एक्सप्लोरर

Delhi Rains: दिल्ली में अब कब होगी बारिश? भीषण गर्मी का प्रकोप जारी

Delhi Rain News: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बीच गुरुवार से शनिवार तक हल्की बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने भी अपने पूर्वानुमानों में इस बात के संकेत दिए हैं. 

Delhi Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से चिलचिला देने वाली गर्मी जारी है. प्रचंड गर्मी की वजह से लोगों ने घर से बाहर निकलना छोड़ दिया है. इमरजेंसी के हालात में ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं. इस बीच बुधवार (29 मई) को दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कुछ इलाकों में हुई बारिश ने मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं. 

बारिश की वजह से बुधवार देर शाम को लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली थी. गुरुवार सुबह के समय भी गर्मी पहले की तुलना में आशिंक तौर पर कम अहसास कराने वाला रहा. 

IMD ने दिए ये संकेत

भारत मौसम विभाग ने भी 30 मई से एक जून  2024 तक जानलेवा गर्मी गर्मी से राहत की संभावना जताई है. इस दौरान कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है. दिल्ली में दो जून को दिन के समय धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. 30 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है. दिन के समय आंशिक रूप से  बादल छाए रहेंगे.

दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले पांच दिनों के दौरान तापमान भी 42 से 44 डिग्री के बीच रहेगा. अगले तीन दिनों के लिए आईएमडी ने येलो अलर्ट भी जारी किया है. चार जून तक मौसम में उतार चढ़ाव की संभावना से इनकार नहीं किया है. 

अरेबियन सी से बारिश का क्या है संबंध?

टीओआई ने आईएमडी दिल्ली के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के हवाले से बताया है कि दक्षिण पश्चिमी विक्षोभ में बदलाव की वजह से अरेबियन सी प्रभाव वाले इलाके में आद्रता का स्तर बढ़ने की संभावना है. ऐसा होने पर दिल्ली में बारिश हो सकती है. 

आईएमडी के मुताबिक दिल्ली के मुंगेशपुर, नजफगढ़ और नरेला जैसे इलाकों में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. ज्यादा तापमान वाले इलाकों में रहने वाले निवासी गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं. इसका असर यह होगा कि दिल्ली में बादल छाए रहेंगे. इतना ही नहीं बारिश भी हो सकती है. शुक्रवार और शनिवार को तापमान में कमी आएगी.

दिल्ली के LG पर सौरभ भारद्वाज का बड़ा आरोप, कहा- 'वीके सक्सेना AAP सरकार को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: यमुना पर नया लोहा पुल तैयार, अब बाढ़ में भी नहीं रुकेगी ट्रेनों की रफ्तार
दिल्ली: यमुना पर नया लोहा पुल तैयार, अब बाढ़ में भी नहीं रुकेगी ट्रेनों की रफ्तार
दिल्ली के सीमापुरी में 15 साल की नाबालिग लड़की पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत
दिल्ली के सीमापुरी में 15 साल की नाबालिग लड़की पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत
'पिक्चर अभी बाकी है', राघव चड्ढा ने पंजाब के मुद्दों पर वीडियो जारी कर AAP नेताओं को दिया जवाब
'पिक्चर अभी बाकी है', राघव चड्ढा ने पंजाब के मुद्दों पर वीडियो जारी कर AAP नेताओं को दिया जवाब
राघव चड्ढा ने PM मोदी के खिलाफ पुरानी पोस्ट्स कीं डिलीट, AAP नेता सौरभ भारद्वाज के दावे से हलचल
राघव चड्ढा ने PM मोदी के खिलाफ पुरानी पोस्ट्स कीं डिलीट, AAP नेता सौरभ भारद्वाज के दावे से हलचल

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'निर्विरोध का आग्रह हमारे ऊपर थोपा नहीं जा सकता', बारामती उपचुनाव को लेकर बोले संजय राउत
'निर्विरोध का आग्रह हमारे ऊपर थोपा नहीं जा सकता', बारामती उपचुनाव को लेकर बोले संजय राउत
Iran-US War: 'ईरान के टॉप कमांडर की मौत', युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, शेयर किया वीडियो
'ईरान के टॉप कमांडर की मौत', युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, शेयर किया वीडियो
'नागिन 7' में नाग गुरु बन अक्षय कुमार ने मारी एंट्री,आहाना के सामने ड्रैगन की खोलेंगे पोल
'नागिन 7' में नाग गुरु बन अक्षय कुमार ने मारी एंट्री,आहाना के सामने ड्रैगन की खोलेंगे पोल
तुषार पांडे ने की कमाल की गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस को नहीं बनाने दिए 6 गेंद में 11 रन, देखें आखिरी ओवर का रोमांच
तुषार पांडे ने की कमाल की गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस को नहीं बनाने दिए 6 गेंद में 11 रन, देखें आखिरी ओवर का रोमांच
देशभर में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
देशभर में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
NASA Artemis II Mission: 53 साल में पहली बार इंसानी आंखों से देखा गया चांद का ये हिस्सा, आर्टेमिस II मिशन से आई ऐतिहासिक तस्वीर
53 साल में पहली बार इंसानी आंखों से देखा गया चांद का ये हिस्सा, आर्टेमिस II मिशन से आई ऐतिहासिक तस्वीर
ऐसे करेंगे गेंदे की खेती तो हो जाएंगे मालामाल, 1 हेक्टेयर में होती है 15 लाख की आमदनी
ऐसे करेंगे गेंदे की खेती तो हो जाएंगे मालामाल, 1 हेक्टेयर में होती है 15 लाख की आमदनी
KVS Admission Result 2026-27: बालवाटिका और कक्षा 1 में एडमिशन के लिए इस दिन आएगी KVS की पहली लिस्ट, यहां से करें चेक
बालवाटिका और कक्षा 1 में एडमिशन के लिए इस दिन आएगी KVS की पहली लिस्ट, यहां से करें चेक
Embed widget