जाने से इन अटकलों को बल मिला. मंगलवार को भी उनके सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए थे.

कांग्रेस के एक विधायक ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हमारी पार्टी ने हमें बुधवार को इंडिया गठबंधन के विधायकों की बैठक में शामिल होने के लिए कहा था. विधायक ने कहा कि यह बैठक महत्वपूर्ण है क्योंकि गठबंधन को इस वर्ष के अंत में होने वाले चुनावों के लिए अपनी रणनीति तैयार करनी है. कांग्रेस की झारखंड इकाई के प्रभारी गुलाम अहमद मीर और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी यहां बैठक में मौजूद रहे. 

झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि बैठक का एजेंडा राज्य में सियासी घटनाक्रम है. मुख्यमंत्री के अलावा हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और भाई बसंत सोरेन भी बैठक में भाग ले रहे हैं

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद उनके करीबी सहयोगी चंपई सोरेन को राज्य की बागडोर सौंपी गई थी. चंपई ने दो फरवरी को राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी.

ये भी पढ़ें

Jharkhand: झारखंड में इमाम की हत्या पर आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, चंद्रशेखर ने CM सोरेन से की यह मांग

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कल धरना नहीं, CM की हत्या का प्रयास था', रांची आंदोलन पर कांग्रेस के मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
'कल धरना नहीं, CM की हत्या का प्रयास था', रांची आंदोलन पर कांग्रेस के मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
Jharkhand Protest Live: ABVP सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया, इरफान अंसारी बोले- 'हम खुद लाठी खाए हैं'
Live: ABVP सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया, इरफान अंसारी बोले- 'हम खुद लाठी खाए हैं'
झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
'रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज बड़ी घटना नहीं', राहुल गांधी के बयान के बाद बोले JMM नेता
'रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज बड़ी घटना नहीं', राहुल गांधी के बयान के बाद बोले JMM नेता

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget