एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा के इस सोसाइटी में बैचलर्स को किराए पर घर मिलना होगा मुश्किल! RWA ने लिया ये फैसला

नोएडा सेक्टर-52 के अरावली अपार्टमेंट्स में बैचलर्स के लिए किराए पर घर लेना अब मुश्किल हो गया है. आरडब्ल्यूए की ओर से जारी सर्कुलेशन में कहा गया है कि पुलिस वेरिफिकेशन के बाद ही किराए पर घर मिलेगा.

Noida News: अगर आप बैचलर है और नोएडा (Noida) में घर लेने की सोच रहे हैं तो अब कुछ नियम है जिनको मानने के बाद ही आपको किराए पर घर मिल सकेगा. यह फैसला नोएडा के सेक्टर-52 के अरावली अपार्टमेंट्स की आरडब्ल्यूए (RWA) ने लिया है. इसके बाद अब बैचलर्स को किराए पर घर मिलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. इसके मद्देनजर आरडब्ल्यूए ने पूरी सोसाइटी में एक सर्कुलर भी जारी किया गया है. अब इसका सीधा असर उन लोगों पर पड़ सकता है जो किराए पर घर लेने वाले हैं.

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने दी जानकारी
इसको लेकर अरावली अपार्टमेंट्स के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ओपी यादव ने एबीपी न्यूज को बताया कि आरडब्ल्यूए ने लोगों कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है. उन्होंने बताया कि बीजेपी नेता और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत के कुछ दिन बाद गोवा पुलिस नोएडा में बने सोनाली फोगाट के घर पर जांच करने आई थी, जबकि यह पूरा मामला गोवा का था.

सोनाली फोगाट के अलावा इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए है जिससे वहां रहने वाले लोगों को डर रहता है. इसको देखते हुए सोसाइटी में यह नियम बनाया गया है कि जो भी बैचलर्स सोसाइटी में रहने आएगा उन सबका पुलिस वेरिफिकेशन जरूर हो. इसके अलावा आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ओपी यादव बताते हैं कि आरडब्ल्यूए ब्रोकर का भी डाटा अपडेट करेगी जिससे किराए पर घर लेने वाले और उसे दिलवाने वाले दोनों की जानकारी हो.

कैसे होगा वेरिफिकेशन?
आपको बता दें कि सोसाइटी में रहने के लिए अब लोगों को क्या करना होगा. आरडब्ल्यूए की ओर से जारी सर्कुलेशन में यह साफ किया गया है कि पुलिस वेरिफिकेशन बहुत जरूरी है. इसके साथ ही यह भी बताया गया कि वेरिफिकेशन की एक कॉपी ब्रोकर, इसके अलावा एक कॉपी पुलिस और एक कॉपी आरडब्ल्यूए को देना होगा.

इससे अगर भविष्य में कोई दिक्कत होती है तो पुलिस आरडब्ल्यूए कि मदद ले सके और आरडब्ल्यूए के पास भी पूरी जानकारी हो. वहीं अगर कोई भी किरायेदार पुलिस का वेरिफिकेशन करवाना चाहता है तो आसानी से नोएडा पुलिस की वेबसाइट noidapolice.com पर लॉगिन करके वेरिफिकेशन करवा सकता है.

ये भी पढ़ें-

Gurugram: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गाड़ी खराब होने से थमी रफ्तार, लंबा जाम लगने से लोगों को हुई भारी परेशानी

Waqf Board Controversy: दिल्ली में वक्फ बोर्ड को लेकर क्या विवाद है? अमानतुल्लाह खान से क्या है इसका कनेक्शन, यहां जानें पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget