एक्सप्लोरर

JEE Main 2025: दिल्ली में हर्ष झा ने 100 पर्सेंटाइल के साथ लहराया परचम, बताए सफलता के राज

JEE Mains 2025 के परिणाम घोषित हुए. हर्ष झा ने JEE Mains 2025 में कमाल कर दिखाया है, 100 पर्सेंटाइल स्कोर के साथ ऑल इंडिया रैंक 23 हासिल की.देशभर के 24 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल का स्कोर पाया

Jee Mains Result 2025: दिल्ली के हर्ष झा ने JEE Mains 2025 में कमाल कर दिखाया है. बिहार के बेगूसराय के इस होनहार ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर के साथ ऑल इंडिया रैंक 23 हासिल की और दिल्ली का टॉपर बनकर सबका दिल जीत लिया. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2025 सेशन 2 का रिजल्ट जारी किया, जिसमें देशभर के 24 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल का स्कोर पाया. इनमें दिल्ली के दो चैंपियन शामिल हैं, और हर्ष झा उनमें से एक हैं. 
 
हर्ष मूल रूप से बिहार के बेगूसराय के रहने वाले हैं, लेकिन दिल्ली में रहकर उन्होंने अपनी मेहनत से ये बड़ा मुकाम हासिल किया. पिछले दो साल से वो JEE की तैयारी में जुटे थे. रिजल्ट आने के बाद इंस्टीट्यूट में उनके टीचर्स ने मिठाई खिलाकर उनकी इस कामयाबी को सेलिब्रेट किया. 
 
हर्ष के जीत का मंत्र: मेहनत, अनुशासन और स्मार्ट पढ़ाई
 
हर्ष ने बताया कि वो रोज़ 5-6 घंटे पढ़ाई करते थे. उनका रूटीन इतना पक्का था कि कोई कसर नहीं छूटी. सुबह वो मुश्किल सब्जेक्ट्स जैसे मैथ्स पर फोकस करते, क्योंकि उन्हें ये सबसे टफ लगता था. शाम को आसान टॉपिक्स की प्रैक्टिस करते. हर्ष के पिता एक टीचर हैं, जिनका सपोर्ट उनकी इस कामयाबी की बड़ी वजह रहा. हर्ष ने कहा, "मैंने इतने शानदार रिजल्ट की उम्मीद नहीं की थी, लेकिन मेरी मेहनत रंग लाई''. 
 
हर्ष का अगला टारगेट JEE Advanced क्रैक करना है, और इसके लिए वो अभी से जी-जान से जुट गए हैं. उनकी इस उपलब्धि ने न सिर्फ दिल्ली बल्कि बिहार का भी नाम रोशन किया है. हर्ष का कहना है, "JEE की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स कभी प्रेशर न लें. बस अपनी पढ़ाई पर फोकस करें और मेहनत करते रहें.
 
क्या रहा इस बार का रिजल्ट?
 
JEE Main 2025 में 100 पर्सेंटाइल पाने वालों में 21 स्टूडेंट्स जनरल कैटेगरी से हैं, जबकि EWS, OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) और SC कैटेगरी से एक-एक स्टूडेंट ने ये स्कोर हासिल किया. सेशन 1 में 14 स्टूडेंट्स को 100 पर्सेंटाइल मिला था. हर्ष की इस कामयाबी ने स्टूडेंट्स के लिए एक मिसाल कायम की है.
 
दिल्ली वालों के लिए खास
 
दिल्ली में पढ़ने वाले तमाम स्टूडेंट्स के लिए हर्ष झा की ये कामयाबी किसी प्रेरणा से कम नहीं. अगर आप भी JEE की तैयारी कर रहे हैं, तो हर्ष का ये मंत्र याद रखें- मेहनत करो, स्मार्ट पढ़ो और हिम्मत कभी मत हारो. 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget