एक्सप्लोरर

Delhi Meerut RRTS: अंडरग्राउंड स्टेशनों पर भी यात्रियों को होगा सुखद यात्रा का अहसास, जानें कैसे?

Delhi Meerut RRTS: एनसीआरटीसी यात्रियों के सफर को सुखद बनाने के लिए दिल्ली में आनंद विहार और मेरठ में मेरठ सेंट्रल, भैंसाली और बेगमपुल स्टेशन पर एनवायरनमेंट कंट्रोल सिस्टम स्थापित करेगा.

Delhi Ghaziabad Meerut RRTS Corridor: दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर बनाए जा रहे अंडरग्राउंड स्टेशनों को यात्रियों के लिए आरामदायक, सुरक्षित और सुखद बनाने की कवायद में एनसीआरटीसी वहां पर एनवायरनमेंट कंट्रोल सिस्टम (ECS) स्थापित कर रहा है. ताकि कॉरिडोर के अंडरग्राउंड स्टेशनों पर ताजी हवा का आवागमन हमेशा बरकरार रहे. साथ ही कूलिंग और वेंटिलेशन आवश्यकताओं को लगातार विनियमित कर अनुकूलित तापमान सुनिश्चित किया जा सके.

एनसीआरटीसी यात्रियों को सफर का सुखद अनुभव कराने के लिए दिल्ली में आनंद विहार और मेरठ में मेरठ सेंट्रल, भैंसाली और बेगमपुल स्टेशन पर एनवायरनमेंट कंट्रोल सिस्टम स्थापित करेगा. ये अंडरग्राउंड स्टेशन जमीन से 8 से 23 मीटर की गहराई पर बनाए जा रहे हैं. जहां एलिवेटेड स्टेशनों की तुलना में सीमित वायु प्रवाह होता है. इन स्टेशनों में हवा की गुणवत्ता बेहतर बनाए रखने के लिए ईसीएस सिस्टम को स्थापित किया जा रहा है.

संक्रमण से बचने के लिए अल्ट्रावाइलेट-सी लाइट 

एनसीआरटीसी के मुताबिक इस सिस्टम में अत्याधुनिक ऊर्जा-कुशल एयर हैंडलिंग यूनिट (एएचयू) होती हैं, जिन्हें उच्च वायु गुणवत्ता मानकों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें इलेक्ट्रॉनिक रूप से चलने वाली मोटर होती हैं, जो ऊर्जा की हानि को कम करने में मदद करती हैं. समग्र ऊर्जा दक्षता में वृद्धि सुनिश्चित करती है. 

इसके साथ ही इसमें वायुजनित संक्रमणों को रोकने के लिए अल्ट्रावाइलेट-सी लाइटों का प्रयोग भी किया जा रहा है. वहीं, स्टेशनों में अनुकूलित तापमान और ताजगी भरा वातावरण बनाए रखने के लिए उच्च-प्रदर्शन क्षमता वाले वाटर-कूल्ड चिलर भी लगाए जा रहे हैं. ये चिलर्स स्टेशन में नमी के स्तर को भी बनाए रखेंगे, जिससे यात्रियों के लिए आरामदायक यात्रा अनुभव सुनिश्चित होगा. इस सिस्टम से स्टेशनों में बेहतर वायु गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) के स्तरों की निगरानी भी की जाएगी.

मेरठ सेंट्रल और भैंसाली स्टेशनों की लंबाई ज्यादा 

एनसीआरटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि मेरठ में, मेरठ सेंट्रल और भैंसाली अंडरग्राउंड एमआरटीएस स्टेशनों की लंबाई ज्यादा है, जबकि स्टेशन प्लेटफॉर्म सिर्फ 75 मीटर लंबे हैं. इस वजह से इन स्टेशनों में इस सिस्टम के तहत वातावरण को अनुकूलित बनाना चुनौतीपूर्ण कार्य है, लेकिन एनसीआरटीसी इस कार्य को प्रभावी ढंग से कर रहा है. यहां मेट्रो ट्रेनों और आरआरटीएस ट्रेनों के संचालन के लिए 2-2 यानी कुल 4 ट्रैक बनाए गए हैं.

आनंद विहार में लगाए गए ईसीएस पंखे

दिल्ली के आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन की गहराई मह आठ मीटर होने की वजह से एनसीआरटीसी ने ईसीएस पंखों को स्थापित करने के लिए कॉनकोर्स और प्लेटफॉर्म दोनों हिस्सों का उपयोग किया है. जबकि आमतौर पर ये पंखे स्टेशन के एक ही लेवल पर लगाए जाते हैं. इस स्टेशन में इन पंखों को पारंपरिक समानांतर ढंग से स्थापित करने के बजाए एक दूसरे के लंबवत स्थापित किया गया है. यह एनसीआरटीसी द्वारा किया गया एक अनूठा प्रयास है, जिसके जरिए यहां जगह की कमी की चुनौती का समाधान किया गया है.

Manish Sisodia Bail: 'तानाशाही की भी...', मनीष सिसोदिया को जमानत​ मिलने के बाद AAP का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने किया रुद्रप्रयाग डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी दीपक गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने किया रुद्रप्रयाग डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी दीपक गिरफ्तार
'वही आदेश पारित करूंगा जो चाहता हूं और जो सही लगता है...' ED की याचिका पर अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया को नोटिस
'वही आदेश पारित करूंगा जो चाहता हूं और जो सही लगता है...' ED की याचिका पर अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया को नोटिस
Delhi LPG Crisis: 'बंद हुई LPG गैस की सप्लाई, आने वाले दिनों में...', अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा
Delhi LPG Crisis: 'बंद हुई LPG गैस की सप्लाई, आने वाले दिनों में...', अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा
Delhi News: उत्तम नगर हत्याकांड पर JNU में ABVP का प्रदर्शन, परिसर में पुतला फूंककर उठाई कार्रवाई की मांग
उत्तम नगर हत्याकांड पर JNU में ABVP का प्रदर्शन, परिसर में पुतला फूंककर उठाई कार्रवाई की मांग

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
Benefits Of Eating Raw Onion: गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
Pune Porsche Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
पुणे पोर्शे हादसे में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
बाब-अल-मंदेब क्या है? होर्मुज के बाद बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
बाब-अल-मंदेब क्या है? जिसको बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
Embed widget