एक्सप्लोरर

जब JNU में विरोध कर रहे छात्रों का खुद मनमोहन सिंह ने किया था बचाव, वाइस चांसलर को PMO से आया था फोन

Manmohan Singh: मनमोहन सिंह ने JNU छात्र विरोध के दौरान कुलपति से अपील की थी कि नरमी बरतें. उन्होंने कहा था, 'मैं उनकी बात से सहमत न भी होऊं, लेकिन उनके अभिव्यक्ति के अधिकार की रक्षा हमेशा करूंगा'.

Manmohan Singh Death: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार (26 दिसंबर) की रात दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन से राजनीतिक गलियारों के साथ ही देश भर में शोक की लहर है. हर कोई मनमोहन सिंह से जुड़े किस्से याद कर रहा है और उनके विराट व्यक्तित्व की सराहना करते नहीं थक रहा. इसी बीच दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से जुड़ा एक किस्सा भी चर्चाओं में है, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने छात्रों के हक के लिए आवाज उठाई थी. 

दरअसल, एक दफा मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री रहते हुए जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) का दौरा किया था. उस समय उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे वाम समर्थित छात्रों ने उन्हें काले झंडे दिखाए थे. इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी ने छात्रों को 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया और उनमें से कुछ को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया था.

वाइस चांसलर को PMO से आया था फोन
हालांकि, एक दिन बाद ही मनमोहन सिंह ने हस्तक्षेप करते हुए तत्कालीन कुलपति बीबी भट्टाचार्य को छात्रों के साथ नरमी से पेश आने का सुझाव दिया. तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जेएनयू परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए गए थे. उनके संबोधन के दौरान कुछ छात्रों ने नारेबाजी की और उन्हें काले झंडे दिखाए. 

समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, एक रिटायर्ड प्रोफेसर ने बताया कि मनमोहन सिंह अपना भाषण पूरा कर जब वहां से चले गए, तब कुलपति के पास प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से फोन आया था कि वह छात्रों के साथ नरमी बरतें क्योंकि विरोध करना उनका अधिकार है. उन्होंने कहा, "छात्रों को चेतावनी के बाद छोड़ दिया गया".

मनमोहन सिंह ने कहा था- 'कृपया नरमी बरतें सर'
बीबी भट्टाचार्य ने 2016 में एक इंटरव्यू के दौरान इस घटना का जिक्र भी किया था. उन्होंने कहा था, 'मनमोहन सिंह ने मुझसे कहा था कि कृपया नरमी बरतें, सर. मैंने कहा कि मुझे कम से कम उन्हें चेतावनी देनी होगी, लेकिन आज समस्या यह है कि छात्रों के साथ संवाद की लाइन टूट गई है.' मनमोहन सिंह ने कहा था, "हो सकता है मैं आपकी बात से सहमत न होऊं, लेकिन मैं आपके अभिव्यक्ति के अधिकार की रक्षा मरते दम तक करूंगा." गौरतलब है कि जेएनयू पिछले एक दशक में व्यापक विरोध प्रदर्शनों का केंद्र रहा है और साल 2016 में देशद्रोह विवाद ने परिसर में बोलने एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर बहस छेड़ दी थी. 

यह भी पढ़ें: 'सादगी के गुणों को शब्दों में पिरोना असंभव', पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन पर केजरीवाल ने जताया शोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget