एक्सप्लोरर

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले MCD मेयर का अहम निर्देश, कहा- 'जो काम पूरे हो चुके हैं उसका...'

MCD Mayor News: दिल्ली के मेयर महेश कुमार ने कहा कि अब तक जो भी काम पूरे हो चुके हैं उनका उद्घाटन दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए लागू होने वाले आदर्श आचार संहिता से पहले किया जाएगा.

MCD News: दिल्ली में एमएलए-एलएडी फंड से किए जाने वाले कार्यों को लेकर मेयर महेश कुमार ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस बैठक में अधिकारियों से अब तक किए गए कार्यों पर चर्चा कर कर रिपोर्ट ली गई है.

विधायक निधि के तहत चल रहे कार्यों और परियोजनाओं को जनवरी के प्रथम सप्ताह तक पूरा करने के आदेश दिए गए. इस बैठक में इंजीनियर-इन-चीफ के.पी. सिंह और इंजीनियरिंग विभाग (सभी जोन) के अधिकारियों ने भाग लिया.

मेयर ने और क्या कुछ कहा?

बैठक के दौरान, मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाए. उन्होंने कार्यों की प्रगति की दैनिक निगरानी करने और प्रतिदिन निर्धारित प्रारूप में विस्तृत स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए. 

मेयर ने कहा कि लंबित परियोजनाओं के लिए कार्य आदेश तुरंत जारी किए जाएं और यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी प्रकार की देरी न हो. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि रुके हुए सभी कार्य इस सप्ताह के भीतर शुरू किए जाएं. बैठक में दिल्ली नगर निगम के 12 ज़ोन में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें विधायक निधि का प्रभावी उपयोग करके सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और सेवाओं को बेहतर बनाने पर ज़ोर दिया गया. 

आचार संहिता से पहले पूरे हुए कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा
दिल्ली मेयर ने बताया कि अब तक जो भी काम पूरे हो चुके हैं उनका उद्घाटन दिल्ली चुनाव के लिए लागू होने वाले आदर्श आचार संहिता से पहले किया जाएगा. उन्होंने कहा, “इन परियोजनाओं को समय पर पूरा करना हमारी प्राथमिकता है, अधिकारी समय सीमा का पालन करें और कार्यान्वयन में उच्च गुणवत्ता बनाए रखें.”

बता दें कि दिल्ली में फरवरी में विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं. इसको लेकर आप, बीजेपी और कांग्रेस तैयारियों में जुटी है.

Delhi AQI: दिसंबर में टूट गया रिकॉर्ड, 10 साल में सबसे ज्यादा साफ रही दिल्ली की हवा 

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 4 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: सड़क खुदाई के लिए 'कॉल बिफोर यू डिग' ऐप अनिवार्य, हादसों पर लगेगी लगाम
दिल्ली: सड़क खुदाई के लिए 'कॉल बिफोर यू डिग' ऐप अनिवार्य, हादसों पर लगेगी लगाम
Delhi News: होर्मुज स्ट्रेट को लेकर फैली अफवाह, सरकार बोली- 'भारत में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं'
होर्मुज स्ट्रेट को लेकर फैली अफवाह, सरकार बोली- 'भारत में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं'
'जिम्मेदार पदों पर बैठी महिलाएं...', विमेन्स डे से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा बयान
'जिम्मेदार पदों पर बैठी महिलाएं...', विमेन्स डे से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा बयान
दिल्ली: हत्या के प्रयास मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग को दबोचा, पिछले 1 महीने से थे फरार
दिल्ली: हत्या के प्रयास मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग को दबोचा, पिछले 1 महीने से थे फरार

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
Embed widget