एक्सप्लोरर

Delhi News: नेशनल अकाली दल ने बिजली कंपनियों के खिलाफ किया प्रदर्शन, कर दी ये बड़ी मांग

Delhi News: नेशनल अकाली दल ने बिजली कंपनियों पर बिलों में धांधली और मनमाने टैक्स का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया. पार्टी ने मांग की कि मोबाइल कंपनियों की तरह बिजली कंपनियां चुनने का विकल्प मिले.

National Akali Dal Protest: नेशनल अकाली दल ने आज बिजली कंपनियों पर बिलों में धांधली, मनमाने दरों और टैक्सों द्वारा उपभोक्ताओं से खुली लूट का आरोप लगाते हुए जंतर-मंतर पर बिजली कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बिजली कंपनियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्होंने अपने हाथों में बिजली कंपनियों की मनमानी बंद करने, बिजली के बिलों को जीएसटी से मुक्त करने संबंधी तख्तियां एवं बैनर भी ले रखे थे. 

पार्टी के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा के नेतृत्व में दलजीत सिंह चग्गर, रूप सिंह गुसाईं, रश्मीत कौर बिंद्रा, सुनीता अरोड़ा, रूबी जिंदल, भूपेंद्र कपूर, सुखदेव सिंह. प्रीति गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया.

उपभोक्ताओं के पास हो डिस्कॉम के चुनाव का विकल्प
इस दौरान नेशनल अकाली दल के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने मांग करते हुए कहा कि, केन्द्र सरकार से ऐसी व्यवस्था करने की जिससे उपभोक्ताओं को मोबाइल कंपनियों की तर्ज पर बिजली कंपनियों को भी चुनने का अवसर मिले. इससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी और उपभोक्ताओं को फायदा होगा.

परमजीत सिंह पम्मा के नेतृत्व में केन्द्रीय सरकार के बिजली मंत्री को एक ज्ञापन देकर उचित कार्रवाई की मांग की गई. पम्मा ने सरकार से कहा कि ऐसी स्कीम की घोषणा करें जिससे टेलीफोन, मोबाइल प्रदाता कंपनियों की तरह बिजली वितरण कंपनी (डिस्कॉम) को चुनने का विकल्प होना चाहिए जिससे बिजली कंपनियों की मनमानी रुक सके.

प्रतिस्पर्धा बढ़ने से उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा
पम्मा ने कहा पहले मोबाइल कंपनियां को आउटगोइंग कॉल्स के लिए जहां 16 रुपए प्रति मिनट की दर से चुकाने होते थे, वहीं इनकमिंग कॉल के लिए 8 रुपए तक चुकाने होते होते थे. मगर अब ज्यादा कंपनियां होने के कारण आपसी कम्पटीशन इतना बढ़ गया है कि कंपनियां सस्ती से सस्ती स्कीम लाकर ग्राहकों को अपनी ओर लुभाने के लिए लगे हुए हैं. इसी प्रकार बिजली कंपनियां में भी अन्य कंपनियां आ जाएगी तो ग्राहकों को सस्ती और बढ़िया सर्विस मिलेगी.

हजारों रुपये के बिल वसूल रही बिजली कंपनियां
पम्मा ने कहा केंद्र सरकार ने इसका आश्वासन दिया था कि बिजली कंपनियों पर लगाम लगाने के लिए मोबाइल कंपनियों की तर्ज पर ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि उपभोक्ता अपनी इच्छा अनुसार बिजली कंपनी चुनने का अधिकार मिल सके. ऐसी व्यवस्था लागू होने से उपभोक्ताओं को हजारों रुपये के बालों से छुटकारा मिलेगा. उनका आरोप है कि, बिजली कंपनियां विभिन्न प्रकार के टैक्स लगा कर उपभोक्ताओं से हजारों रुपये के बिल वसूल रही है और सरकार आंखे मूंदे बैठी है. आम लोग इन बढ़े हुए बिलों से त्राहि-त्राहि कर रही है. जिसे देखते हुए आम लोगों के राहत के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए.

ये भी पढ़ें: Delhi News: दिल्ली में जलभराव के मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, क्या कुछ बोली?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा पर चौतरफा हमलों के बीच अमनातुल्लाह खान का बड़ा बयान, 'क्या आप हमारी पार्टी को...'
राघव चड्ढा पर चौतरफा हमलों के बीच अमनातुल्लाह खान का बड़ा बयान, 'क्या आप हमारी पार्टी को...'
भूकंप के तेज झटकों से हिली दिल्ली-NCR, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में कांपी धरती, लोग घरों से निकले
भूकंप के तेज झटकों से हिली दिल्ली-NCR, कई राज्यों में कांपी धरती, लोग घरों से निकले
Delhi News: दिल्ली के कालकाजी में पानी का संकट! जल बोर्ड की सप्लाई प्रभावित होने से लोग परेशान
दिल्ली के कालकाजी में पानी का संकट! जल बोर्ड की सप्लाई प्रभावित होने से लोग परेशान
दिल्ली की एयर क्वालिटी खराब, क्या लागू होंगे GRAP के प्रतिबंध? आया बड़ा अपडेट
दिल्ली की एयर क्वालिटी खराब, क्या लागू होंगे GRAP के प्रतिबंध? आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi
Saas Bahu Aur Saazish :Mihir-Noina की शादी का मंडप तैयार! Tulsi फोड़ेगी शादी के मंडप में सच्चाई का बम | Kyunki Saas Bhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले से महंगाई की मार झेर रहा पाकिस्तान, अब इस देश ने कह दिया 2 अरब डॉलर कर्ज चुकाओ, अब क्या विकल्प
पहले से महंगाई की मार झेर रहा पाकिस्तान, अब इस देश ने कह दिया 2 अरब डॉलर कर्ज चुकाओ, अब क्या विकल्प
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
21 साल की मेहनत से 'लक्ष्मण' बने रवि दुबे, बोले- 'रामायण से बेहतर कोई चैलेंज नहीं हो सकता था'
21 साल की मेहनत से 'लक्ष्मण' बने रवि दुबे, बोले- 'रामायण से बेहतर कोई चैलेंज नहीं हो सकता था'
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
Explained: क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? 57% की पसंद UPI, कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
UP Board Result 2026: कॉपियों की जांच आगे बढ़ी, अब कब आएगा रिजल्ट? आइये जानें
कॉपियों की जांच आगे बढ़ी, अब कब आएगा रिजल्ट? आइये जानें
इंडोर में पौधों को रखना है हेल्दी तो कौन-सी मिट्टी चुनें? जान लीजिए काम की बात
इंडोर में पौधों को रखना है हेल्दी तो कौन-सी मिट्टी चुनें? जान लीजिए काम की बात
Embed widget