एक्सप्लोरर

Noida Suicide News: गर्लफ्रेंड से हुआ झगड़ा तो सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 20वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान! पुलिस ने शुरू की जांच

नोएडा सेक्टर-168 के गोल्डन पाम सोसायटी में एक 26 वर्षीय युवक ने 20वीं मंजिल से छलांग लगा दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. युवक की पहचान नमन मदान के रूप में हुई है जो पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे.

Noida Suicide News: थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में सेक्टर-168 स्थित गोल्डन पाम सोसायटी में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहने आए 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने शुक्रवार देर रात 20वी मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी. उसकी मौके पर मौत हो गई. सूचना पर पहुंची एक्सप्रेस-वे कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. इस मामले में मृतक के गर्लफ्रेंड से पूछताछ की जा रही है. 

सुसाइड करने वाले युवक की पहचान नमन मदान के रूप में हुई है जिसकी उम्र 26 साल थी. थाना एक्सप्रेस वे प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि नमन मदान पुत्र अनिल मदान निवासी सेक्टर-15 सोनीपत, वीवान कंपनी बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे. उन्होंने गोल्डन पाम सोसायटी में किराए पर फ्लैट लिया था और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे ओ टावर के स्टूडियो अपॉर्टमेंट में रुकने के लिए आए थे. लेकिन शुक्रवार की रात को नमन मदान ने उसी फ्लैट के कमरे की 20वी मंजिल की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली. हालांकि उसने खुदकुशी क्यों की यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. कहा जा रहा है कि युवती से किसी विवाद के बाद युवक ने खुदकुशी की है. पुलिस ने इस संबंध में युवती को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है.

मृतक नमन मदान की बैचमेट है युवती
थाना प्रभारी का कहना है कि प्रारम्भिक पूछताछ से पता चला है कि मृतक नमन मदान की गर्लफ्रेंड भी सोनीपत की ही रहने वाली है. दोनों बैचमेट हैं. नमन मदान के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है. अभी तक नमन के आत्महत्या करने का कारण सामने नहीं आया है. हालांकि गर्लफ्रेंड की उपस्थिति में घटना घटित होने के कारण पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: Delhi News: गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए 11वीं के 2 छात्रों का कारनामा, जो इनके चक्कर में पड़ा वो लूटा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: दिल्ली में मानसून से पहले जलभराव को लेकर तैयारी तेज, MCD ने नालों की सफाई करवाई शुरू
दिल्ली में मानसून से पहले जलभराव को लेकर तैयारी तेज, MCD ने नालों की सफाई करवाई शुरू
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा का AAP के राष्ट्रीय संयोजक पर हमला, 'अरविंद केजरीवाल ओवरएक्टिंग...'
'अरविंद केजरीवाल ओवरएक्टिंग कर रहे', दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा का हमला
AAP की रैली को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, नाराज अरविंद केजरीवाल बोले- 'तानाशाही सही नहीं'
AAP की रैली को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, नाराज अरविंद केजरीवाल बोले- 'तानाशाही सही नहीं'

वीडियोज

Mayank Agarwal : 'नए वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की चांदी' । Ideas Of India Summit
Ganga Sambhaji Kadam : गंगा संभाजी कदम की कहानी रुला देगी ! । Ideas Of India Summit
Pankaj Tripathi : बोले पंकज त्रिपाठी...अब मैं घमंडी बनूंगा । Ideas Of India Summit
A.S. Dulat And Asad Durrani : कैसे सुलझेगी भारत-पाक की लड़ाई ? । Ideas Of India Summit
Siddhant Chaturvedi : बलियाब्वॉय सिद्धांत का शानदार इंटरव्यू । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
धुरंधर फेम सौम्या टंडन ने खोला फिटनेस का राज, कहा- प्रेग्नेंसी हो या चोट लगे...
धुरंधर फेम सौम्या टंडन ने खोला फिटनेस का राज, कहा- प्रेग्नेंसी हो या चोट लगे...
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget