एक्सप्लोरर

भारत में पहली डिजिटल थ्रेट रिपोर्ट जारी, BFSI कं​पनियों को साइबर हमलों से बचने करने होंगे ये काम

Digital Threat Report: डिजिटल थ्रेट रिपोर्ट के मुताबिक भारत में BFSI सेक्टर में साइबर हमलों में जबरदस्त उछाल आया है. हैकर्स AI और सोशल इंजीनियरिंग का इस्तेमाल कर बड़े संस्थानों को निशाना बना रहे हैं.

Digital Threat Report India: भारत के बैंकिंग, बीमा और फाइनेंस सेक्टर पर साइबर हमलों का बड़ा खतरा मंडरा रहा है. इसको लेकर भारत सरकार की दो बड़ी इंडियन इमरजेंसी रिस्पांस टीम, कंप्यूटर सिक्योरिटी इंसिडेंट रिस्पांस टीम और प्राइवेट कंपनी SISA ने मिलकर भारत की पहली डिजिटल थ्रेट रिपोर्ट 2024 जारी की. इस रिपोर्ट को तीनों संस्थानों ने मिलकर तैयार किया है. ये भारत में बैंकिंग, बीमा और फाइनेंस सेक्टर पर पहली डिजिटल थ्रेट रिपोर्ट है.

डिजिटल थ्रेट रिपोर्ट के मुताबिक भारत में BFSI सेक्टर में साइबर हमलों में जबरदस्त उछाल आया है. हैकर्स AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और सोशल इंजीनियरिंग जैसे तरीकों का इस्तेमाल कर आम जनता और बड़े संस्थानों को निशाना बना रहे हैं. हैकर्स अब डीपफेक तकनीक से फर्जी वीडियो और आवाज बनाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं.

इतना ही नहीं, हैकर्स बिजनेस ईमेल हैक कर लाखों की ठगी कर रहे हैं. हैकर्स सप्लाई चेन की कमजोरियों का फायदा उठाकर एक साथ कई कंपनियों को निशाना बना रहे हैं.

फिशिंग हमलों में 175 प्रतिशत की बढ़ोतरी

डिजिटल थ्रेट रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में फिशिंग हमलों में 175 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. नकली ईमेल और मैसेज भेजकर लोगों की निजी जानकारी चुराने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं. इसमें खासकर बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट ऐप्स को निशाना बनाया जा रहा है.

इसके अलावा, 54 प्रतिशत मामलों में हैकर्स ने झूठी कहानियां गढ़कर कर्मचारियों और ग्राहकों से पासवर्ड और अन्य जरूरी जानकारी चुराकर नकली ईमेल बना लेते हैं, जिसे देखकर सुरक्षा सिस्टम भी धोखा खा जाते हैं. रिपोर्ट में सामने आया कि कई बार तो हमलावर थर्ड पार्टी सॉफ्टवेयर के जरिए पूरे सिस्टम में घुसपैठ कर लेते हैं.

भारत सरकार की संस्था Indian Emergency Response Team के महानिदेशक संजय बहल ने एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए कहा की बैंकिंग, बीमा और फाइनेंस सेक्टर में भारत की पहली डिजिटल थ्रेट रिपोर्ट में ना सिर्फ जानकारियां दी गई है बल्कि किस तरह से इन सेक्टर में बड़े साइबर हमले हो रहे हैं, को लेकर चेताया भी गया है.

कमजोर पासवर्ड से डाटा हो रहा लीक

रिपोर्ट के मुताबिक क्लाउड सिस्टम सुरक्षा भी चिंता का कारण बनी हुई है और गलत सेटिंग्स और कमजोर पासवर्ड के कारण कई बार जरूरी डाटा लीक हो रहा है. डिजिटल थ्रेट रिपोर्ट के मुताबिक भारत में एक बार डाटा लीक होने पर औसत 18 करोड़ रुपये का नुकसान होता है. यह नुकसान एक छोटी कंपनी को बर्बाद करने के लिए काफी है. रिपोर्ट में BFSI कंपनियों को सलाह दी है कि वो तीन सिक्योरिटी पिलर्स पर कारोबार डेवलप करे. इनमें:  

  • लोगों को डिजिटल थ्रेट को लेकर करें जागरूक.
  • कंपनियां खुद को तकनीकी स्तर पर मजबूत और अपडेट रखें.
  • तीसरी बात ये कि कंपनियां नई टेक्नोलॉजी को अपनाए.

 

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chandra Grahan Time in Delhi: दिल्ली में आज कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में आज कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
Delhi News: मुफ्त सिलेंडर से लेकर 'लखपति बिटिया' तक, दिल्ली सरकार पर कांग्रेस का तीखा हमला
मुफ्त सिलेंडर से लेकर 'लखपति बिटिया' तक, दिल्ली सरकार पर कांग्रेस का तीखा हमला
'भारत का रिश्ता ईरान के साथ...', इजरायल के साथ जंग के बीच कांग्रेस नेता तारिक अनवर का बड़ा बयान
'भारत का रिश्ता ईरान के साथ...', इजरायल के साथ जंग के बीच कांग्रेस नेता तारिक अनवर का बड़ा बयान
Holi Delhi Metro Time: होली पर मेट्रो से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, जानें कितने बजे से मिलेगी पहली मेट्रो
दिल्ली: होली पर मेट्रो से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, जानें कितने बजे से मिलेगी पहली मेट्रो

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
दुबई के होटल में लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी महिला, तभी गिरी मिसाइल और हो गया धुआं-धुआं; देखें वीडियो
दुबई के होटल में लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी महिला, तभी गिरी मिसाइल और हो गया धुआं-धुआं; देखें वीडियो
मिडिल ईस्ट में कितने हैं CBSE के कितने स्कूल, वहां कैसे होती है पढ़ाई?
मिडिल ईस्ट में कितने हैं CBSE के कितने स्कूल, वहां कैसे होती है पढ़ाई?
Embed widget