एक्सप्लोरर

Kanjhawala Accident Case: कंझावला मामले में एक और खुलासा, आरोपियों ने दूसरे से ली कार, FIR में लिखीं गईं ये बातें

Kanjhawala Accident Case: कंझावला केस में जो प्राथमिकी दर्ज की गई है. उसके अनुसार आरोपियों ने कार अपने दोस्त से उधार ली थी. वो शराब के नशे में थे. कार के नीचे जब युवती को फंसे देखा तो वो घबरा गए थे.

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि कंझावला (Kanjhawala) इलाके में हुई घटना में युवती को करीब 12 किलोमीटर तक कार से घसीटा गया था और इस मामले में पीड़िता के पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल बोर्ड (Medical Board) गठित किया गया है. मामले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, रात करीब दो बजे हुई इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार आरोपियों ने दुर्घटना से महज कुछ ही घंटे पहले यह कार (Car)  किसी से उधार ली थी. प्राथमिकी के अनुसार, दीपक खन्ना और अमित खन्ना ने अपने मित्र आशुतोष से कार ली और दुर्घटना के बाद कार वापस उसके घर पर खड़ी कर दी. 

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवती का निर्वस्त्र शव पड़ा हुआ है.
दोनों ने आशुतोष को बताया कि उन्होंने शराब पी रखी थी इस दौरान कृष्ण विहार इलाके में कार की एक स्कूटी के साथ टक्कर हो गई थी. प्राथमिकी के अनुसार, बाद में वे कंझावला की ओर भाग गए. हालांकि, पुलिस का कहना है कि आरोपियों की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है. पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त हुई स्कूटी सुलतानपुरी के कृष्ण विहार इलाके से मिली है. प्राथमिकी के अनुसार, कंझावला थाने को तीन पीसीआर कॉल आए कि एक युवती का निर्वस्त्र शव जोंटी गांव के हनुमान मंदिर के पास पड़ा हुआ है. कंझावला थाने के एक एसआई ने पीसीआर कॉल करने वाले एक व्यक्ति से संपर्क किया और पता चला कि ग्रे रंग की एक बलेनो कार दुर्घटना में लिप्त थी, जिसके बाद पुलिस बुधविहार, फेज-1 पहुंची जहां कार का मालिक लोकेश मिला.

आशुतोष से कार मांगकर ले गए उसके दोस्त दीपक और अमित
प्राथमिकी के अनुसार, लोकेश ने बताया कि उसकी कार उसके रिश्तेदार रोहिणी सेक्टर-1 निवासी आशुतोष के पास है. वहीं आशुतोष ने बताया कि उनके दोस्त दीपक और अमित शनिवार शाम करीब सात बजे उससे कार लेकर गए थे और बाद में दुर्घटनाग्रस्त हालत में रविवार सुबह करीब पांच बजे कार खड़ी कर गए. पुलिस के आने पर आशुतोष ने दीपक और अमित को फोन किया. प्राथमिकी के अनुसार, दीपक ने एसआई को बताया कि वह कार चला रहा था और अन्य आरोपी मनोज मित्तल उसके आगे की सीट पर बैठा था, जबकि मिथुन, कृष्ण और अमित पीछे की सीट पर थे. प्राथमिकी के अनुसार कृष्ण विहार में, उनकी कार की एक स्कूटी से टक्कर हो गई, जिसे एक युवती चली रही थी. युवती स्कूटी से नीचे गिर गई तो वो डर गए और कंझावला की ओर भागे. प्राथमिकी में यह भी कहा गया है कि जब उन्होंने कंझावला रोड पर जोंटी गांव के पास कार रोकी तो उन्होंने देखा कि स्कूटी चला रही युवती उनकी गाड़ी के नीचे पड़ी है. उसके अनुसार, वे डर गए और युवती को वहां छोड़कर फरार हो गए. बाद में वे आशुतोष के घर गए और कार वहां खड़ी करके अपने-अपने घर चले गए. 

पुलिस के अनुसार आरोपियों पर जोड़ी जा सकती है नई धाराएं
विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) सागरप्रीत हुड्डा ने यहां प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों के खिलाफ नई धाराएं जोड़ी जा सकती हैं. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या, लापरवाही से मौत और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. हुड्डा ने कहा कि आरोपियों को कंझावला इलाके में अपराध स्थल पर ले जाया जाएगा. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम को समझने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा वाहन की फोरेंसिक पड़ताल भी की जा रही है.

सारे सबूत इकट्ठा करके दोषियों को मिलेगी सख्त सजा
वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पीड़ित परिवार को जांच के बारे में अद्यतन जानकारी दी गई है और आश्वासन दिया गया है कि पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए सभी सबूत इकट्ठा करेगी कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘हम फॉरेंसिक और कानूनी दलों से मदद ले रहे हैं. कई दलों का गठन किया गया है जो मामले की जांच कर रहे हैं. पुलिस जांच के दौरान हर साक्ष्य जमा करने का प्रयास करेगी. ठोस सबूत, मौखिक सबूत (गवाह आदि), सीसीटीवी फुटेज आदि और उन्हें अदालत में पेश करेगी. फॉरेंसिक प्रयोगशाला के ‘मौका-ए-वारदात’ प्रबंधन विभाग के प्रमुख संजीव गुप्ता ने बताया कि उनकी टीम ने सोमवार को वाहनों की और मौके पर जांच की. गुप्ता ने कहा, ‘‘हमारी आठ सदस्यों की दो विशेषज्ञ टीम ने वाहनों की और शव जहां मिला था उस जगह की तथा क्षतिग्रस्त स्कूटी जहां मिली थी, वहां की जांच की. सूत्रों ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को शव जहां से मिला है वहां और कार के निचले हिस्से से खून के निशान मिले हैं.

कंझावला पीड़िता के यौन उत्पीड़न को लेकर भी उठाए जा रहे हैं सवाल 
वहीं, दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने कहा, ‘‘कंझावला पीड़िता के यौन उत्पीड़न को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. मैं स्पष्ट करना चाहूंगी कि शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा किया जा रहा है और उनकी रिपोर्ट तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग नए साल की पूर्वसंध्या पर मुरथल गए थे और वापसी में यह दुर्घटना हुई. वहीं, दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने ट्वीट किया, ‘‘बाहरी दिल्ली के कंझावला इलाके में सड़क पर युवती की मृत्यु का मामला दुखद है. पांचों मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया गया है. इस वक्त हमारी कई टीम घटना की जांच में लगी हैं. दिल्ली पुलिस मृतका के घर वालों से लगातार संपर्क में है. उन्हें हर तरह की सहायता प्रदान कर रही है. उन्होंने अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘दुख की इस घड़ी में हम उनके (पीड़िता के परिवार) साथ हैं. मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जांच में पाए गए तथ्यों के अनुरूप सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कर मिसाल बनाएंगे, जिससे ऐसी घटना दोबारा न होने पाए. 

यह भी पढ़ें: Delhi Kanjhawala Case: स्पेशल सीपी शालिनी सिंह ने घटनास्थल का किया मुआयना, पहुंची कंझावला, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehi News: उत्तम नगर हत्याकांड पर JNU में ABVP का प्रदर्शन, परिसर में पुतला फूंककर उठाई कार्रवाई की मांग
उत्तम नगर हत्याकांड पर JNU में ABVP का प्रदर्शन, परिसर में पुतला फूंककर उठाई कार्रवाई की मांग
Delhi News: मालवीय नगर में मणिपुर की युवती से बदसलूकी और हमला, बेल्ट से पीटा! 4 नाबालिग डिटेन
दिल्ली: मालवीय नगर में मणिपुर की युवती से बदसलूकी और हमला, बेल्ट से पीटा! 4 नाबालिग डिटेन
Delhi Weather: अगले दो दिन पड़ेंगे भारी! भीषण गर्मी का अलर्ट जारी, 40 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
दिल्ली: अगले दो दिन पड़ेंगे भारी! भीषण गर्मी का अलर्ट जारी, 40 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
Delhi News: दिल्ली पुलिस ने किया रुद्रप्रयाग डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी दीपक गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने किया रुद्रप्रयाग डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी दीपक गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने सोए हुए शिकारी जगाए! खामेनेई की मौत के बाद कर दिए एक्टिवेट, अमेरिका को मिले मैसेज में बड़ा खुलासा
ईरान ने सोए हुए शिकारी जगाए! खामेनेई की मौत के बाद कर दिए एक्टिवेट, अमेरिका को मिले मैसेज में बड़ा खुलासा
Amethi News: खड़े ट्रक में पीछे से घुसीं दो बाइकें, 6 साल की बच्ची समेत तीन की मौत, 4 की हालत नाजुक
अमेठी: खड़े ट्रक में पीछे से घुसीं दो बाइकें, 6 साल की बच्ची समेत तीन की मौत, 4 की हालत नाजुक
Weather Forecast: झुलसाने वाली गर्मी, पारा 40 पार, जानें दिल्ली-यूपी और बिहार को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी
झुलसाने वाली गर्मी, पारा 40 पार, जानें दिल्ली-यूपी और बिहार को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी
‘शर्म करो टीम इंडिया…’ जय शाह और सूर्यकुमार यादव पर क्यों भड़के कीर्ति आजाद, जानकर चौंक जाएंगे
‘शर्म करो टीम इंडिया…’ जय शाह और सूर्यकुमार यादव पर क्यों भड़के कीर्ति आजाद, जानकर चौंक जाएंगे
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हो रही 'द ताज स्टोरी' से 'एस्पिरेंट्स 3' तक 21 नई फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का महा धमाका, रिलीज हो रही 21 नई फिल्में-सीरीज
'जंग खत्म होने वाली है', डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, ईरान को दे डाली आखिरी चेतावनी, जानें क्या कहा?
'जंग खत्म होने वाली है', डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, ईरान को दे डाली आखिरी चेतावनी, जानें क्या कहा?
क्या RO का पानी सेहत के लिए होता है खतरनाक, जानें डॉक्टरों ने क्या बताया इसके पीछे का सच?
क्या RO का पानी सेहत के लिए होता है खतरनाक, जानें डॉक्टरों ने क्या बताया इसके पीछे का सच?
गांव में महज 10 हजार रुपये में शुरू कर सकते हैं इतने सारे बिजनेस, देते हैं बंपर प्रॉफिट
गांव में महज 10 हजार रुपये में शुरू कर सकते हैं इतने सारे बिजनेस, देते हैं बंपर प्रॉफिट
Embed widget