एक्सप्लोरर

Hindu Studies Center: बीएचयू के बाद DU में भी खुलेगा हिंदुत्व स्टडीज सेंटर, अभी ये तय नहीं कब से शुरू होगी पढ़ाई 

Hindu Studies Center DU: अभी यह तय नहीं है कि हिंदू अध्ययन केंद्र का संचालन ताजा शिक्षा सत्र से होगा या आगामी शिक्षा सत्र से इसे चालू करने की योजना है.

Delhi University News: देश के शीर्ष विश्वविद्यालयों में शुमार दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में भी अब बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) की तर्ज पर हिंदुत्व (Hindutva) की पढ़ाई छात्र कर पाएंगे. हालांकि अभी यह तय नहीं है कि हिंदू स्टडीज (Hindu Studies ) पाठ्यक्रम की शुरुआत कब होगी? यानि चालू शिक्षा सत्र में हिंदू अध्ययन केंद्र चालू हो जाएगा या आगामी शिक्षा से इस पर अमल होगा. इतना तय है कि डीयू में सेंटर फार हिंदू स्टडीज (Hindu Studies Center) की स्थापना का निर्णय डीयू प्रशासन ने ले लिया है0 

डीयू विश्वविद्यालय प्रशासन ने हिंदू अध्ययन केंद्र की स्थापना के लिए अधिसूचना जारी कर 17 सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है. डीयू दक्षिणी परिसर के डायरेक्टर प्रोफेसर श्रीप्रकाश सिंह को इस समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है. इस समिति में कई डीन, कई विभागों के विभागाध्यक्ष, निदेशक, कालेजों के प्राचार्य और वरिष्ठ प्रोफेसर्स को शामिल किया गया है. हिंदू अध्ययन केंद्र को लेकर गठित समिति के चेयरमैन श्रीप्रकाश सिंह ने बताया कि अभी 12 जनवरी को ही समिति गठित हुई है. रोस्टर बनाकर समिति की बैठक की तिथि तय होगी. 

समिति की प्रस्तावित बैठकों में हिंदू अध्ययन केंद्र की स्थापना की रूपरेखा तय की जाएगी. बैठक में विचार होगा कि सेंटर में किस तरह के पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे और शोध कराया जाएगा या नहीं.

BHU की तर्ज पर डीयू में भी होगी पढ़ाई 
समिति इस विषय पर भी चर्चा करेगी कि हिंदू अध्ययन केंद्र का संचालन ताजा शिक्षा सत्र से शुरू होगा या आगामी शिक्षा सत्र से इसे चालू करने की योजना है. उन्होंने यह भी कहा कि हम बीएचयू की तरह ही हिंदू अध्ययन केंद्र की स्थापना करने पर विचार कर रहे हैं. प्रारंभिक स्तर पर यह तय किया गया है कि बीएचयू की तर्ज पर डीयू में इसकी पढ़ाई होगी. बता दें कि साल 2022 में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा हिंदू स्टडीज पर राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) का भी आयोजन किया जा चुका है.

इसलिए हिंदू स्टडीज सेंटर शुरू करने का लिया फैसला 
यहां पर अहम सवाल यह है कि आखिर हिंदू स्टडीज की जरूरत क्यों पड़ी. इसके बारे में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विद्वानों का कहना है कि इसे विचारधारा से जोड़कर नहीं देखना चाहिए. भारत में हिंदू दर्शन को लेकर जो सिद्धांत बने, वो कैसे बने और उन्हें कैसे व्यवहार में लाया गया, पर विस्तार से जानकारी पाठ्यक्रमों के जरिए छात्रों को देने का लक्ष्य तय किया गया है. इस केंद्र के जरिए हिंदू धर्म में जो सर्वमान्य बातें हैं वही पढ़ाईं जाएंगी. इस केंद्र के जरिए किसी विचारधारा से जुड़ी बातें नहीं पढ़ाई जाएंगी. दरअसल, हिंदू शास्त्रों में उपलब्ध ज्ञान को लेकर गलत व्याख्याएं होती रहती हैं. इसका नतीजा यह निकलता है कि नई पीढ़ियां उनका जवाब नहीं दे पातीं. इन बाधाओं से पार पाने के लिए हिंदू स्टडी केंद्र शुरू करने का फैसला लिया है.

यह भी पढ़ें: Delhi: मनीष सिसोदिया का LG पर मोहल्ला क्लीनिक को ठप करने की साजिश का आरोप, कहा- 'धन रोकने वाले अधिकारियों को करें गिरफ्तार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस का रेखा गुप्ता सरकार पर निशाना, आर्थिक सर्वेक्षण को बताया पुराने आंकड़ों का नया खेल
कांग्रेस का रेखा गुप्ता सरकार पर निशाना, आर्थिक सर्वेक्षण को बताया पुराने आंकड़ों का नया खेल
दिल्ली में 260 करोड़ रुपये खर्च कर फ्री LPG देगी सरकार, रेखा गुप्ता ने किया बजट में ऐलान
दिल्ली में 260 करोड़ रुपये खर्च कर फ्री LPG देगी सरकार, रेखा गुप्ता ने किया बजट में ऐलान
Delhi Budget Session 2026 Highlights: सीएम रेखा गुप्ता ने खोला पिटारा, 10वीं के छात्रों को लैपटॉप! 9वीं की छात्राओं को मुफ्त साइकिल
Highlights: सीएम रेखा गुप्ता ने खोला पिटारा, 10वीं के छात्रों को लैपटॉप! 9वीं की छात्राओं को मुफ्त साइकिल
AIMIM नेता शौकत अली के विवादित बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले- 'देश कानून से चलता है’
AIMIM नेता शौकत अली के विवादित बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले- 'देश कानून से चलता है’

वीडियोज

Lamborghini Urus SE India review 2026 | Auto Live #urus #lamborghini
Renault Kiger : 10,000 Plus km Ownership Review | Auto Live
Mahindra XEV 9S vs Kia Carens Clavis EV | Best 7 Seater EV? | Comparison | Auto Live
Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Maharashtra: 'आपसे फिर मिलने की चाह...', विधान परिषद से उद्धव ठाकरे की विदाई पर बोले एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र: 'आपसे फिर मिलने की चाह...', विधान परिषद से उद्धव ठाकरे की विदाई पर बोले एकनाथ शिंदे
'धुरंधर 2' के लिए साउथ में सिरदर्द बनीं ये 3 फिल्में, बंपर कमाई से किया बेहाल
'धुरंधर 2' के लिए साउथ में सिरदर्द बनीं ये 3 फिल्में, बंपर कमाई से किया बेहाल
Who is Kal Somani: कौन हैं राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक काल सोमानी? 15000 करोड़ देकर खरीदी RR
कौन हैं राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक काल सोमानी? 15000 करोड़ देकर खरीदी RR
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले PM मोदी
10 साल में कैसे डूबी पाकिस्तान की लुटिया? अमेरिकी पत्रकार ने खोल दी पड़ोसी मुल्क की पोल
10 साल में कैसे डूबी पाकिस्तान की लुटिया? अमेरिकी पत्रकार ने खोल दी पड़ोसी मुल्क की पोल
Sanskrit House Names: घर में चाहते हैं सुख-शांति और समृद्धि? चुनें संस्कृत के 10 पवित्र नाम, जो बदल देंगे माहौल
घर में चाहते हैं सुख-शांति और समृद्धि? चुनें संस्कृत के 10 पवित्र नाम, जो बदल देंगे माहौल
बिजली बिल कम करने के आसान तरीके, हर महीने बचेंगे इतने रुपये
बिजली बिल कम करने के आसान तरीके, हर महीने बचेंगे इतने रुपये
Embed widget